Sweden vs Switzerland, FIFA World Cup 2018: स्वीडन ने मंगलवार को सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए अंतिम-16 के मैच में स्विट्जरलैंड को 1-0 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। स्वीडन ने 1994 के बाद पहली बार विश्व कप के अंतिम-8 चरण के लिए क्वालीफाई किया है। इस हार के साथ ही स्विट्जरलैंड का 64 साल बाद क्वार्टर फाइनल में जाने का सपना टूट गया। उसने 1954 में अपनी मेजबानी में हुए विश्वकप में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। दोनों टीमें इस मैच में इतिहास रचने के इरादे से उतरी थीं। इसलिए मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद थी। हुआ भी ऐसा ही। पहले मिनट से गोल करने की आतुरता दोनों टीमों में दिखी। पहले ही मिनट में स्वीडन के डिफेंस ने गलती की और स्विट्जरलैंड के शकीरी को गेंद मिली। हालांकि यह दिग्गज गेंद को बाहर मार बैठा।

दोनों टीमों ने लगातार मौके बनाए। स्वीडन के मार्कस बेर्ग आठवें मिनट में वन टू वन चांस पर गोल करने से चूक गए। 24वें मिनट में भी मार्कस ने मौका बनाया था जिसे उनका अटैक गोल में तब्दील नहीं कर पाया। पहले हाफ के आखिरी के 12 मिनट में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर चार मौके बनाए। 34वें मिनट में स्विट्जरलैंड के ग्रीनिटी शाका गेंद को गोल के टॉप कॉर्नर में डालने के प्रयास में उसे बाहर खेल बैठे। चार मिनट बाद स्विट्जरलैंड को दूसरा कॉर्नर मिला और जुबेर ने गेंद बेलमिर जेमाली के पास पहुंचाई जो गेंद को बार के ऊपर मार बैठे। स्वीडन के पास 42वें मिनट में मौका आया जब बॉक्स के दाएं कोने से क्रास एकडाल के पास आया जो उसे गोल के सामने से सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद बार के ऊपर से बाहर चली गई।

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने मौका बनाने चालू रखे। शकीरी के पास 50वें और 54वें मिनट में दो मौके आए, वो दोनों मौकों पर चूक गए। किस्मत ने हालांकि स्वीडन का साथ दिया और 66वें मिनट में उसके हिस्से गोल आया। ओला टोइवोनेन ने बाएं छोर से बॉक्स के बाहर से फोर्सबर्ग के गेंद दी। फोर्सबर्ग ने मौका जाया नहीं किया और झन्नाटेदार शॉट लगाया। गेंद गोलकीपर की तरफ जा रही थी तभी स्विट्जरलैंड के सोमर के पैर से गेंद टकरा कर गोलपोस्ट में चली गई और स्वीडन की टीम 1-0 से आगे हो गई। यहां से स्विट्जरलैंड परेशान हो गई थी और गोल करने की जल्दबाजी में थी। उसके खिलाड़ी गुस्से में थे और इसी कारण शाका को 71वें मिनट में येलो कार्ड दिया गया।

तमाम प्रयासों के बाद भी स्विट्जरलैंड की टीम कोई बड़ा मौका नहीं बना पा रही थी। उसके द्वारा बनाए गए मौके निशाने से दूर रहते या फिर स्वीडन का डिफेंस उसके खिलाड़ियों को करीब जाने से पहले ही रोक देता। इसी बीच इंजुरी टाइम में स्विट्जरलैंड के लैंग ने स्वीडन के ओल्सन को गिरा दिया और रेफरी ने पेनाल्टी दी। स्विट्जरलैंड ने इस पर वीएआर का उपयोग किया जिससे पता चला कि ओल्सन बॉक्स के बाहर गिरे थे और स्वीडन के हिस्से से पेनाल्टी चली गई।

[show_fifa_scorecard id=’22028′]

Live Blog

Sweden vs Switzerland, FIFA World Cup 2018:

Highlights

    20:56 (IST)03 Jul 2018
    गोल!

