आईपीएल 2022 में उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों ने खूब प्रभावित किया और उन्हें इसका इनाम मिला। दोनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिला है। इन दोनों के अलावा मोहसिन खान, तिलक वर्मा और रजत पाटीदार समेत अन्य कई क्रिकेटरों ने काफी प्रभावित किया, जिन्हें जल्द टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। आइए नजर डालते हैं आईपीएल-15 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर।
तिलक वर्मा- मुंबई इंडियंस के लिए भले ही आईपीएल 2022 अच्छा न रहा हो, लेकिन बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने काफी प्रभावित किया। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.7 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने 14 मैचों में 36.09 की औसत और 131.02 की स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक जड़ा।
मोहसिन खान- लखनऊ सुपरजांयट्स के इस गेंदबाज को आवेश खान के चोटिल होने पर मौका मिला। उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया कि आवेश की वापसी के बाद भी वह टीम में रहे। टीम ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने 9 मैच में 5.97 की इकोनॉमी से 14 विकेट लिए।
रजत पाटीदार- आईपीएल के मेगा ऑक्शन में राजत पाटीदार अनसोल्ड रह गए थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चोटिल लवनिथ सिसोदिया की जगह टीम में शामिल किया। प्लेऑफ में एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ दिया। उन्होंने 8 मैच में 55.50 की औसत और 152.75 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए। इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक जड़ा।
राहुल त्रिपाठी- रांची के रहने वाले राहुल त्रिपाठी ने अपने छह साल लंबे आईपीएल करियर में आईपीएल 2022 अब तक का सबसे अच्छा सीजन रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ने 14 मैचों में 158.24 की शानदार स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए जिसमें तीन अर्द्धशतक शामिल हैं।
रिंकू सिंह- कोलकाता नाइटराइडर्स के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को शुरुआत में मौका नहीं मिला। प्लेइंग 11 में जगह मिलते ही उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबका परिचय कराया। इस दौरान उन्होंने 7 मैच में 34.80 की औसत और 148.72 की स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए।