श्रीलंका में आज यानी 29 जून से घरेलू क्रिकेट टी20 लीग शुरू हो गई है। टूर्नामेंट का दूसरा मैच उनिलायंस महियांगनया और बादुला सी ईगल्स के बीच खेला गया। मुकाबले में महियांगनया ने ईगल्स को आसनी से हरा दिया। उसने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

महियांगनया ने 77 रन के लक्ष्य को 6.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उसके लिए कविंदु गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। कविंदु ने 16 गेंद की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। मुनवीरा 23 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले ईगल्स की टीम 14.1 ओवर में 76 रनों पर सिमट गई थी। उसके लिए शेहान रणतुंगा ने सबसे ज्यादा 17 रन की पारी खेली। ईगल्स ने इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया।

यह टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाना है। टॉप पर रहने वाली सीधा फाइनल में पहुंचेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच होगा। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम को फाइनल खेलने का मौका मिलेगा। इस मैच का प्रसारण Fancode app, Youtube और Facebook पर लाइव होगा। मैच के पल-पल की अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से भी जुड़े रह सकते हैं।

Live Blog

16:40 (IST)29 Jun 2020
ईगल्स की करारी हार

उनिलायंस महियांगनया ने बागुला सी ईगल्स की टीम को अपने पहले मैच में आसानी से हरा दिया। उसने 77 रन के लक्ष्य को 6.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उसके लिए कविंदु गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। कविंदु ने 16 गेंद की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। मुनवीरा 23 रन बनाकर आउट हुए। 10 गेंद की पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। मलिंदा 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

16:40 (IST)29 Jun 2020
ईगल्स की करारी हार

उनिलायंस महियांगनया ने बागुला सी ईगल्स की टीम को अपने पहले मैच में आसानी से हरा दिया। उसने 77 रन के लक्ष्य को 6.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उसके लिए कविंदु गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। कविंदु ने 16 गेंद की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। मुनवीरा 23 रन बनाकर आउट हुए। 10 गेंद की पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। मलिंदा 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

16:27 (IST)29 Jun 2020
तूफानी शुरुआत

महियांगनया ने 77 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन शुरुआत की। उसके लिए कविंदु गुणारत्ने ने नाबाद 30 रन बना दिए हैं। हरेन सिल्वा 1 रन बनाकर इमाल्का का शिकार बने। गुणारत्ने के साथ हसनजीत मुनवीरा जमे हुए हैं।

16:27 (IST)29 Jun 2020
तूफानी शुरुआत

महियांगनया ने 77 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन शुरुआत की। उसके लिए कविंदु गुणारत्ने ने नाबाद 30 रन बना दिए हैं। हरेन सिल्वा 1 रन बनाकर इमाल्का का शिकार बने। गुणारत्ने के साथ हसनजीत मुनवीरा जमे हुए हैं।

15:53 (IST)29 Jun 2020
महियांगनया को आसान लक्ष्य

महियांगनया की टीम को बादुल सी ईगल्स ने आसान लक्ष्य दिया है। ईगल्स की टीम 14.1 ओवर में 76 रनों पर सिमट गई। उसके लिए शेहान रणतुंगा ने सबसे ज्यादा 17 रन की पारी खेली। विश्वा करुणारत्ने ने 13, समीरा थरंगा ने नाबाद 12 और प्रदीप समरवीरा ने 10 रन बनाए। महियांगनया के लिए सोनल एल्वाल्गे और श्रियान चमिंडा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। ईगल्स ने इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया।

15:48 (IST)29 Jun 2020
9 बल्लेबाज आउट

बादुला सी ईगल्स की टीम के 9 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। विश्वा करुणारत्ने और समीरा थरंगा क्रीज पर हैं। दोनों 11-11 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को 100 रन के नजदीक पहुंचाना चाहेंगे।

15:32 (IST)29 Jun 2020
रणतुंगा से उम्मीदें

शेहान रणतुंगा 12 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने एक छक्का भी लगाया है। उनके साथ प्रदीप समरवीरा 6 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज 15 ओवर तक टिककर बल्लेबाजी करना चाहेंगे। इससे ईगल्स की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकती है।

15:22 (IST)29 Jun 2020
आधी से ज्यादा टीम आउट

बादुल सी ईगल्स के बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पा रहे हैं। ईगल्स ने 6 ओवर में 6 विकेट पर 18 रन बनाए हैं। प्रदीम समरवीरा और शेहान राणातुंगा क्रीज पर हैं। लहिरू उदेश (0), यशता मधुसनका (4), नविंदा इमाल्का (1), निलांका जयवर्धने (8) रन बनाकर आउट हुए।

15:07 (IST)29 Jun 2020
खराब शुरुआत

बादुल सी ईगल्स की शुरुआत काफी खराब रही। टीम 3 ओवर में सिर्फ 6 रन ही बना सकी। इस दौरान उसे एक झटका भी लगा। चतुरंगा दिसानायके 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया। फिलहाल गयान लक्षण और निलांका जयवर्धने क्रीज पर मौजूद हैं।

14:58 (IST)29 Jun 2020
ईगल्स ने बल्लेबाजी चुनी

बादुला सी ईगल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ईगल्स के लिए खेल रहे श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दसुन शनाका इस मुकाबले में बेंच पर हैं।

14:26 (IST)29 Jun 2020
बादुला सी ईगल्स की टीम

परवेज महरूफ (कप्तान), शेहान राणातुंगा (उप-कप्तान), निलंका जयवर्धने, प्रदीप समरवीरा, चतुरंगा दिसानायके, लहिरू उदेश, गायन लक्षण, नविंदा इमाल्का, समीरा थरंगा (विकेटकीर), चनाका मेंडिस, रोहण पथिर्णा, निरोशन चतुरंगा, यशंता मधुसंका, विश्वा करुणारत्ने, दसुन शनाका।

14:26 (IST)29 Jun 2020
उनिलायंस महियांगनया की टीम

थिलन तुसारा (कप्तान), हरेन सिल्वा, मनेला उदरवटे, अनुरुद्धा रायपक्षा, मलिंदा लोकुंदटिगे, कविदु गुणारत्ने (विकेट-कीपर), सदनल एलवाल्गे, श्रियान चंडीमल (उप-कप्तान), हसनजीत मुनावीरा, अमल अनापनु, बथय जयसूर्या, निसाल परेरा, गनुका हेराथ, नुवान पुष्पकुमारा, सुरंगा विक्रमसिंघे।