T20 World Cup 2022 New Zealand vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराया। सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड की ओर से बल्ले से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार प्रदर्श किया। उनके बल्ले से इस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा शतक निकला। उन्होंने कीवी टीम को 7/2 के स्कोर से संभालकर 150 के पार पहुंचा दिया। गेंदबाजों की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। कीवी टीम ने 3 में से 2 में जीत दर्ज की है। उसके 5 अंक हो गए हैं। वह ग्रुप-1 में शीर्ष पर है। वहीं श्रीलंका की टीम 3 में से 2 मैच हारकर 2 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर फिसल गई है। वह लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है।
श्रीलंका की पारी
168 के टारगेट के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 0 के स्कोर पहले ओवर में ही पथुन निसांका का विकेट गंवा दिया। टिम साउदी ने विकेट लिया। अगले ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने कुसल मेंडिस 4 और धनंजया डी सिल्वा 0 को आउट कर दिया। उन्होंने चौथे ओवर में चरित असलंका को आउट कर दिया। इसके बाद चमिका करुणारत्ने को मिचेल सैंटनर ने 3 रन पर आउट किया। लॉकी फर्ग्युसन ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे भानुका राजपक्षे को 10वें ओवर में आउट किया। उन्होंने 22 गेंदों पर 34 रन बनाए। 12वें ओवर में वानिंदु हसरंगा 4 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर आउट हुए। 13वें ओवर में महेश थीक्षाना को डक पर सैंटनर न पवेलियन भेजा। कप्तान दासुन शनाका ने थोड़ा संघर्ष दिखाया। उन्होंने 32 गेंदों पर 35 रन बनाए। लाहिरु कुमारा को ईश सोढ़ी ने पवेलियन भेजकर श्रींलकाई पारी का अंत किया।
न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महेश थीक्षाना ने फिन एलन को पहले ओवर में ही 1रन पर पवेलियन भेजा। डेवोन कॉनवे को धनंजया डी सिल्वा ने तीसरे ओवर में पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 1 रन बनाए। केन विलियमसन को कसुन रजिथा ने 8 रन पर पवेलियन भेजा। टीम ने 4 ओवर में 15 रन पर 3 विकेट खो दिए। पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए और 25 रन बनाए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने डेरिल मिशेल ने कीवी टीम को संभाला। उन्होंने मिचेल के साथ 84 रनों की साझेदारी की। मिशेल 22 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा की गेंद पर आउट हुए। जेम्स नीशम को 5 रन पर रजिथा ने आउट किया। फिलिप्स आखिरी ओवर में 104 रन बनाकर लाहिरु कुमारा की गेंद पर आउट हुए। ईश सोढ़ी रन आउट हुए।
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सुपर12 मैच का बॉल टू बॉल स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022
New Zealand
167/7 (20.0)
Sri Lanka
102 (19.2)
Match Ended ( Day – Super 12 – Match 15 )
New Zealand beat Sri Lanka by 65 runs
दोनों टीमों में एक-एक बदलाव
कीवी टीम में एक बदलाव हुआ है। डेरिल मिशेल ने मार्क चैपमैन की जगह ली। श्रीलंका ने बिनुरा फर्नांडो की जगह कसुन रजिथा को मौका दिया। वह अक्टूबर 2019 में आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल खेले थे। एडिलेड में उन्होंने 4 ओवर में 75 रन दिए थे। इस फॉर्मेट में सबसे महंगा स्पेल का शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम है।
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11 -फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
श्रीलंका प्लेइंग 11- पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा, कसुन रजिथा।