वायने रूनी को पछाड़कर सुनील छेत्री फुटबॉल में चौथे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बेंगलुरु में इस महीने की शुरुआत में किर्गिस्तान के खिलाफ गोल दागकर उन्होंने यह कीर्तमान अपने नाम किया। लेकिन दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा गोल दागने वाले छेत्री सबसे ज्यादा ‘रन’ बनाने वाले चौथे खिलाड़ी भी हैं। यह हम नहीं बल्कि आईपीएल की गुजरात लॉयन्स टीम के को ओनर केशव बंसल कह रहे हैं सोमवार को बंसल छेत्री की इस कामयाबी को पूरे देश को बताना चाहते थे, लेकिन उनसे एक गलती हो गई और उन्होंने लिख दिया कि छेत्री चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले फुटबॉलर हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को भी उनका यह गलत ट्वीट पसंद नहीं आया।
हालांकि गलती पता चलने के बाद बंसल ने इसे डिलीट कर दिया था। गौरतलब है कि 13 जून को बेंगलुरु में खेले गए एएफसी एशियन कप क्वॉलिफायर मैच में भारत ने किर्गिस्तान को 1-0 से हराया था। 69वें मिनट में भारतीय कप्तान ने यह शानदार गोल किया था। इस गोल के बाद उन्होंने रूनी को पीछे छोड़कर दिया। अब छेत्री सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनल मेसी और क्लिंट डेंपसे के बाद चौथे पायदान पर हैं। यह भारत के लिए उनका 54वां गोल था।
यह था बंसल का ट्वीट:

वहीं बंसल की टीम आईपीएल में कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी और बहुत जल्द ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस टीम की अगुआई सुरेशा रैना कर रहे थे। टीम अपने 14 मैचों में से कुल 4 में ही जीत हासिल कर पाई और अंत में पॉइंट्स टैली में सातवें स्थान पर रही। हालांकि आईपीएल 2016 में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी थी।
यूजर्स ने एेसे उड़ाया मजाक:



