विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड में शुक्रवार (26 दिसंबर) को 14 शतक लगे। पहले राउंड में बुधवार (24 दिसंबर) को 22 शतक लगे थे। दूसरे राउंड में उत्तर प्रदेश, पंजाब और कर्नाटक के दो-दो खिलाड़ियों ने सैकड़ा जड़ा। उत्तर प्रदेश के लिए आर्यन जुयाल और रिंकू सिंह ने शतक जड़ा। पंजाब के लिए हरनूर सिंह और अनमोलप्रीत सिंह ने शतक ठोका। कर्नाटक के लिए देवदत्त पडिक्कल और करुण नायर ने शतक लगाए। इसके अलावा झारखंड, विदर्भ, गोवा, सौराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शतक लगाए।

विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • झारखंड की ओर से शिखर मोहन ने शतक लगाया। 118 गेंद पर 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 129 रन बनाए।
  • विदर्भ की ओर से ध्रुव शौरी ने शतक लगाए। 77 गेंद पर 9 चौके और 6 छक्के की मदद से 109 रन बनाए।
  • उत्तर प्रदेश की ओर से आर्यन जुयाल और कप्तान रिंकू सिंह ने शतक लगाए। आर्यन ने 118 गेंद पर 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 134 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 60 गेंद पर 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए।
  • गोवा की ओर से ललित यादव ने शतक लगाया। उन्होंने 126 गेंद पर 6 चौके की मदद से 104 रन बनाए।
  • पंजाब की ओर से हरनूर सिंह और अनमोलप्रीत सिंह ने शतक लगाए। हरनूर ने 114 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 115 रन बनाए। अनमोलप्रीत ने 96 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 105 रन बनाए।
  • सौराष्ट्र की ओर से हार्विक देसाई ने शतक लगाया। हार्विक ने 90 गेंद पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 101 रन बनाए।
  • हरियाणा की ओर से विकेटकीपर यशवर्द्धन दलाल ने शतक लगाया। यशवर्धन ने 135 गेंद पर 20 चौके और 5 छक्के लगाकर 164 रन बनाए।
  • जम्मू-कश्मीर की ओर से यावर हसन ने शतक लगाया। यावर ने 109 गेंद पर 13 चौके और 4 छक्के की मदद से 138 रन बनाए।
  • राजस्थान की ओर से करन लाम्बा ने शतक लगाया। 110 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 102 रन बनाए।
  • हिमाचल प्रदेश की ओर से पुखराज मान ने शतक लगाया। 110 गेंद पर 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 126 रन बनाए।
  • कर्नाटक की ओर से देवदत्त पडिक्कल और करुण नायर ने शतक लगाए। पडिक्कल ने 137 गेंद पर 12 चौके और 3 छक्के की मदद से 124 और करुण ने 130 गेंद पर 14 चौके की मदद से नाबाद 130 रन बनाए।