Portugal vs Uruguay, FIFA 2018: अर्जेटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बाद पुतर्गाल के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के विश्व कप जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेटीना को फ्रांस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी जबकि रोनाल्डो के नेतृत्व में खेल रही पुर्तगाल को शनिवार देर रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उरुग्वे ने 2-1 से मात दी। उरुग्वे के लिए स्टार फारवर्ड एडिंसन कवानी ने दो गोल किए जबकि मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन पुर्तगाल के लिए एकमात्र गोल पेपे ने किया।
फिश्ट स्टेडिम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मजबूत शुरुआती की लेकिन स्टार फारवर्ड कवानी और लुइस सुआरेज की जुगलबंदी के कारण उरुग्वे मैच को पहला गोल करने में कामयाब रहा। मैच के सातवें मिनट में सुआरेज ने दाईं छोर से बॉक्स में शानदार क्रॉस दिया जिस पर हेडर से गोल दागकर कवानी ने उरुग्वे को 1-0 से आगे कर दिया। पुर्तगाल ने एक गोल से पिछड़ने के बाद भी अपना संयम नहीं खोया। 11वें मिनट में पुर्तगाल को मिले कॉर्नर पर डिफेंडर जोसे फोंते ने हेडर लगाया लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए। उरुग्वे को 22वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना करने का मौका मिला।
उरुग्वे को बॉक्स के बाहर फ्री-किक मिली जिस पर सुआरेज ने गोल दागने का प्रयास किया। हालांकि, वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर से मार बैठे। पुर्तगाल के रोनाल्डो को 32वें मिनट में फ्री-किक पर गोल करने का मौका मिला लेकिन वह भी गेंद को गोल में नहीं डाल पाए। पुर्तगाल की टीम दूसरे हाफ में दस मिनट के भीतर ही बराबरी का गोल करने में कामयाब रही। 55वें मिनट में पुर्तगाल को कॉर्नर मिला और डिफेंडर राफेल गरेरो के क्रॉस पर पेपे ने शानदार हेडर लगाते हुए अपनी टीम के लिए मैच का पहला गोल किया।
उरुग्वे ने पुर्तगाल के गोल का जबाव 62वें मिनट में दिया। कवानी ने बॉक्स के बाईं छोर पर रोड्रिगो बेंटाकुर द्वारा मिले पास पर बेहतरीन गोल करते हुए उरुग्वे को 2-1 से आगे कर दिया। 67वें मिनट में पुर्तगाल को कॉर्नर से एक बार फिर बराबरी का गोल दागने का मौका लेकिन रोनाल्डो सही हेडर नहीं लगा पाए। इसके तीन मिनट बाद उरुग्वे के गोलकीपर फनाडरे मुस्लेरा बॉक्स में गेंद को पकड़ने में गलती कर बैठे। बर्नाडो सिल्वा को शॉट लगाने का मौका मिला और वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर से मार बैठे। मैच के अंतिम क्षणों में पुर्तगाल ने बराबरी का गोल दागने के कई प्रयास लिए वे कामयाब नहीं हो पाए।
FIFA World Cup 2018 Live Streaming, Football Scores Live at Sony Ten 1, Sony Ten 2 Football Live
[show_fifa_scorecard id=’22023′]


उरुग्वे ने मैच जीत लिया है। पुर्तगाल 2-1 से मैच हारकर विश्वकप से बाहर हो गई है। दोनों टीमें विश्वकप में पहली बार एक दूसरे के आमने सामने थीं। उरुग्वे की ओर से एडिंसन कवानी ने दोनों गोल दागे वहीं पुर्तगाल की ओर से पेपे ने एकमात्र गोल किया। उरुग्वे को पहले हाफ में मिली बढ़त का फायदा मिला। हालांकि, दूसरे हाफ के शुरुआत में ही पुर्तगाल ने गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया था लेकिन इस गोल के सात मिनट बाद एडिंसन के एक और गोल ने उरुग्वे को दोबारा बढ़त दिला दी। यही गोल निर्णायक साबित हुआ और फुटबाल के दिग्गज रोनाल्डो की टीम का सफर फीफा विश्वकप 2018 में यहीं समाप्त हुआ।
उरुग्वे ने मैच जीत लिया है। पुर्तगाल 2-1 से मैच हारकर विश्वकप से बाहर हो गई है। दोनों टीमें विश्वकप में पहली बार एक दूसरे के आमने सामने थीं। उरुग्वे की ओर से एडिंसन कवानी ने दोनों गोल दागे वहीं पुर्तगाल की ओर से पेपे ने एकमात्र गोल किया। उरुग्वे को पहले हाफ में मिली बढ़त का फायदा मिला। हालांकि, दूसरे हाफ के शुरुआत में ही पुर्तगाल ने गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया था लेकिन इस गोल के सात मिनट बाद एडिंसन के एक और गोल ने उरुग्वे को दोबारा बढ़त दिला दी। यही गोल निर्णायक साबित हुआ और फुटबाल के दिग्गज रोनाल्डो की टीम का सफर फीफा विश्वकप 2018 में यहीं समाप्त हुआ।
90 मिनट का खेल खत्म हो चुका है। 4 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। पुर्तगाल को मुकाबले में बने रहने के लिए इसी 4 मिनट में गोल करना जरूरी है। उरुग्वे जीत की ओर है।
