तमिल थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में मंगलवार को मेजबान टीम पुणेरी पल्टन को छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में खेले गए मैच में 36-31 के अंतर से हरा दिया। थलाइवाज ने पहले हाफ के अंत में एक अंक की बढ़त ले ली थी जिसे उसने बढ़ाते हुए शानदार जीत हासिल की। दूसरे हाफ में थलाइवाज 16-15 की बढ़त के साथ उतरी थी। दूसरे हाफ में आते ही उसने अपनी बढ़त को 22-18 किया। पुणे ने वापसी की कोशिश की और दो अंक लिए लेकिन अजय ठाकुर की सफल रेड से थलाइवाज की टीम ने 24-20 की बढ़त ले ली थी। इस बढ़त को उसने अंत तक कायम रखा और मैच जीत ले गई।

मेहमान टीम की तरफ से कप्तान अजय ने सबसे ज्यादा 12 अंक लिए जिसमें से 11 अंक टच और एक अंक बोनस का था। जसवीर सिंह ने आठ और सुकेश हेगडे ने चार अंक लिए।थलाइवाज ने 23 अंक रेड से तो नौ अंक टैकल से निकाले। उसने दो बार पुणे के ऑल आउट कर चार अंक लिए। वहीं मेजबान टीम के लिए नितिन तोमर ने आठ, रवि कुमार ने चार अंक लिए। रेड से पुणे ने 21 अंक लिए तो वहीं सात अंक टैकल से लिए। तीन अतिरिक्त अंक लेने में भी पुणे की टीम सफल रही।

UPDATES: Pro Kabaddi 2018

प्रो कबड्डी लीग का सीधा प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध रहेगी।

Pro Kabaddi 2018, PKL 6 VIVO Pro Kabaddi 2018 Match Score Updates :

-सिद्धार्थ देसाई का आठवां रेड प्वॉइंट। सिद्धार्थ  लगातार तेलुगु के खिलाड़ियों को गलतियां करने पर मजबूर कर रहे हैं। पहले हाफ में यू मुम्बा के पास पांच अंकों की लीड।

-अबुलफज़ल एक बार फिर टाइंटस के कप्तान विशाल भारद्वाज का शिकार किया। राहुल चौधरी आउट। डू और डाइ के प्रेशर को राहुल हैंडल नहीं कर सकें।

विशाल भारद्वाज ने तेलुगु टाइटंस को पहला टेकल प्वॉइंट दिलाया। इसके तुरंत बाद राहुल चौधरी ने एक और टच प्वॉइंट हासिल किया।

यू मुम्बा टीम – फज़ल अत्राचली, अभिषेक सिंह, सिद्धार्थ देसाई, अबुलफज़ल मग्सुद्लू, विनोद कुमार, दर्शन कादियान , रोहित बलियान, आर श्रीराम, अर्जुन देशवाल, गौरव कुमार, धर्मराज चेरालाथन, राजगुरु, रोहित राणा, हादी ताजिक, सुरिंदर सिंह, आदिनाथ गवाली, इ सुभाष, शिव ओम, अनंत कुमार, मोहित बलियान।

तेलुगु टाइटंस- विशाल भारद्वाज (डिफेंडर), राहुल चौधरी (रेडर), सोमबीर गुलिया (डिफेंडर), दीपक (डिफेंडर), महेंद्र रेड्डी (ऑलराउंडर), नीलेश सालुंके (रेडर), एस रक्षित (रेडर), अनुज कुमार (डिफेंडर), सी मनोज कुमार (डिफेंडर), अरमान (ऑलराउंडर), फरहाद रहीमी (डिफेंडक), रजनीश दलाल (रेडर), मोहसिन जाफरी (रेडर), कमल सिंह (रेडर), अंकित बेनीवाल (रेडर) और अबोजर मिघानी (डिफेंडर)