अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज विल बायरोम ने ऐसा कहर बरपाया कि श्रीलंका की टीम सिर्फ 58 रन पर आउट हो गई। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका सबसे न्यूनतम स्कोर है। केवल 2 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए और 14 रन का स्कोर सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी रही। श्रीलंका की टीम 18.5 ओवर में ही पवेलियन लौट गई।
U19 विश्व कप: उधर भी अपने! टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे भारतीय मूल के ये दो कीवी खिलाड़ी
श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन चमिका हीनातिगला ने 14 बनाए। कविजा गमागे ने 10 रन बनाए। श्रीलंका के शीर्ष 3 बल्लेबाज 1 रन के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाए। श्रीलंका को पहला झटका तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। विरन चामुदिथा ने 1 रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर दिमांथा महाविथाना बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर दुलनिथ सिगेरा आउट हुए। उन्होंने 1 रन बनाए। चामुदिथा और महाविथाना को चार्ल्स लाचमुंड ने पवेलियन भेजा। सिगेरा को बायरोम ने आउट किया।
श्रीलंका ने 30 रन पर 6 विकेट गंवाए
कप्तान विमथ दिनसारा 7, कविजा गमागे 10 और अदहम हिलमी 1 रन बनाकर 10 ओवर के अंदर आउट हो गए। श्रीलंका का स्कोर 9.1 ओवर में 30 रन पर 6 विकेट हो गई। दिनसारा और गमाने को बायरोम ने पवेलियन भेजा। 12 ओवर की पांचवीं गेंद पर सेठमिका सेनेविरत्ने 5 रन बनाकर आउट हुए। कासे बार्टन ने पवेलियन भेजा। चमिका हीनातिगला 14, रसिथ निमसारा 6, कुगथास मथुलान 6 रन बनाकर आउट हुए। हीनातिगला को सिल्चर ने पवेलियन भेजा। निमसारा को बार्टन ने पवेलियन भेजा। मथुलान को बायरोम ने आउट किया।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूनतम स्कोर
| टीम | स्कोर | ओवर | खिलाफ |
| स्कॉटलैंड | 22 | 22.3 | ऑस्ट्रेलिया |
| कनाडा | 41 | 28.4 | साउथ अफ्रीका |
| जापान | 41 | 22.5 | भारत |
| बांग्लादेश | 41 | 11.4 | साउथ अफ्रीका |
| जापान | 43 | 18.3 | श्रीलंका |
| युगांडा | 46 | 30.4 | इंग्लैंड |
| मलेशिया | 47 | 17.1 | न्यूजीलैंड |
| पीएनजी | 50 | 22.4 | पाकिस्तान |
| केन्या | 50 | 21 | ऑस्ट्रे्लिया |
| न्यूजीलैंड | 53 | 27 | ऑस्ट्रे्लिया |
| पीएनजी | 53 | 17.5 | पाकिस्तान |
| नामीबिया | 55 | 30.4 | ऑस्ट्रेलिया |
| बरमूडा | 55 | 28.5 | इंंग्लैंड |
| पीएनजी | 56 | 28.2 | भारत |
| नामीबिया | 56 | 27 | श्रीलंंका |
| नामीबिया | 57 | 28.3 | बांग्लादेश |
| नाइजीरिया | 57 | 21.4 | वेस्टइंडीज |
| नीदरलैंड्स | 58 | 29.2 | भारत |
| नाइजीरिया | 58 | 27.5 | इंग्लैंड |
| इंग्लैंड | 58 | 20.1 | भारत |
| श्रीलंका | 58 | 18.5 | ऑस्ट्रेलिया |
| जिम्बाब्वे | 59 | 27.2 | नेपाल |
| पीएनजी | 59 | 26 | वेस्टइंडीज |
| पीएनजी | 59 | 24.5 | ऑस्ट्रेलिया |