74 मिनट का खेल खेला जा चुका है। पुर्तगाल अभी भी अपना दूसरा गोल दागकर मुकाबले में बराबरी पर आने की लगातार कोशिश कर रहा है। पुर्तगाल को गोल करने का एक मौका भी मिला था लेकिन पुर्तगाली खिलाड़ी डि सिल्वा ने उसे गंवा दिया। डि सिल्वा के शॉट से गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई।
गोल! मैच के 62वें मिनट मेंउरुग्वे की टीम ने दूसरा गोल दाग दिया है। इसी के साथ उसने मैच में 2-1 से फिर बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा गोल भी एडिंसन कवानी ने किया। पुर्तगाल पर फिर से मुकाबला गंवाने का खतरा मंडराने लगा है।
गोल! दूसरे हाफ में आखिरकार पुर्तगाल की कोशिश कामयाब हो गई। 55वें मिनट में उसे एक गोल मिल गया है। इसी के साथ वह मुकाबले में बराबरी पर आ चुका है। पुर्तगाल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी पेपे ने इस मैच में पुर्तगाल के लिए पहला गोल दागा।
दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। पुर्तगाल के लिए इस हाफ में गोल करना बेहद जरूरी है। रोनाल्डो से काफी उम्मीदें हैं। 54 मिनट का खेल खत्म होने तक भी पुर्तगाल लगातार संघर्ष कर रही है।
45 मिनट का खेल पूरा हो चुका है। पुर्तगाल ने अब तक कोई गोल नहीं किया है। मुकाबले में वह 0-1 से पीछे है। फिलहाल, पहले हाफ में दो मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
विश्व कप में उरुग्वे और पुर्तगाल पहली बार आमने सामने हैं। उरुग्वे की रक्षा पंक्ति आज के मैच में काफी मजबूत दिखाई दे रही है। पुर्तगाल को एक गोल के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।मैच से पहले रोनाल्डो को उरुग्वे की रक्षा पंक्ति के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा था। मैच में रोनाल्डो लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उरुग्वे के कोच ऑस्कर तबारेज की रणनीति उरुग्वे के काफी काम आ रही है।
पहले हाफ का लगभग आधा खेल खेला जा चुका है। उरुग्वे आगे है। वहीं पुर्गगाल के प्रदर्शन में वो जोर नहीं दिख रहा जो उसे मुकाबले में बराबरी पर ला सके।
उरुग्वे के लिए मैच की शुरुआत बेहतरीन है। सुआरेज के पास को एडिंसन के हेडर ने गोल में तब्दील कर दिया। इसी के साथ उरुग्वे को बढ़त मिल गई है। इस पहले गोल के जवाब में पुर्तगाल की टीम लगातार आक्रामक होने की कोशिश कर रही है। लेकिन मैच के 18 मिनट बीतने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिल सकी है।
पुर्तगाल की आक्रमण पंक्ति मजबूत हुई है और यही उरुग्वे के लिए खतरा बन सकती है। वहीं अगर उरुग्वे की बात की जाए तो टीम का दोरामदार हमेशा की तरह लुइस सुआरेज और एडिन कवानी पर होगा। इन दोनों के अलावा टीम की ताकत उसका डिफेंस रहा है।
मैच के शुरुआत के 10 मिनट के ही अंदर उरुग्वे ने गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली है। एडिंसन कवानी के हेडर की बदौलत उरुग्वे ने यह बढ़त हासिल की है।
पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। फीफा वर्ल्ड कप के इस मैच को रोनाल्डो बनाम सुआरेज मुकबाला माना जा रहा है। फुटबाल जगत के दोनों दिग्गजों के आमने-सामने होने की वजह से मैच के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
पुर्तगाल टीम ने हालांकि मैच दर मैच अपने खेल में सुधार किया है और बाकी खिलाड़ियों ने भी टीम में अपना योगदान दिया है। गोल हालांकि रोनाल्डो ने ही ज्यादा किए हैं। उन्होंने अभी तक चार गोल किए हैं, जबकि पूरी टीम ने ग्रुप दौर में पांच गोल दागे हैं।
गोलकीपर : मार्टिन कम्पाना, फनाडरे मुस्लेरा, मार्टिन सिल्वा।
डिफेंडर : मार्टिन सेसेरस, सेबेस्टियन कोएट्स, जोस मारिया गिमेंज, डिएगो गोडिन, मेक्सिमिलियानो पीयरा, गेस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला।
मिडफील्डर : जिर्योजियन डी एरास्कीटा, रोड्रिगो बेंटाकुर, डिएगो लेक्जेल्ट, नाहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरीयरा, मेटियास वेसीनो, जोनाथन यूरेताविस्कय।
फॉरवर्ड : एडिंसन कवानी, मेक्सिमिलियानो गोमेज, लुइज सुआरेज, क्रिस्टियन स्टॉनी।
गोलकीपर : एंथोनी लोपेज, बेटो और रुई पैट्रीसियो।
डिफेंडर : ब्रूनो आल्वेस, सेड्रिक सोआरेस, जोसे फोंते, मारियो रुई, पेपे, राफेल गरेरो, रिकाडरे परेरा, रुबेन दियास।
मिडफील्डर : आंद्रेस सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडेस, जाओ मारियो, जाओ मोटिन्हो, मैनुअल फर्नांडिस, विलियम कार्वाल्हो।
फॉरवर्ड : आंद्रे सिल्वा, बनाडरे सिल्वा, जेल्सन मार्टिन्स, गोनकालो गुएडेस, रिकाडरे क्वारेसमा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो।