यूईएफए यूरो 2020 (UEFA EURO 2020) में शनिवार (12 जून) को बेल्जियम ने रूस को 3-0 से हरा दिया। ग्रुप-बी का यह मैच सेंट पीटर्सबर्ग में खेला गया। मैच में बेल्जियम के लिए रोमेलू लुकाकू ने दो और थॉमस म्यूनियर ने एक गोल किए। लुकाकू ने पहला गोल करने के बाद उसे अपने क्लब फुटबॉल के साथी डेनमार्क के क्रिश्चियन एरिक्सन को समर्पित किया। एरिक्सन फिनलैंड के खिलाफ मैच में अचानक बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
बेल्जियम ने मैच में धमाकेदार शुरुआत की। 10वें मिनट में ही लुकाकू ने पहला गोल दाग दिया। गोल करने के बाद उन्होंने जश्न नहीं मनाया। वे सीधे कैमरे के पास गए और कहा- क्रिस, I LOVE YOU। लुकाकू ने इसके बाद 88वें मिनट में दूसरा गोल किया। वहीं, थॉमस म्यूनियर ने पहले हाफ में 34वें मिनट गोल किया। लुकाकू ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं बहुत रोया क्योंकि मैं डर गया था, जाहिर है। आप एक साथ कई पल जीते हैं। मैंने अपने परिवार की तुलना में उसके (एरिक्सन) साथ अधिक समय बिताया है। मेरे दुआएं उनके, उनकी प्रेमिका, उनके दो बच्चों और उनके परिवार के साथ हैं।’’
“Chris, Chris, I love you”, This is beautiful from Lukaku.
pic.twitter.com/NpxT0mT7OF—