Pro Kabaddi 2019, U Mumba vs Haryana Steelers: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन के 130वें मैच में यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 अंक से हरा दिया। यू मुंबा की इस जीत में उसके कप्तान फजल अत्राचली और रेडर अजिंक्य कापरे ने अहम भूमिका निभाई। फजल ने 11 टैकल में से 8 टैकल पॉइंट बनाए। वे इस टूर्नामेंट के ओवरऑल सीजन में 300 टैकल पॉइंट हासिल करने वाले पहले विदेशी और कुल चौथे खिलाड़ी हैं।

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में अजिंक्य ने 16 में से 9 रेड पॉइंट हासिल किए। हेड टू हेड की बात करेंं तो यू मुंबा ने 20 जबकि हरियाणा स्टीलर्स ने 21 रेड पॉइंट हासिल किए। हालांकि, टैकल पॉइंट में हरियाणा 5 अंक पिछड़ गई। हरियाणा 10, जबकि मुंबई 15 टैकल पॉइंट हासिल करने में सफल रही। ऑलआउट पॉइंट में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दोनों टीमों पूरे मैच के दौरान 2-2 बार ऑलआउट हुईं। एक्स्ट्रा पॉइंट में यू मुंबा का जलवा रहा। उसने 2 अतिरिक्त अंक हासिल किए, जबकि हरियाणा स्टीलर्स एक भी अतिरिक्त अंक नहीं हासिल कर पाई।

इसके अलावा यू मुंबा के डोंग जेंग ली ने 9, फजल अत्राचली ने 8, संदीप नरवाल ने 5, नवनीत ने 2 और योंग चांग को ने एक अंक हासिल किए। वहीं, हरियाणा स्टीलर्स की ओर से विनय ने सबसे ज्यादा 11 अंक बनाए। उनके बाद विकास कंडोला का नंबर आता है। उन्होंने 6 अंक बनाए। रवि कुमार, नवीन और सुनील ने 4-4 अंक हासिल किए। कुलदीप सिंह ने 2 अंक बनाए।

दोनों टीमें :

यू मंबा : रेडर : अभिषेक सिंह, अर्जुन देसवाल, अतुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार। डिफेंडर : राजगुरु सुब्रमण्यम, हर्षवर्धन, अनिल, हरेंद्र कुमार, फजल अत्राचली, योंग चांग कू, सुरिंदर सिंह। ऑलराउंडर : अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

हरियाणा स्टीलर्स : रेडर : आमिर हुसैन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर : रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह। ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1814″]

Live Blog

20:53 (IST)10 Oct 2019
कल लीग स्टेज का आखिरी दिन
20:33 (IST)10 Oct 2019
यू मुंबा की जीत
20:31 (IST)10 Oct 2019
हरियाणा को उठाना पड़ा नुकसान

हरियाणा स्टीलर्स को लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। उसे यू मुंबा ने 39-33 से हराया। इस हार से हरियाणा अंक तालिका में एक स्थान नीचे खिसक गई। अब वह चौथे नंबर पर है। यू मुंबा 5वें नंबर पर बरकरार है।

20:16 (IST)10 Oct 2019
टाइम आउट

यू मुंबा के डोंग जेंग ली ने एक असफल रेड की और टाइम आउट की सीटी बज गई। इस समय यू मुंबा 31 के मुकाबले हरियाणा के खिलाफ 34 अंक से आगे है।

20:12 (IST)10 Oct 2019
रवि बाहर, विकास अंदर

हरियाणा स्टीलर्स ने एक और बदलाव किया। उसने रवि कुमार को बाहर किया और उनकी जगह विकास कंडोला को बुलाया। हालांकि, यू मुंबा का शानदार खेल जारी है। हरियाणा अभी उसके बराबर भी नहीं पहुंच पाया है।

20:04 (IST)10 Oct 2019
यू मुंबा ने बनाई बढ़त

अजिंक्य कापरे के शानदार खेल की बदौलत हरियाणा स्टीलर्स के कुलदीप सिंह और विकास कंडोला आउट हो गए। इसके साथ ही यू मुंबा ने हरियाणा के खिलाफ 2 अंक की बढ़त बना ली।

20:02 (IST)10 Oct 2019
नवीन फिर बने स्टार

हरियाणा स्टीलर्स के नवीन के दूसरा हॉफ शुरू होते ही एक अंक हासिल किया। उनके प्रो कबड्डी लीग में 150 से ज्यादा रेड पॉइंट हो गए हैं।

19:56 (IST)10 Oct 2019
हरियाणा के विनय नंबर वन

हरियाणा स्टीलर्स की ओर से सबसे ज्यादा विनय ने 5 अंक हासिल किए हैं। रवि कुमार 4, जबकि नवीन और सुनील 2-2 अंक हासिल करने में सफल रहे हैं। विकास कंडोला और कुलदीप सिंह के खाते में भी 1-1 अंक हैं।

19:54 (IST)10 Oct 2019
फजल सबसे आगे

यू मुंबा की ओर से अब तक फजल अत्राचली ने 5, संदीप नरवाल ने 4, डोंग जेंग ली और अजिंक्य कापरे 3-3 अंक हासिल कर चुके हैं।

19:49 (IST)10 Oct 2019
नवीन का शानदार प्रदर्शन जारी

रेडर अजिंक्य कापरे बिल्कुल फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। वे अब तक कई असफल रेड कर चुके हैं। वहीं हरियाणा स्टीलर्स के नवीन का शानदार प्रदर्शन जारी है।

19:44 (IST)10 Oct 2019
ऐसे बढ़ रही आगे यू मुंबा

यू मुंबा के फजल अत्राचली ने सुपर टैकल कर अपनी टीम को आगे कर दिया। हालांकि, बाद में रेडर नवीन ने फिर से अंक हासिल कर स्कोर बराबरी पर किया। लेकिन यू मुंबा के डोंग जेंग ली ने फिर से अंक हासिल किया और यू मुंबा आगे निकल गई।

19:34 (IST)10 Oct 2019
नवीन ने खाता खोला

हरियाणा स्टीलर्स ने टॉस जीता और अपनी मर्जी के कोर्ट का चयन किया। नवीन ने शुरुआत में ही हरियाणा को बढ़त दिला दी।

19:28 (IST)10 Oct 2019
हरियाणा की चाहत

हरियाणा स्टीलर्स लीग स्टेज में यह आखिरी मुकाबला है। वहीं यू मुंबा को अभी कल यानी 11 अक्टूबर को दिल्ली दबंग कबड्डी क्लब के साथ भिड़ना है। ऐसे में हरियाणा जीत के साथ अपने लीग स्टेज की समाप्ति करना चाहेगी।