    मैच के 67वें मिनट स्वीडन ने गोल दाग 1-0 से लीड बना ली है।

    20:49 (IST)03 Jul 2018
    62वें मिनट तक कोई गोल नहीं

    मैच 62वें मिनट में चल रहा है। कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। दोनों कोचों ने पेनल्टी शूटआउट के लिए 5-5 खिलाड़ियों के नाम पहले ही तय कर लिए हैं। 

    20:22 (IST)03 Jul 2018
    पहले हाफ तक कोई गोल नहीं

    मैच के पहले हाफ तक कोई भी गोल नहीं हो सका है। स्विट्जरलैंड के लिए यह मैच कठिनाईयों से भरा है और स्वीडन की पूरी कोशिश होगी की वह मुश्किल से घिरी इस टीम को पस्त कर अंतिम-8 का टिकट कटाए।

    19:50 (IST)03 Jul 2018
    20वें मिनट तक भी कोई गोल नहीं

    मैच के पहले 20 मिनट तक कोई भी गोल नहीं हो सका है। स्वीडन ने ग्रुप दौर में अच्छा प्रदर्शन किया था। उसे सिर्फ जर्मनी के हाथों की हार का सामना करना पड़ा था। उसने अपने आखिरी मैच में मैक्सिको को 3-0 से मात दी थी। 

    19:39 (IST)03 Jul 2018
    मैच शुरू

    मुकाबला शुरू हो चुका है। मैच के पहले 9 मिनट में कोई भी गोल नहीं हो सका है। स्विट्जरलैंड ने ग्रुप दौर में ब्राजील और कोस्टा रिका के साथ दो ड्रॉ मैच खेले थे जबकि सर्बिया के खिलाफ ही वो जीत हासिल कर पाई थी। ऐसे में टीम की आक्रमण पंक्ति पर काफी दारोमदार है क्योंकि बिना गोल किए अंतिम-8 में जाना असंभव है। 

    19:29 (IST)03 Jul 2018
    स्विट्जरलैंड के लिए अगला दौर मुश्किल

    स्विट्जरलैंड के लिए अगले दौर में जाने की रहा बेहद मुश्किल होने वाली है। उसे इतिहास में बदलाव करना है तो ग्रुप दौर के खेल से बेहतर खेल दिखाना होगा क्योंकि स्वीडन हर मामले में उससे बेहतर टीम है। 

    19:19 (IST)03 Jul 2018
    स्विट्जरलैंड : 

    गोलकीपर : यान सोमेर, मार्विन हिट्ज, रोमान बुर्की

    डिफेंडर : निको एल्वेदी, लियो लेकरोइक्स, स्टीफन लिस्टस्टेनर, मिशेल लांग, फाबियान स्कार, रिकाडरे रोड्रिगेज, मैनुएल अकान्जी

    मिडफील्डर : ग्रानिट शाका, रेमो फ्रेउलर, स्टीवन जुबेर, गेल्सन फनार्देस, डेनिस जकारिया, एडिमिल्सन फनार्देस, बेलरिम जेमाली, वालोन बेहरामी, शेरडान शकीरी

    फॉरवर्ड : मारियो गवारानोविक, ब्रील एम्बोलो, अदमीर मेहमेदी और हेरिस सेफेरोविक।

    19:18 (IST)03 Jul 2018
    स्वीडन :

    गोलकीपर : रोबिन ओल्सन, कोर्ल जोहान जॉनसन, क्रिस्टोफर नोर्डेल्ट

    डिफेंडर : मिकाएल लुस्टिग, विक्टर लिंटेलोफ, आंद्रेस ग्रांक्वैस्ट, मार्टिन ओल्सोन, लुडविग ऑगिस्टनसन, फिलिप हेलांडर, एमिल क्राफ्थ, पोंटस जानसन

    मिडफील्डर : सेबेस्टियन लार्सन, एल्बिन एकडल, एमिल फोर्सबर्ग, गुस्ताव स्वेनसन, ऑस्कर हिल्जेमार्क, विक्टर क्लासेन, मार्कस रोहदेन, जिमी दुरमाज 

    फॉरवर्ड : मार्कस बर्ग, जॉन ग्वीडेटी, ओला तोइवोनेन और किएसे थेलिन।