Sri Lanka Premier League T20 Schedule, Teams, Fixtures: कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में खेलों की प्रतियोगिताओं पर रोक धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। सबसे पहले फुटबॉल शुरू हुआ। इसके बाद कई अन्य खेल बंद दरवाजों के बीच शुरू हुए। अगले महीने से खाली स्टेडियम में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलेगी। एशिया में भी अब क्रिकेट की वापसी हो रही है। श्रीलंका में 29 जून यानी सोमवार से टी20 लीग की शुरुआत होगी। इसमें दिग्गज क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान, दसुन शनाका, अजंथा मेंडिस और परवेज महरूफ भी दिखाई देंगे।
टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए श्रीलंकाई सरकार से इजाजत ले ली गई है। श्रीलंका ने दावा किया है कि उसके यहां कोविड-19 का कम्यूनिटी स्प्रीड नहीं हुआ है। इसी कारण 28 जून यानी रविवार को सरकार ने लॉकडाउन भी हटा दिया। टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। टॉप की टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में नंबर एक टीम के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का प्रसारण Fancode app, Youtube और Facebook पर होगा।
पहले मैच के लाइव स्कोर, अपडेट्स और स्ट्रीमिंग के लिए यहां क्लिक करें
टीम और खिलाड़ी:
मोनारगाला हॉर्नेट्स (Monaragala Hornets): तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), अजीत एकानायके (विकेटकीपर), कसुन सेनानायके (उप-कप्तान), बिनरू फर्नांडो, श्रियान विजेरत्ने, चेतन डी सिल्वा, ध्यान राणातुंगा, चमिंड सिल्वा, इमेष उदयंगा, चितुरंगा कुमारा, प्रदीप विथर्ना, निशान मेंडिस, उमेश करुणारत्ने, मार्क नवंजया, सचित्रा सेरसिंघे।
उनिलायंस महियांगनया ( Unilions Mahiyanganaya): थिलन तुसारा (कप्तान), हरेन सिल्वा, मनेला उदरवटे, अनुरुद्धा रायपक्षा, मलिंदा लोकुंदटिगे, कविदु गुणारत्ने (विकेट-कीपर), सदनल एलवाल्गे, श्रियान चंडीमल (उप-कप्तान), हसनजीत मुनावीरा, अमल अनापनु, बथय जयसूर्या, निसाल परेरा, गनुका हेराथ, नुवान पुष्पकुमारा, सुरंगा विक्रमसिंघे।
बदुला सी ईगल्स (Badulla Sea Eagles): परवेज महरूफ (कप्तान), शेहान राणातुंगा (उप-कप्तान), निलंका जयवर्धने, प्रदीप समरवीरा, चतुरंगा दिसानायके, लहिरू उदेश, गायन लक्षण, नविंदा इमाल्का, समीरा थरंगा (विकेटकीर), चनाका मेंडिस, रोहण पथिर्णा, निरोशन चतुरंगा, यशंता मधुसंका, विश्वा करुणारत्ने, दसुन शनाका।
वेलावाया वाइपर्स (Wellawaya Vipers): अजंथा मेंडिस (कप्तान), रशमिना केसारा, लहिरू मेदुवंथा, चथुरा मनरंगा, संदुन दुष्मंथा, चंदाना लकमल, अचिंथा इरांदा, अदित्या सिरिवर्धने (विकेटकीपर), अनिंथ बंडासा, अकिला दुष्यंथा, अमिला सेनदीरा, अमिला तुसारा, अंजना लक्षण, पवन इदिरिसिंघे (उप-कप्तान), गयान चतुरंगे।
शेड्यूल:
तारीख | समय | मैच |
29 जून | सुबह 11:00 बजे | मोनारगाला हॉर्नेट्स V/S वेलावाया वाइपर्स |
29 जून | दोपहर 02:30 बजे | उनिलायंस महियांगनया V/S बदुला सी ईगल्स |
30 जून | सुबह 11:00 बजे | उनिलायंस महियांगनया V/S वेलावाया वाइपर्स |
30 जून | दोपहर 02:30 बजे | मोनारगाला हॉर्नेट्स V/S बदुला सी ईगल्स |
1 जुलाई | सुबह 11:00 बजे | मोनारगाला हॉर्नेट्स V/S उनिलायंस महियांगनया |
1 जुलाई | दोपहर 02:30 बजे | वेलावाया वाइपर्स V/S बदुला सी ईगल्स |
2 जुलाई | सुबह 11:00 बजे | उनिलायंस महियांगनया V/S बदुला सी ईगल्स |
2 जुलाई | दोपहर 02:30 बजे | मोनारगाला हॉर्नेट्स V/S वेलावाया वाइपर्स |
3 जुलाई | सुबह 11:00 बजे | मोनारगाला हॉर्नेट्स V/S बदुला सी ईगल्स |
3 जुलाई | दोपहर 02:30 बजे | उनिलायंस महियांगनया V/S वेलावाया वाइपर्स |
4 जुलाई | सुबह 11:00 बजे | मोनारगाला हॉर्नेट्स V/S उनिलायंस महियांगनया |
4 जुलाई | दोपहर 02:30 बजे | वेलावाया वाइपर्स V/S बदुला सी ईगल्स |
5 जुलाई | सुबह 11:00 बजे | एलिमिनेटर सेकंड पोजिशन V/S थर्ड पोजिशन |
5 जुलाई | दोपहर 02:30 बजे | फाइनल फर्स्ट पोजिशन टीम V/S एलिमिनेटर विजेता |