विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। इसके बाद 10 टीमों ने नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया। मुंबई, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और सौराष्ट्र समेत कई दिग्गज टीमें नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गईं, लेकिन कई दिग्गज सितारों और युवाओं ने टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मयंक अग्रवाल शीर्ष पर हैं।
वह अब तक 7 मैच में 153.25 के औसत और 111.65 के स्ट्राइक रेट से 613 रन बना चुके हैं। मयंक अग्रवाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए हुई नीलामी में नहीं बिके थे। इसमें उनके 4 शतक भी शामिल हैं। वह टूर्नामेंट में अब तक शतक बनाने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के किसी एक मैच में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने के मामले में 17 साल के आयुष म्हात्रे (181 रन) बाजी मारने में सफल रहे। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पंजाब के अर्शदीप सिंह पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 6 मैच में 17 विकेट लिए हैं।
मयंक अग्रवाल: 7 पारियों में 643 रन
कर्नाटक की टीम की अगुआई कर रहे मयंक अग्रवाल घरेलू सत्र की शुरुआत में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस बल्लेबाज ने इस सप्ताह जबरदस्त वापसी करते हुए कर्नाटक के लिए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। 33 साल के मयंक अग्रवाल ग्रुप चरण के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे। उन्होंने 7 पारियों में 4 शतकों समेत 643 रन बनाए।
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में मयंक अग्रवाल के पिछले 5 स्कोर: नगालैंड के खिलाफ नाबाद 116 रन, सौराष्ट्र के खिलाफ 69 रन, हैदराबाद के खिलाफ 124 रन, अरुणाचल के खिलाफ नाबाद 100 रन और पंजाब के खिलाफ नाबाद 139 रन।
करुण नायर: लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
करुण नायर को विशेष रूप से इस टूर्नामेंट के लिए विदर्भ का कप्तान बनाया गया। 33 साल के करुण नायर ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए विरोधियों को धूल चटा दी। उनके प्रदर्शन की मदद से विदर्भ ने सभी 6 मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। करुण नायर ने लिस्ट ए क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। वह 4 मैच में नाबाद रहे। अपने पांचवें मैच में आउट होने से पहले 542 रन बनाए।
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में करुण नायर का स्कोर: नाबाद 112 रन बनाम जम्मू-कश्मीर, नाबाद 44 रन बनाम छत्तीसगढ़, नाबाद 163 रन बनाम चंडीगढ़, नाबाद 111 रन बनाम तमिलनाडु और 112 बनाम उत्तर प्रदेश।
आयुष म्हात्रे: लिस्ट ए में 150 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा
मुंबई के किशोर आयुष म्हात्रे ने अपने पहले घरेलू सत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने शीर्ष क्रम में पृथ्वी शॉ की जगह ली। टूर्नामेंट में लिस्ट ए में पदार्पण करने वाले म्हात्रे कर्नाटक के खिलाफ 78 रन पर आउट होने से पहले शतक के करीब पहुंचे थे। हालांकि, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। उन्होंने अपने 5वें मैच में नगालैंड के खिलाफ 181 रन की विशाल पारी खेली और फिर 98 गेंद पर 148 रन की तूफानी पारी खेलकर मुंबई का अभियान समाप्त किया।
