द हंड्रेड मेंस 2025 के दूसरे मुकाबले में बुधवार (6 अगस्त) को सदर्न ब्रेव ने मैनचेस्टर ओरिजनल्स को 1 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन डेब्यू पर फ्लॉप रहे। उन्होंने रन भी लुटाए और विकेट भी नहीं ले पाए। 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सदर्न ब्रेव को 2 विकेट शेष रहते 11 गेंद पर 26 रन चाहिए थे। ऐसा लग रहा था कि मैनचेस्टर ओरिजनल्स को जीत मिल जाएगी, लेकिन क्रेग ओवर्टन ने टाइमल मिल्स के साथ मिलकर सदर्न ब्रेव को जीत दिला दी।
ओवर्टन और मिल्स ने 9वें विकेट के लिए 11 गेंद पर 25 रन की साझेदारी की। मिल्स 98वीं गेंद पर 4 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। सदर्न ब्रेव को 2 गेंद पर 3 रन चाहिए थे। रीस टॉप्ले ने 99वीं गेंद पर चौका जड़ दिया। ओवर्टन 8 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद रहे। सदर्न ब्रेव की ओर से जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। ल्यूस डू प्लॉय vs 25 रन बनाए। लॉरी इवांस ने 13 रन की पारी खेली।
एंडरसन नहीं चले
मैनचेस्टर ओरिजनल्स के लिए स्कॉट करी ने 20 गेंद पर 28 रन देकर 4 विकेट लिए। नूर अहमद ने 20 गेंद पर 21 और सोनी बेकर ने 20 गेंद पर 26 रन देकर 2-2 विकेट लिए। लुईस जॉर्जी ने 14 गेंद पर 10 रन देकर 1 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और फरहान अहमद को विकेट नहीं मिला। एंडरसन ने 20 गेंद पर 26 रन लुटाए। फरहान ने 5 गेंद पर 8 रन दिए।
साल्ट अर्धशतक
इससे पहले मैनचेस्टर ओरिजनल्स की ओर से कप्तान फिल साल्ट ने 41 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। इसके बाद भी टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा पाई। जोस बटलर ने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 16 गेंद पर 15 रन बनाए। मैथ्यू हर्स्ट 2 रन बनाकर आउट हुए। मार्क चैपमैन 22 और लुईस ग्रेगोरी 6 रन बनाकर नाबाद रहे। ओरिजनल्स ने 4 विकेट पर 131 रन बनाए। ब्रेव के लिए मिल्स ने 20 गेंद पर 22 रन देकर 3 विकेट लिए। क्रेग ओवर्टन ने 20 गेंद पर 28 रन देकर 1 विकेट लिए।