Uruguay vs Saudi arabia, FIFA World Cup 2018: अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज के 23वें मिनट में किए गए गोल के दम पर उरुग्वे ने फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में बुधवार को रोस्टन एरिना में खेले गए ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में सऊदी अरब को 1-0 से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उरुग्वे के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं। मेजबान रूस के भी ग्रुप-ए में छह अंक है, लेकिन गोल अंतर बेहतर होने के कारण वह अंकतालिका में पहले स्थान पर हैं।यह 1954 के बाद पहली बार है जब उरुग्वे ने विश्व कप के ग्रुप दौर में लगातार दो मैच जीते हों। इस जीत ने उरुग्वे की अंतिम-16 में जगह पक्की कर दी है।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला देखा गया, लेकिन दूसरे हाफ में उरुग्वे की टीम पूरी तरह से सऊदी अरब को बैकफुट पर रखने में कामयाब रही। पहले हाफ के शुरुआती पलों में सऊदी अरब ने उरुग्वे के डिफेंस की परीक्षा ली। उरुग्वे ने हालांकि तुरंत वापसी की और सुआरेज ने गोल कर उसे अहम बढ़त दिला दी। 23वें मिनट में उरुग्वे को कॉर्नर मिला जिसे कार्लोस सांचेज ने लिया। सांचेज की किक सीधी खाली खड़े सुआरेज के पैर पर आई और इस स्टार खिलाड़ी ने अपने पैर के इशारे भर से गेंद को नेट में डाल उरुग्वे को 1-0 से आगे कर दिया। इसी के साथ सुआरेज विश्व कप में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले मे तीसरे स्थान पर आ गए हैं। यह सुआरेज का विश्व कप में छठा गोल था। पहले स्थान पर आठ गोल करने वाले ओस्कर मिग्युसे हैं।

पहले हाफ में मैच कभी भी एक तरफा नहीं लगा क्योंकि सऊदी अरब लगातार मौके बना रही थी। 26वें मिनट में हतन बाहेब्री ने सऊदी अरब के लिए बेहतरीन मौका बनाया, लेकिन वह बॉक्स के बाहर से खेले गए शॉट को नीचे नहीं रख पाए और गेंद बाहर चली गई। दो मिनट बाद बाहेब्री एक बार फिर गोल करने में विफल रहे। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें ने आक्रामक खेल खेला। 50वें मिनट में उरुग्वे को फ्री किक मिले जिसे सुआरेज नेट में नहीं डाल पाए। 62वें मिनट में उरुग्वे ने एक बार फिर हमला बोला और फ्री किक हासिल की, लेकिन इस बार फिर एडीन कावानी गोल नहीं कर सके। यहां से सऊदी अरब धीरे-धीरे मैच पर से अपनी पकड़ खो रही थी। उरुग्वे का डिफेंस उसकी आक्रमण पंक्ति को मौके नहीं बनाने दे रहा था। वहीं सऊदी अरब का डिफेंस उरुग्वे की आक्रमण पंक्ति को रोकने में ना कामयाब रहा।

उरुग्वे के पास से इस बीच 80वें मिनट में गोल करने का मौका चला गया। मैदान के बीच से टोरेरिया ने गेंद को बीच में खेला जो कवानी से टकरा कर गोलपोस्ट के बेहद करीब से बाहर चली गई। आखिरी पलों में दोनों टीमों ने गोल करने के प्रयास तो किए, लेकिन गोल नहीं हो सका और उरुग्वे अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए जीत हासिल करने में सफल रहा।

FIFA World Cup 2018, Portugal vs Morocco Live Streaming

Live Blog

Uruguay vs Saudi arabia, FIFA World Cup 2018:

Highlights

    22:31 (IST)20 Jun 2018
    मैच का विश्लेषण
    22:30 (IST)20 Jun 2018
    ग्रुप ए की अंकतालिका
    22:23 (IST)20 Jun 2018
    उरुग्वे ने जीता मैच

    उरुग्वे ने मुकाबला 1-0 से जीता। इसी के साथ उरुग्वे ने राउंड ऑफ-16 में स्थान पक्का कर लिया है।

    22:13 (IST)20 Jun 2018
    85 मिनट का खेल समाप्त

    85 मिनट का खेल पूरा हो चुका है। उरुग्वे ने मैच में लीड बना रखी है। कवाी को मौका लेकिन उरुग्वे के लिए बना ये चांस बेकार। उरुग्वे 1, सऊदी 0

    22:06 (IST)20 Jun 2018
    सुआरेज ने दागा शानदार गोल, देखें वीडियो
    21:54 (IST)20 Jun 2018
    तीन वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बने सुआरेज
    21:40 (IST)20 Jun 2018
    दूसरे हाफ का खेल शुरू

    दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। साऊदी अरेबिया 51वें मिनट गोल खाने से बाल-बाल बची। ओसामा ने सुआरेज को शानदार तरीके से रोका। कोई बॉडी कॉन्टैक्ट नहीं। उरुग्वे 1, सऊदी 0

    21:18 (IST)20 Jun 2018
    पहले हाफ का खेल समाप्त

    पहले हाफ तक उरुग्वे ने 1-0 से लीड बना रखी है। मुकाबले में सऊदी अरब बेहद ढीला दिखाई दे रहा है।

    20:55 (IST)20 Jun 2018
    उरुग्वे ने बनाई लीड

    मैच 24वें मिनट तक कोई उरुग्वे ने 1-0 से लीड बना ली है। पिछले 24 वर्षो में अपनी पहली जीत की तलाश करने उतरने वाली साउदी अरब को अगर इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, तो उसके खिलाड़ियों के लिए मुश्किले बढ़ने वाली हैं। सऊदी अरब 0, उरुग्वे 1

    20:46 (IST)20 Jun 2018
    लुइस सुआरेज के लिए 100वां मैच

    मुकाबला 15 मिनट तक हो चुका है। दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी हैं। लुइस सुआरेज के लिए यह सऊदी अरब के खिलाफ खेले जाने वाला यह मैच अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेले जाने वाला 100वां मैच है और ऐसे में वह गोल स्कोर कर निश्चित तौर पर इस मौके को खास बनाना चाहेंगे। वह टीम के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं। 

    20:43 (IST)20 Jun 2018
    13वें मिनट तक कोई गोल नहीं

    मैच के 13वें मिनट कोई गोल नहीं। सुआरेज उरुग्वे के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 99 मैचों में 51 गोल किये हैं। इनमें से पांच गोल उन्होंने विश्व कप में किये हैं। उरुग्वे 0, सऊदी अरब 0 

    20:39 (IST)20 Jun 2018
    सऊदी अरब के पास मौका, मगर नहीं भुना सके

    मैच के 7वें मिनट सऊदी अरब के पास गोल का मौका लेकिन उसे भुनाया नहीं जा सका। उरुग्वे 0, सऊदी अरब 0

    20:33 (IST)20 Jun 2018
    मैच शुरू

    मुकाबला शुरू हो चुका है।  दोनों टीमें गोल की कोशिश में हैं। सऊदी अरब अपनी टीम में काफी बदलाव किया है क्योंकि पिछले मैच में उसके खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

    20:23 (IST)20 Jun 2018
    अपने पहले मैच में अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर पाया उरुग्वे

    उरुग्वे अपने पहले मैच में अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर पाया लेकिन उसके पास कमजोर सऊदी अरब के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके सुआरेज की उपलब्धि का जश्न शानदार तरीके से मनाने का मौका होगा।

    20:22 (IST)20 Jun 2018
    4-2 से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में पहुंचा है सऊदी

