पूर्व चैंपियन यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के 12वें मैच में शनिवार को पुनेरी पलटन को 33-23 से हराकर इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मैच के पहले हाफ तक मुंबई ने 2 अंकों की लीड बना रखी थी। दोनों ही टीम के रेडर्स इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके।

मुंबई की जीत में टीम की डिफेंस ने अच्छा खेल दिखाया। वहीं रेडिंग में अभिषेक सिंह और अर्जुन देशवाल ने भी अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ मुंबा की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1696″]

Live Blog

Highlights

    20:34 (IST)27 Jul 2019
    मुंबा को मिली जीत

    मुंबई ने मजबूत लीड बना ली है। पुणे पर मुंबा ने 12 प्वॉइंट्स की बढ़त बना ली है और खेल बस एक मिनट का रहा गया है और इसके साथ ही मुंबा ने जीता मैच

    20:27 (IST)27 Jul 2019
    तीन मिनट का खेल बाकी

    पुनेरी के लिए मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। महज तीन मिनट का खेल रह गया है।

    20:20 (IST)27 Jul 2019
    मुंबा दस प्वॉइंट आगे

    सुरेंद्र सिंह ने शानदार टैकल करते हुए पुनेरी पलटन को दूसरी बार ऑल आउट किया। मुंबा ने दस प्वॉइंट की लीड बना ली है।

    20:16 (IST)27 Jul 2019
    वापसी की कोशिश में पुनेरी

    मुंबा की टीम लगातार बढ़त को मजबूत करती हुआ। पुनेरी के लिए अभी भी मैच में वापसी करने का मौका है, इसके लिए उसे लगातार प्वॉइंट हासिल करने होंगे।

    20:09 (IST)27 Jul 2019
    अभिषेक को मिला प्वॉइंट

    मुंबा की टीम 7 अंक आगे चल रही है। अभिषेक सिंह डू और डाई की रेड में अक हासिल करने में कामयाब रहे।

    20:05 (IST)27 Jul 2019
    अंक की तलाश में पुणे

    मनजीत और पवन कुमार कादियान लगातार प्वॉइंट्स लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो हर बार नाकाम हो रहे हैं।

    20:01 (IST)27 Jul 2019
    मुंबा आगे

    पहले हाफ के बाद दोनों ही टीमों के बीच कुछ खास फर्क नहीं है। मुंबा की टीम पुनेरी से दो अंक आगे हैं।

    19:53 (IST)27 Jul 2019
    पवन कुमार आउट

    पवन कुमार कादियान को सुरेंद्र सिंह ने दबोचा। इसके साथ ही मुंबा को एक अहम प्वॉइंट मिला। मुंबा और पुनेरी के बीच बराबरी का खेल चल रहा है।

    19:47 (IST)27 Jul 2019
    मुंबा को प्वॉइंट

    अभिषेक सिंह ने राइट कॉर्नर पर खड़े शुभम शिंदे को आउट कर मुंबा को प्वॉइंट दिलाया। अभिषेक ने तेजी के साथ रेड पूरा किया।

    19:42 (IST)27 Jul 2019
    फजल ने किया सुपरटैकल

    पवन कुमार कादियान रेड करने वाले हैं। इसके बाद मनजीत को फजल अत्राचली ने आउट कर टीम को सुपरटैकल किया।

    19:36 (IST)27 Jul 2019
    मुंबा की टीम को मिला प्वॉइंट

    संदीप नरवाल ने यू मंबा की टीम को प्वॉइंट दिलाया। इसके साथ ही मुंबा ने पुनेरी पर बढ़त बना ली है।

    19:27 (IST)27 Jul 2019
    पुणेरी पलटन की टीम

    रेडर : नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मनजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
    डिफेंडर : शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
    ऑलराउंडर : अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

    19:17 (IST)27 Jul 2019
    कोहली ने इस खिलाड़ी से की धोनी की तुलना

    प्रदीप नरवाल जिस तरीके से डुबकी लेकर डिफेंडरों को चकमा देते हैं। कोहली के मुताबिक ये काम भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कर सकते हैं।

    19:13 (IST)27 Jul 2019
    विराट ने कही ये बात

    विराट कोहली मैच देखने पहुंच गए हैं। विराट ने फैंस से सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया। पंगा को लेकर कोहली का मानना है कि पंगा लेने से खिलाड़ियों के बीच बेहतर करने की प्रेरणा जागती है। 

    19:08 (IST)27 Jul 2019
    यू मुंबा की टीम

    रेडर : अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
    डिफेंडर : राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
    ऑलराउंडर : अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।