प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन का 49वां मैच यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा को 30-27 से हरा दिया। विकास खंडोला ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 9 रेड प्वॉइंट हासिल किया। यू मुंबा ने मैच का आगाज शानदार अंदाज में किया। हरेंद्र सिंह ने विकास खंडोला को बिना कोई प्वॉइंटं हासिल किए बिना ही आउट कर दिया।
हालांकि, इसके बाद विकास खंडोला ने वापसी करते हुए सुपर रेड के साथ अपना खाता खोला। हरियाणा ने लगातार प्वॉइंट्स बटोरने का सिलसिला जारी रखा। हरियाणा ने पहले हाफ तक यू मुंबा 8 अंकों की बढ़त बना ली थी। अभिषेक सिंह ने दूसरे हाफ में दो लगातार प्वॉइंट्स बटोर कर मुंबा को वापस मैच में लाने की कोशिश की।
अभिषेक सिंह और फजल अत्राचली ने हरियाणा को ऑल आउट के करीब भी पहुंचाया। लेकिन अंतिम के तीन मिनट में एक बार फिर हरियाणा ने बढ़त बना ली।
[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1733″]
हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा को 30-27 से हरा दिया। विकास खंडोला ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 9 रेड प्वॉइंट हासिल किया।
मैच के 31वें मिनट हरियाणा के चांद सिंह ने सुपर टैकल किया। इसी के साथ हरियाणा 3 अंक की लीड बना चुका है। दोनों ही टीमों के बीच अंकों का फासला कम होता हुआ।
दूसरे हाफ में मुंबा के खिलाड़ी हरियाणा के प्वॉइंट्स के करीब पहुंचाया। अभिषेक सिंह लगातार प्वॉइंट्स ले रहे थे, लेकिन टीम को 17 के स्कोर पर पहुंचाकर वह आउट हो गए।
अभिषेक सिंह ने दूसरे हाफ में दो लगातार प्वॉइंट्स बटोर कर मुंबा को वापस मैच में लाने की कोशिश की। मुंबा ने अंक के फासलों को कम किया।
खराब शुरुआत के बाद हरियाणा ने जबरद्सत वापसी की। पहले हाफ के खेल खत्म होने तक हरियाणा ने मुंबा से दोगुने अंक बटोर कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
मुंबा की टीम ने हरियाणा पर लीड बनाए रखा है। हरेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह मुंबा के लिए डिफेंस में अच्छा काम कर रहे हैं।
पहला रेड करने आए विकास खंडोला को हरेंद्र सिंह ने आउट कर बाहर कर दिया। मैच की शुरुआत में ही हरियाणा को बड़ा झटका लगा है।
विकास खंडोला यू मुंबा के खिलाफ एक बार फिर टीम के लिए बेस्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। हरियाणा के रेडर्स नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के और विकास छिल्लर को विकास का साथ देना होगा।
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।
हरियाणा की आठ मैचों में टाइटंस के खिलाफ चौथी हार है। अब टीम 21 अंक के साथ तालिका में छठे पायदान पर है। टाइटंस की टीम नौ मैच में 18 अंक के साथ नौवें स्थान पर है।
टाइटंस के खिलाफ हरियाणा के लिए लय में चल रहे विकास खंडोला सुपर 10 की हैट्रिक बनाने से चूक गये। उनके नौ अंक टीम के लिए नाकाफी रहे।