सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 के पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पंजाब ने कर्नाटक को हरा दिया। इस हार के साथ डिफेंडिंग चैंपियन कर्नाटक की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। दूसरी ओर, पंजाब ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। उसने यह मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम किया। पंजाब ने इससे पहले लीग राउंड में भी कर्नाटक को 9 विकेट से हराया था।

अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कर्नाटक पूरी टीम 17.2 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कर्नाटक ने 12.4 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिए। उसके लिए सिमरन सिंह ने नाबाद 49 और कप्तान मंदीप सिंह ने नाबाद 35 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने चार रन बनाए।

इससे पहले डिफेंडिंग चैंपियन कर्नाटक के लिए चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके। टीम के लिए अनिरुद्ध जोशी ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। उनके अलावा श्रेयस गोपाल ने 13, देवदत्त पडिक्कल ने 12 और कप्तान करुण नायर ने 11 रन बनाए। टीम के सात बल्लेबाज 10 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच सके।

पंजाब के लिए सिद्धार्थ कौल ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम कर लिए। उनके अलावा रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह और संदीप शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए। मयंक मार्कंडे को एक सफलता मिली। पंजाब को सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने के लिए 88 रनों की जरुरत है।

Live Blog

13:31 (IST)26 Jan 2021
कर्नाटक की टीम ऑलआउट

कर्नाटक पूरी टीम 17.2 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट हो गई। डिफेंडिंग चैंपियन कर्नाटक के लिए चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके। टीम के लिए अनिरुद्ध जोशी ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। उनके अलावा श्रेयस गोपाल ने 13, देवदत्त पडिक्कल ने 12 और कप्तान करुण नायर ने 11 रन बनाए। टीम के सात बल्लेबाज 10 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच सके। पंजाब के लिए सिद्धार्थ कौल ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम कर लिए।

13:15 (IST)26 Jan 2021
कर्नाटक की पारी के आखिरी 5 ओवर बाकी

कर्नाटक की पारी के आखिरी 5 ओवर बाकी हैं। टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। टीम के लिए अब तक कोई भी बल्लेबाज 30 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच सका है। टीम को सातवां झटका अनिरुद्ध जोशी के रूप में लगा। वे 34 गेंद पर 27 रन बनाकर मयंक मार्कंडे की गेंद पर बोल्ड हो गए।

12:55 (IST)26 Jan 2021
कर्नाटक की पारी के आधे ओवर समाप्त

कर्नाटक की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 66 रन बनाए हैं। अनिरुद्द जोशी और जे सुचित क्रीज पर हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 15 रन की साझेदारी कर ली है। टीम को पांचवां झटका श्रेयस गोपाल के रूप में लगा। गोपाल 11 गेंद पर 13 रन बनाकर रमनदीप सिंह की गेंद पर सिमरन सिंह को कैच थमा बैठे।

12:39 (IST)26 Jan 2021
मुश्किल में कर्नाटक की टीम

कर्नाटक की टीम चार विकेट गंवा चुकी है। अनिरुद्ध जोशी और श्रेयस गोपाल क्रीज पर हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 16 रन की साझेदारी कर ली है। बीआर शरत 3 गेंद पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने उनका कैच लिया।

12:25 (IST)26 Jan 2021
कर्नाटक की खराब शुरुआत

कर्नाटक की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने 4 ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। कप्तान करुण नायर का बल्ला आज नहीं चला। वे 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नायर को संदीप शर्मा ने गुरकीरत सिंह मान के हाथों कैच कराया। उनके आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल भी चलते बने। उन्हें सिद्धार्थ कौल ने गुरकीरत के हाथों ही कैच कराया। पडिक्कल ने 10 गेंद पर 11 रन बनाए।सिद्धार्थ कौल ने इसके बाद कर्नाटक को तीसरा झटका दिया। उन्हें पवन देशपांडे को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। देशपांडे दो गेंद पर अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

12:08 (IST)26 Jan 2021
देवदत्त पडिक्कल और करुण नायर क्रीज पर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 का पहला क्वार्टरफाइनल मैच पंजाब और कर्नाटक के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में हो रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कर्नाटक के ओपनर करुण नायर और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं।