यूईएफए चैंपियंस लीग के प्री-क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख ने इंग्लैंड के क्लब चेल्सी को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के बाद बायर्न की टीम की क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। बायर्न और चेल्सी के बीच दूसरे लेग का मुकाबला 19 मार्च को खेला जाएगा। पहले लेग में बायर्न की बड़ी जीत से ज्यादा चर्चा अमेरिकी रॉकस्टार जॉन बोन जोवी के एक खुसाले की है। जिसमें उन्होंने जर्मन क्लब की तैयारियों के बारे में बताया है। जोवी के मुताबिक, बायर्न के खिलाड़ियों ने मैच खेलने से पहले रात को नशा किया था।
57 साल के जोवी की सबसे बड़ी हिट एलबम 1987 में ‘लिविन ऑन ए प्रेयर’ थी। वे प्रिंस हैरी के एक कार्यक्रम के लिए गाना रिकॉर्ड करने के लिए लंदन गए हुए हैं। उन्होंने एक रेडियो स्टेशन से बातचीत में बताया कि वे होटल के उसी बार में थे जहां बायर्न के खिलाड़ी भी थे। जोवी ने कहा, ‘मैं बार में अपने खुद के व्यवसाय के बारे में सोच रहा था। बायर्न की टीम रात में व्हिस्की और बीयर पी रही थी। इसी के सहारे उसने चेल्सी को हरा दिया। दूसरी ओर, चेल्सी की टीम के बारे में कभी ऐसी खबरें नहीं आईं।’
जोवी ने आगे मजाक करते हुए कहा, ‘उनकी असावधानी के कारण कई खिलाड़ियों को मुश्किलों में डाल सकती थी। बायर्न के खिलाड़ी बार में अचानक व्हिस्की पीने लगे। इसके बाद अगले दिन चेल्सी को रौंद दिया। मैं सबको मुश्किल में डालने जा रहा हूं।’ बायर्न की टीम ने मैच में 3 गोल दागे। मेजबान चेल्सी की टीम एक भी गोल करने में नाकाम रही। अब उसे दूसरे लेग को कम से कम 3 गोल करना होगा। साथ ही उसे एक भी गोल नहीं खाना होगा। इस तरह दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर आ जाएंगी और प्री-क्वार्टरफाइनल का फैसला पेनल्टी शूटआउट में होगा।
बायर्न म्यूनिख की टीम चैंपियंस लीग टाइटल 5 बार जीती है। वह पिछली बार 2013 में चैंपियन बनी थी। दूसरी ओर, चेल्सी की टीम सिर्फ एक बार ही चैंपियन बन पाई है। उसने 2012 में खिताब अपने नाम किया था। सबसे ज्यादा चैंपियंस लीग टाइटल जीतने का रिकॉर्ड स्पेन के क्लब रियाल मैड्रिड के नाम है। रियाल ने 13 बार इस टूर्नामेंट का फाइनल अपने नाम किया है।