सात विकेट लेने वाले आयुष म्हात्रे के पहले शतक ने उन्हें लिस्ट ए में 150 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा (17 वर्ष 268 दिन) बल्लेबाज बना दिया। उन्होंने अपने मुंबई के साथी यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। आयुष म्हात्रे का अभियान 7 पारियों में 135.50 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 458 रन बनाकर समाप्त हुआ।
अभिषेक शर्मा: लगातार 4 अर्धशतक ठोके
दक्षिण अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 28 गेंद में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज टी20 शतक बनाने के बाद अभिषेक शर्मा 50 ओवर के फॉर्मेट में भी अपनी फॉर्म बरकरार रखने में कायम रहे। पंजाब के कप्तान ने सलामी जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर विपक्षी टीम के आक्रमण को ध्वस्त करते हुए लगातार चार अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को नॉकआउट में पहुंचाया। अभिषेक ने नए साल की पूर्वसंध्या पर 22 चौके और 8 छक्के की मदद से सिर्फ 96 गेंद में 170 रन बनाकर करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। इस तेजतर्रार बल्लेबाज ने 7 पारियों में 448 रन बनाए हैं।
अर्शदीप सिंह: 6 मैच में झटके 17 विकेट
चैंपियंस ट्रॉफी के करीब आने के साथ, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी लीग-स्टेज में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए शायद काफी कुछ किया है। हाल ही में भारत के सबसे सफल टी20 इंटरनेशनल तेज गेंदबाज बने अर्शदीप 6 मैच में 17 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। केवल 8 वनडे खेलने वाले अर्शदीप ने तब सुर्खियाँ बटोरीं जब उन्होंने पांच विकेट (5/38) लेकर मुंबई की मजबूत बल्लेबाजी को परेशान किया और पंजाब को बड़ी जीत दिलाई।
25 वर्षीय अर्शदीप ने भारतीय टीम के साथी श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और टी20 इंटरनेशनल कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट किया। अर्शदीप ने 5.53 की इकॉनमी के साथ हैदराबाद (4/50) और पांडिचुरी (4/19) के खिलाफ लगातार 4 विकेट लेकर ग्रुप स्टेज का समापन किया।
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज (6 जनवरी 2025 तक)
खिलाड़ी | मैच | पारी | नाबाद | रन | उच्चतम | औसत | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
मयंक अग्रवाल (कर्नाटक) | 7 | 7 | 3 | 613 | 139* | 153.25 | 111.65 | 4 | 1 | – | 66 | 18 |
करुण नायर (विदर्भ) | 6 | 5 | 4 | 542 | 163* | 542 | 115.07 | 4 | – | – | 67 | 6 |
सिद्धेश वीर (महाराष्ट्र) | 7 | 7 | 3 | 490 | 155 | 122.5 | 103.15 | 2 | 2 | – | 58 | 11 |
प्रभसिमरन सिंह (पंजाब) | 7 | 7 | 2 | 484 | 150* | 96.8 | 130.81 | 3 | – | 1 | 51 | 24 |
आयुष म्हात्रे (मुंबई) | 7 | 7 | – | 458 | 181 | 65.42 | 135.5 | 2 | 1 | – | 43 | 23 |
अभिषेक शर्मा (पंजाब) | 7 | 7 | – | 448 | 170 | 64 | 130.99 | 1 | 3 | – | 46 | 23 |
कट्टिन्गेरी अश्विन हेब्बार (आंध्र प्रदेश) | 7 | 7 | 2 | 423 | 132 | 84.6 | 81.97 | 2 | 1 | – | 52 | 4 |
उत्कर्ष सिंह (झारखंड) | 7 | 7 | 1 | 392 | 102 | 65.33 | 99.74 | 1 | 3 | – | 39 | 7 |
रविकुमार समर्थ (उत्तराखंड) | 7 | 7 | – | 385 | 113 | 55 | 83.33 | 2 | 1 | – | 36 | 0 |
अंकित कुमार (हरियाणा) | 7 | 7 | 1 | 381 | 128* | 63.5 | 85.81 | 1 | 3 | – | 43 | 2 |
