अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका को दूसरे सत्र की समाप्ति से पहले ही एक पारी और 239 रनों से हरा दिया। श्रीलंका की दूसरी पारी 166 रनों पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली है। उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था।
भारत ने सोमवार को पहली पारी की समाप्ति तक श्रीलंका के आठ बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। उसे जीत के लिए केवल दो विकेट लेने थे। उमेश यादव ने एक छोर पर टीम की पारी को संभाले खड़े कप्तान दिनेश चंडीमल (61) को रविचंद्रन अश्विन के हाथों कैच आउट कर मेजबान टीम का नौंवा विकेट गिराया। इसके बाद, अश्विन ने लाहिरु गमागे को बोल्ड कर श्रीलंका की पारी 166 रनों पर समेट दी और इस कारण मेजबान टीम एक पारी और 239 रनों से हार गई। सुरंगा लकमल 31 रनों पर नाबाद रहे। इस पारी में भारत के लिए अश्विन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं उमेश को तीन और रवींद्र जडेजा तथा इशांत शर्मा को दो-दो सफलता मिली।
[matchcode-to-post id=”insl11242017184840″]
–अश्विन ने गामागे के रूप में अपना 300वां शिकार किया। श्रीलंका ऑलआउट। भारत ने मुकाबला पारी और 239 रन से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।
–उमेश यादव ने दूसरा विकेट झटका। दिनेश चांडीमल दिशाहीन गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में अश्विन के हाथों कैच आउट। चांडीमल 61 रन बनाकर आउट। भारत जीत से महज 1 विकेट दूर।
-सुरंगा लकमल और दिनेश चांडीमल काफी संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लकमल 30, जबकि चांडीमल 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। सभी खिलाड़ी वापस मैदान पर आ चुके हैं। टीम इंडिया दूसरे सेशन में ही जीत हासिल करने की कोशिश में होगी। वहीं चांडीमल और लकमल हार के फासले को और कम करने की कोशिश करते हुए।
–ईशांत शर्मा ने अपनी ही गेंद पर सुरंगा लकमल का आसान कैच टपकाया। अगली गेंद पर लकमल ने चौका लगाया। श्रीलंका अभी भी 260 रन पीछे है। इसी बीच दिनेश चांडीमल ने अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ लंच ब्रेक। श्रीलंका – 145/8
-सुरंगा लकमल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं दिनेश चांडीमल 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मैच श्रीलंका के हाथों से फिसल चुका है लेकिन चांडीमल की कोशिश होगी कि वो अपना अर्धशतक जरूर पूरा करें। श्रीलंका – 124/8
–अश्विन की गेंद पर दिलरुवान परेरा बगैर खाता खोले आउट। भारत को सातवीं सफलता मिली। टीम इंडिया जीत की दहलीज पर आ चुकी है। वहीं श्रीलंका के खेमे में मायूसी दिख रही है। श्रीलंका – 107/8
-दिलरुवान परेरा आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। दिनेश चांडीमल दूसरे छोर पर 34 रन बनाकर टिके हुए हैं। श्रीलंका इस मैच में हार की ओर बढ़ रही है। यहां से मेहमान टीम के लिए मैच बचाना भी असंभव नजर आ रहा है।
–श्रीलंका को छठा झटका लगा। तेजी से खेल रहे दासुन शनाका अश्विन की बॉल पर छक्का लगाने की कोशिश में केएल राहुल को अपना कैच थमा बैठे। शनाका 8 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटते हुए। श्रीलंका – 102/6
-दासुन शनाका नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आए। ये बल्लेबाज बेहद तेजी से खेलता हुआ। अश्विन के ओवर में शनाका ने दो छक्के और एक चौका जड़ा। शनाका 7 गेंदों में 17 रन बना चुके हैं। श्रीलंका – 92/5
–श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। डिकवेला ईशांत शर्मा की बेहतरीन गेंद पर कोहली को अपना कैच थमा बैठे। भारत जीत से महज 5 कदम दूर है। डिकवेला 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका – 75/5
-एंजेलो मैथ्यूज खराब शॉट खेलकर जडेजा की गेंद पर कैच आउट। मैथ्यूज टीम के खाते में महज 10 रन ही जोड़ सके हैं। श्रीलंका को चौथा झटका लगा। टीम ने अभी तक महज 68 ही रन बनाए हैं।
-24.5 ओवर में भारत के पास रनआउट का मौका मगर मैथ्यूज बाल-बाल बचे। अगली गेंद पर चांडीमल ने उमेश यादव पर शानदार चौका लगाया। श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं।
–श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। लाहिरू थिरिमाने 23 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर कैच आउट। भारत ने मुकाबले में अपना शिकंजा कस लिया है। टीम इंडिया को जीत के लिए 7 विकेट की दरकार है। श्रीलंका – 48/3
-रवींद्र जडेजा की गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज ने श्रीलंकाई पारी का पहला छक्का लगाया। श्रीलंका इस वक्त मुकाबले में काफी पिछड़ रहा है। टीम को कुछ इस तरह के शॉट्स लगाने की सख्त जरूरत है।
–श्रीलंका को करुणारत्ने के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। जडेजा की गेंद पर मुरली विजय ने शानदार कैच लपका। मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में एंजेलो मैथ्यूज आ चुके हैं। श्रीलंका – 34/2
–करुणारत्ने ने चौथे दिन की सातवीं गेंद पर चौका लगाया। ये आज का पहला रन था, जो ईशांत शर्मा की गेंद पर बना। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने मेडेन ओवर डाला था। श्रीलंका फिलहाल 380 रन पीछे है। श्रीलंका – 27/1
-पिच में दरारें नजर आने लगी हैं। इसके चलते स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। फिलहाल दोनों टीमें मैदान पर आ चुकी हैं। चौथे दिन का खेल 5 मिनट में शुरू होने जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं।
-कोहली से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम यह रिकॉर्ड था। ऑस्ट्रेलिया को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान पोंटिंग ने साल 2006 और 2005 में नौ-नौ शतक जड़े थे। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं, जिन्होंने 2005 में एक साल में नौ शतक जड़े थे।
–दूसरे टेस्ट मैच में भी कोहली ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। वह क्रिकेट कैलेंडर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक जड़ा। यह उनका इस साल 10वां शतक था। वह एक साल में टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं।
-भारत की तरफ से चार बल्लेबाजों ने शतक जमाए। कप्तान विराट कोहली ने 213 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 143, मुरली विजय ने 128 और रोहित शर्मा ने नाबाद 102 रनों की पारियां खेलीं।
-भारत की पहली पारी में श्रीलंका की तरफ से ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। रंगना हेराथ, दासुन शनाका और लाहिरू गमागे को एक-एक सफलता मिली थी।
