यूईएफए यूरो 2020 (UEFA EURO 2020) में मंगलवार रात दो मुकाबले खेले गए। ग्रुप-डी में क्रोएशिया ने स्कॉटलैंड और इंग्लैंड ने चेक गणराज्य को हरा दिया। दोनों टीमें जीत के साथ अंतिम-16 में पहुंचने में सफीा9ैजडच0ल रही। स्कॉटलैंड की टीम नॉकआउट की दौर से बाहर हो गई है। इंग्लैंड ने चेक गणराज्य को 1-0 से शिकस्त दी। वहीं, क्रोएशिया ने रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड को 3-1 से हरा दिया।
इंग्लैंड तीसरी बार इस टूर्नामेंट के ग्रुप राउंड में टॉप पर रहने में कामयाब हुआ है। इससे पहले वह 1996 और 2012 में पहले स्थान पर था। इंग्लैंड ने इस बार सिर्फ दो गोल किए हैं। वह सबसे कम गोल के साथ पहले स्थान पर रहने वाली टीम बन गई। इंग्लैंड के मैनेजर गैरेथ साउथगेट का को9च के तौर पर यह 57वां मैच था। उन्होंने इस मामले में रॉय हॉडसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साउथगेट इंग्लैंड के लिए 50 से ज्यादा मैच खेलने वाले और 50 ज्यादा मैचों में कोचिंग देने वाले पहले इंसान हैं।
साउथगेट ने कहा ,‘‘हमारा हमेशा से मानना था कि हैरी केन पर से गोल करने का बोझ कम किया जाना चाहिए।’’केन क्रोएशिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ गोल नहीं कर सके। यहां उन्होंने गोल पर पहला शॉट लगाया। इंग्लैंड को अब एक सप्ताह बाद ग्रुप एफ के उपविजेता से खेलना है जो फ्रांस, पुर्तगाल, जर्मनी या हंगरी में से कोई भी हो सकता है।
दूसरी ओर, अपनेी आखिरी यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप खेल रहे कप्तान लुका मोड्रिक के शानदार गोल की मदद से क्रोएशिया ने स्कॉटलैंड को 3-1 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। पैंतीस वर्ष के मोड्रिक ने 62वें मिनट में गोल किया। इस जीत के साथ क्रोएशिया ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रहा और उसका सामना सोमवार को कोपेनहेगन में ग्रुप ई के उपविजेता से होगा।
मोड्रिक यूरो कप में क्रोएशिया के लिए गोल करने वाले सबसे बुजुर्ग और सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 2008 में 22 साल 273 दिन की आयु में ऑस्ट्रिया के लिए गोल किया था। अब 35 साल 286 दिन की आयु में उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ गोल दाग दिया। स्कॉटलैंड की बात करें तो उसका बड़े टूर्नामेंट में बैडलक जारी है। टीम 11वीं बार यूरो या वर्ल्ड कर के पहले राउंड में बाहर हुई है।
ै