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज
खिलाड़ी | रन | गेंदें | 4s | 6s | SR | टीम | विपक्षी टीम | मैदान | मैच तिथि |
आयुष म्हात्रे | 181 | 117 | 15 | 11 | 154.7 | मुंबई | बनाम नगालैंड | अहमदाबाद | 31 दिसंबर 2024 |
अभिषेक पोरेल | 170* | 130 | 18 | 7 | 130.76 | बंगाल | बनाम दिल्ली | हैदराबाद | 21 दिसंबर 2024 |
अभिषेक शर्मा | 170 | 96 | 22 | 8 | 177.08 | पंजाब | बनाम सौराष्ट्र | अहमदाबाद | 31 दिसंबर 2024 |
नारायण जगदीशन | 165 | 147 | 17 | 4 | 112.24 | तमिलनाडु | बनाम जम्मू+कश्मीर | विजयनगरम | 28 दिसंबर 2024 |
करुण नायर | 163* | 107 | 20 | 2 | 152.33 | विदर्भ | बनाम चंडीगढ़ | विशाखापत्तनम | 28 दिसंबर 2024 |
शुभम खजूरिया | 159 | 115 | 20 | 5 | 138.26 | जम्मू+कश्मीर | बनाम छत्तीसगढ़ | विशाखापत्तनम | 03 जनवरी 2025 |
सिद्धेश वीर | 155 | 119 | 15 | 8 | 130.25 | महाराष्ट्र | बनाम हिमाचल | मुंबई | 28 दिसंबर 2024 |
शिवम भांबरी | 152 | 134 | 12 | 8 | 113.43 | चंडीगढ़ | बनाम छत्तीसगढ़ | विजयनगरम | 23 दिसंबर 2024 |
दर्शन मिसाल | 151* | 111 | 14 | 8 | 136.03 | गोवा | बनाम झारखंड</td> | जयपुर | 05 जनवरी 2025 |
युवराज चौधरी | 151 | 143 | 14 | 4 | 105.59 | उत्तराखंड | बनाम मणिपुर | जयपुर | 21 दिसंबर 2024 |
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन विकेट लेने वाले शीर्ष-10 गेंदबाज (6 जनवरी 2025 तक)
खिलाड़ी | मैच | पारी | गेंदें | ओवर | मेडन | रन | विकेट | BBI | औसत | इकॉनमी | SR | 4 | 5 |
अर्शदीप सिंह (पंजाब) | 6 | 6 | 335 | 55.5 | 1 | 309 | 17 | 5/38 | 18.17 | 5.53 | 19.7 | 2 | 1 |
चिंतन गाजा (गुजरात) | 7 | 7 | 315 | 52.3 | 4 | 250 | 16 | 5/27 | 15.62 | 4.76 | 19.68 | – | 1 |
अर्जन नागवासवाला (गुजरात) | 7 | 7 | 289 | 48.1 | 3 | 252 | 14 | 4/56 | 18 | 5.23 | 20.64 | 1 | – |
सयान घोष (बंगाल) | 6 | 6 | 271 | 45.1 | 1 | 268 | 14 | 5/33 | 19.14 | 5.93 | 19.35 | – | 1 |
रघु शर्मा (पंजाब) | 7 | 7 | 352 | 58.4 | 1 | 293 | 14 | 4/37 | 20.92 | 4.99 | 25.14 | 1 | – |
प्रणव कारिया (सौराष्ट्र) | 6 | 6 | 354 | 59 | – | 328 | 14 | 4/44 | 23.42 | 5.55 | 25.28 | 2 | – |
श्रेयस गोपाल (कर्नाटक) | 7 | 7 | 411 | 68.3 | 2 | 362 | 14 | 4/24 | 25.85 | 5.28 | 29.35 | 2 | – |
वरुण चक्रवर्ती (तमिलनाडु) | 5 | 5 | 247 | 41.1 | 4 | 167 | 13 | 5/9 | 12.84 | 4.05 | 19 | – | 1 |
हर्ष दुबे (विदर्भ) | 6 | 6 | 303 | 50.3 | 3 | 214 | 13 | 4/20 | 16.46 | 4.23 | 23.3 | 1 | – |
प्रियजित्सिंग जडेजा (गुजरात) | 7 | 7 | 258 | 43 | 1 | 239 | 13 | 4/23 | 18.38 | 5.55 | 19.84 | 2 | – |
राजेश मोहंती (ओडिशा) | 7 | 7 | 323 | 53.5 | 5 | 265 | 13 | 5/41 | 20.38 | 4.92 | 24.84 | – | 1 |
वैभव अरोड़ा (हिमाचल प्रदेश) | 6 | 6 | 285 | 47.3 | 2 | 270 | 13 | 5/43 | 20.76 | 5.68 | 21.92 | – | 1 |
अनुकूल रॉय (झारखंड) | 7 | 7 | 362 | 60.2 | – | 284 | 13 | 4/57 | 21.84 | 4.7 | 27.84 | 1 | – |
वासुकि कौशिक (कर्नाटक) | 7 | 7 | 404 | 67.2 | 5 | 298 | 13 | 5/51 | 22.92 | 4.42 | 31.07 | 1 | 1 |
प्रदीप दाधे (महाराष्ट्र) | 7 | 7 | 384 | 64 | 3 | 310 | 13 | 3/38 | 23.84 | 4.84 | 29.53 | – | – |
अमन हकीम खान (पांडिचेरी) | 7 | 7 | 318 | 53 | 1 | 315 | 13 | 6/30 | 24.23 | 5.94 | 24.46 | – | 1 |