    दक्षिण अफ्रीका में 2010 में खेले गये विश्व कप में सऊदी ने घाना के खिलाफ अपनी टीम को हार से बचाया और उसे सेमीफाइनल में पहुंचाया था। सुआरेज ने आखिरी क्षणों में घाना का गोल हाथ से रोक दिया जिसके कारण उन्हें लाल कार्ड दिखाया गया। यह मैच आखिर में पेनल्टी शूटआउट तक खिंच गया और उरुग्वे उसमें 4-2 से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में पहुंच गया।

    20:13 (IST)20 Jun 2018
    सऊदी के लिए होगी सुआरेज जैसे दमदार खिलाड़ियों की चुनौती

    सऊदी अरब के सामने हालांकि सुआरेज जैसे दमदार खिलाड़ियों की चुनौती होगी जो इस बार के विश्व कप को अपने लिये यादगार बनाना चाहते हैं। पिछले दो विश्व कप में सुआरेज की विदाई अच्छी नहीं रही थी।

    20:08 (IST)20 Jun 2018
    रूस के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन को भुलाकर उतरेगा सऊदी

    सऊदी अरब भी रूस के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन को भुलाकर उलटफेर की संभावना के साथ मैदान पर उतरेगा और अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखने का प्रयास करेगा।

    20:04 (IST)20 Jun 2018
    फॉर्मेशन
    20:04 (IST)20 Jun 2018
    उरुग्वे:

    गोलकीपरः मार्टिन कंपाना, फर्नांडो मुसलेरा, मार्टिन सिल्वा

    डिफेंडर: मार्टिन कैस्रेस, सेबेस्टियन कोटेस, जोस मारिया गिमेनेज, डिएगो गोडिन, मैक्सिमिलियनो परेरा, गैस्टन सिल्वा, गिलर्मो वेरेला

    मिडफील्डर: जियोर्जियन डी अररास्केटा, रोड्रिगो बेंटान्कर, डिएगो लक्सल्ट, नाहिटन नांडेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस संचेज, लुकास टोररेरा, मतिस वेसीनो

    स्ट्राइकर्स: एडिनसन कैवानी, मैक्सिमिलियनो गोमेज, लुइस सुअरेज, क्रिस्टियन स्टुअनी, जोनाथन उरेटाविस्काया

    20:03 (IST)20 Jun 2018
    सऊदी अरब:

    गोलकीपर: अब्दुल्ला अल-मयौफ, यासर अल मोसाइलम, मोहम्मद अल-ओवेस

    डिफेंडर: मोहम्मद अल-ब्रेक, अली अल बुलाई, मंसूर अल-हरबी, यासर अल-शाहरानी, मोत्ज हौसावी, उमर हवासवी, ओसामा हौसावी

    मिडफील्डर: सलेम अल-दासारी, सलमान अल-फरज, तसीर अल-जसिम, अब्दुल्ला अल-खाइबारी, अब्दुलमलेक अल-खाईबरी, हुसैन अल-मगघावी, याह्या अल-शेहरी, हटन बाहेबरी, मोहम्मद कन्नो, अब्दुल्ला ओटायफ

    फॉरवर्ड: फहाद अल-मुवालाद, मोहम्मद अल-सहलावी, मुहन्नाद असिरी

    20:02 (IST)20 Jun 2018
    सऊदी को डिफेंस के साथ अटैक तेज करने की जरूरत

    सऊदी अरब को इस बार न केवल गेंद पर अधिक समय तक कब्जा बनाए रखना होगा, बल्कि गोल भी स्कोर करना होगा। अपने डिफेंस के साथ-साथ उसे अपने अटैक को भी तेज करना है, ताकि वह उरुग्वे के गोल पोस्ट तक का रास्ता तय करने में सफल रहे। 

    19:32 (IST)20 Jun 2018
    उरुग्वे के लिए मुश्किल

    रूस के खिलाफ पहले मैच में साउदी अरब के प्रदर्शन से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरे ग्रुप मैच में एडिसन कवानी और बार्सिलोना के बेहतरीन खिलाड़ी लुइस सुआरेज से सजी उरुग्वे टीम के लिए यह जीत अधिक मुश्किल नहीं होगी।