हरियाणा स्टीलर्स ने अपने पहले मैच में पुनेरी पलटन को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। पुनेरी पलटन को 34-24 से हराकर हरियाणा ने लीग में अपनी शानदार शुरुआत की।हरियाणा की तरफ नवीन कुमार ने सबसे अधिक 14 प्वॉइंट हासिल किया। पहले हाफ का खेल समाप्त होने में दो मिनट का समय बचा था और हरियाणा की टीम 22-10 से आगे थी। टीम ने इसके बाद इसी स्कोर के साथ पहले हाफ की समाप्ति की। मैच का दूसरे हाफ शुरू होते ही पुनेरी पल्टन के पवन कुमार कादियान ने लीग के इतिहास में अपने 600 रेड प्वाइंट्स पूरे कर लिए।

इससे पहले जयपुर पिंक पैंथर्स ने सोमवार को प्रो कबड्डी लीग 2019 के पांचवें मुकाबले में यू मुंबा पर शानदार जीत दर्ज की। हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जयपुर ने यू मुंबा को 42-23 से हरा कर टूर्नामेंट का आगाज शानदार अंदाज में किया।

Pro Kabaddi 2019 Live Score, U Mumba vs Jaipur Pink Panthers Live Score

 Puneri Paltan vs Haryana Steelers मैच को आप Star Sports Network के Star Sports 1, Star Sports 1 hindi, Star Sports hd 1 पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की Online Streaming Hotstar पर उपलब्ध रहेगी। वहीं मैच की जानकारी को डिटेल्स में पढ़ने के लिए आप jansatta.com से जुड़े रह सकते हैं।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1689″]

Live Blog

Highlights

    21:21 (IST)22 Jul 2019
    अंतिम 8 मिनट का खेल

    अंतिम 8 मिनट का खेल बचा है। पुनेरी को अगर वापसी करना है तो हरियाणा को ऑल आउट करना होगा। हरियाणा के नवीन कुमार को रोकना पुनेरी के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। 

    21:13 (IST)22 Jul 2019
    3 प्वॉइंट हासिल कर चुके सेल्वामनी

    सेल्वामनी 3 प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं। सेल्वामनी एक बार फिर रेड पर लेकिन इस बार पुनेरी के खिलाड़ियों ने कोई गलती नहीं की।

    21:04 (IST)22 Jul 2019
    हरियाणा की बड़ी बढ़त

    हाफ टाइम होने तक हरियाणा की टीम पुनेरी से 12 अंक आगे है। अगले हाफ में पुनेरी को वापसी करनी होगी।

    20:56 (IST)22 Jul 2019
    हरियाणा पुनेरी से 9 अंक आगे

    नवीन की शानदार रेड, हरियाणा को दो प्वाइंट मिले। पुनेरी पलटन का सुपर टैकल और दो प्वाइंट किए हासिल। हरियाणा पुनेरी से 9 अंक आगे है।

    20:46 (IST)22 Jul 2019
    पुनेरी के बीच कांटे की टक्कर

    हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी के बीच दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है। हरियाणा को पहला प्वॉइंट अमित कुमार ने दिलाया। हरियाणा और पुनेरी के बीच कांटे की टक्कर।

    20:33 (IST)22 Jul 2019
    जयपुर फिंक पैंथर्स ने जीता मैच

    जयपुर फिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए सोमवार को यू मुंबा को 42-23 से हरा दिया।

    20:26 (IST)22 Jul 2019
    14 प्वाइंट्स पीछे मुंबा

    दोनों टीमों के बीच अब दो मिनट का खेल रह गया है। यू मुंबा अभी भी जयपुर से 14 प्वाइंट्स पीछे है।

    20:19 (IST)22 Jul 2019
    पैंथर्स से 10 अंक पीछे मुंबा

    यू मुंबा की टीम अभी भी जयपुर पिंक पैंथर्स से 10 अंक पीछे है। पहले हाफ में पिंक पैंथर्स ने जिस तरह से खेल दिखाया वो दूसरे हाफ में भी जारी है।

    20:11 (IST)22 Jul 2019
    जयपुर तेजी से बढ रही आगे

    जयपुर पिंक पैंथर्स के रेडर और डिफेंडर दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है। जयपुर की टीम धीरे-धीरे मुंबई के हाथों से मैच को काफी दूर ले जाने का काम कर रही है।

    20:02 (IST)22 Jul 2019
    दबाब में यूं मुंबा

    यूं मुंबा की टीम दवाब में नजर आ रही है। जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को दूसरी बार ऑलआउट कर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

    19:54 (IST)22 Jul 2019
    मुंबई ने किया सुपरटैकल

    यू मुंबा को राह मिली । सुरिंदर सिंह ने दीपक नरवाल को आउट कर मुंबई को पहली सुपरटैकल दिलाया। मुंबई की कोशिश और प्वॉइंट हासिल करने की होगी।

    19:43 (IST)22 Jul 2019
    यू मुंबा वापसी की कोशिश में

    फज़ल और सुरेंद्र की कोशिश यू मुंबा की वापसी कराने की होगी। दोनों ही खिलाड़ी जयपुर के खिलाड़ियों को टक्कर देने का प्रयास कर रहे हैं।

    19:37 (IST)22 Jul 2019
    यू मुंबा की खराब शुरुआत

    पहली ही रेड में जयपुर के दीपक ने यू मुंबा को सुरिंदर सिंह और हरिंदर को बाहर भेजा। वहीं कप्तान फज़ल अत्राचली बाल बाल बचे।

    19:30 (IST)22 Jul 2019
    अजिंक्य के नाम 17 मैचों में 71 रेड पॉइंट्स

    जयपुर के लिए अजिंक्य पवार का पिछला सीजन शानदार गुजरा था। उन्होंने 17 मैचों में 71 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। इस बार भी उन्हें टीम ने रिटेन किया है। टीम को उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

    19:21 (IST)22 Jul 2019
    अनूप कुमार की कप्तानी में चैंपियन रह चुकी यू मुंबा

    अनूप कुमार की कप्तानी में मुंबई की टीम शुरुआती सीजन में लगातार टॉप फोर में शामिल रही। अनूप ने दूसरे सीजन टीम को खिताब दिलाया तो वहीं पहले और तीसरे सीजन टीम रनअरप रही।

    19:11 (IST)22 Jul 2019
    22 मैचों में 67 टैकल पॉइंट्स संदीप के नाम

    जयपुर ने संदीप कुमार ढुल्ल को भी अपने साथ बरकरार रखा है। संदीप पिछले सीजन टीम के सबसे प्रभावी डिफेंडर रहे थे। पिछले सीजन में 22 मैचों में 67 टैकल पॉइंट्स संदीप के नाम थे।

    18:48 (IST)22 Jul 2019
    फजेल और संदीप से टीम को मिली मजबूती

    फजेल अत्रचली और संदीप नरवाल के होने से यू मुंबा की डिफेंस विभाग को मजबूती मिली है। वहीं सुरिंदर सिंह और राजगुरु सुब्रमण्यम भी इन दोनों खिलाड़ियों का साथ बखूबी निभा सकते हैं।

    18:40 (IST)22 Jul 2019
    दीपक हुड्डा से होगी उम्मीदें

    जयपुर के लिए दीपक हुड्डा ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने इस बार फिर दीपक पर भरोसा जताया है। दीपक ने सीजन 6 में खेले गए 22 मैचों में 196 रेड पॉइंट्स बटोरने में कामयाबी हासिल की थी।