T20 World Cup Qualifier 2020, United Arab Emirates vs Nigeria uae vs nga Dream11 Team Prediction, Playing 11 Today Match, Live Cricket Score Updates: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। आज गुरुवार यानी 24 अक्टूबर 2019 को 11:30 (भारतीय समयानुसार) बजे से दो मुकाबले खेले जाएंगे। एक मैच दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी के मैदान पर होगा। दूसरा मुकाबला शाम अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम नर्सरी वन पर खेला जाएगा। ग्रुप बी के इस मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नाइजीरिया की टीमें आमने-सामने होंगी।
यूएई का यह पांचवां मैच है, जबकि नाइजीरिया चौथे बार मैदान पर उतर रही है। यूएई ने खेले अब तक 4 में से 2 मैच में जीत हासिल की है। नाइजीरिया को अभी अपना खाता खोलना बाकी है। इस ग्रुप में कनाडा 6 अंकों के साथ पहले और ओमान भी इतने अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। यूएई पांचवें और नाइजीरिया सबसे नीचे यानी 7वें नंबर पर है। इस मैच में प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दोनों टीमों निम्न खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (संभावित):
संयुक्त अरब अमीरात: अहमद रजा (कप्तान), चिराग सूरी, रोहन मुस्तफा, रमीज शहजाद, मोहम्मद उस्मान, डेरिस डिसिल्वा, वहीद अहमद, मोहम्मद बूटा (विकेटकीपर), सुल्तान अहमद, जुनैद सिद्दिकी, जहूर खान।
नाइजीरिया: एडेमोला ओनिकोई (कप्तान और विकेटकीपर), डेनियल एजेकुन, लीके ओयेडे, सुलेमन रनसेवे, चिमिजेई ओनवुजुलाइक, इसाक ओक्पे, जोसेफ एडेडेजी, डेनियल जिम, सिल्वेस्टर ओक्पे, चीमा एकाचुकूवु, एबिओडुन एबिओए।
Highlights
ICC Mens T20 World Cup Qualifier में ग्रुप बी की अंक तालिका में नाइजीरिया सबसे निचले पायदान पर है। उसने एक भी मैच नहीं जीता है। यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) ने 4 में से 2 मैच जीते हैं। उसके 4 अंक हैं। वह पांचवें नंबर पर है।
खेल की हलचल से इतर, अगर राजनीतिक हलचल जानने में आपकी रुचि हो तो यहां क्लिक करें। आज हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे आने के चलते सियासी पारा गरम है।
विधानसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी पूरी कवरेज और हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 से संबंधित खबरें Jansatta.com पर। महाराष्ट्र और विधानसभा चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट के साथ-साथ विश्लेषण भी पढ़ें।