हमारे देश में सभी खेलों मे दर्शक सबसे ज्यादा क्रिकेट को देखना पसंद करते हैं। इस खेल को यहां पूजा जाता है। देश के लोग इसके बहुत ज्यादा लेवल तक दीवाने हैं। वहीं हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर्स को फील्ड पर अपना खेल दिखाने के लिए ही नहीं बल्कि फील्ड के बाहर स्टाइल स्टेटमेंट दिखाने के लिए भी जाना जाता है। कई मौकों पर उन्होंने अपने फैंस के लिए नए ट्रेंड भी सेट किए हैं। ऐसा नहीं है कि केवल मेन इन ब्लू अकेले ही ग्लैमर का तड़का लगाते हैं बल्कि इसमें उनकी पत्नी और गर्लफ्रेंड भी काफी मदद करती हैं। अपनी मौजूदगी से वो फील्ड पर चार्म और ग्रेस दोनों को साथ में ले आती हैं। आज हम आपको मिलाते हैं ऐसी ही कुछ पत्नियों और गर्लफ्रेंड से जिन्हें शायद आप पहचानते नहीं होंगे। कुछ को छोड़कर अमूमन सभी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। ये हैं इंडियन क्रिकेट टीम की हॉट WAGs