NZ vs SL, 3rd T20I: क्रिकेट में आपने अकसर देखा होगा कि मैच कभी बारिश की वजह से रोक जाते हैं तो कभी तूफान की वजह से लेकिन शनिवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा मुकाबला अचानक रोका गया जिसकी वजह बेहद हैरान करने वाली है। क्वींसटाउन में खेले जा रहे इस मैच के दौरान प्लेन घुस गया था। इसी कारण मुकाबले को रोका गया। पढ़ने में शायद आपको ये अजीब लगे लेकिन यही असली वजह है।
मैच के दौरान मैदान पर घुसा प्लेन
न्यूजीलैंड और श्रीलंका बीच तीसरा टी20 मैच क्वींसटाउन में खेला जा रहा था। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 183 रनों का लक्ष्य दिया था। 13वां ओवर चल रहा था। रजिता गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर टिम सेइफर्ट थे। रजिता दूसरी गेंद डाल रहे थे तभी अचानक स्टेडियम में मौजूद फैंस और सभी खिलाड़ी आसमान की ओर देखने लगे। एक प्लेन बड़ी तेज रफ्तार से मैदान के ऊपर से गुजर रहा था।
प्लेन को देखते रह गए खिलाड़ी
प्लेन इतना नीचे था कि ऐसा लगने लगा कि वो मैदान पर ही लैंड कर जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मैदान के ऊपर से गुजरते हुए वो दूसरी ओर चला गया। इस दौरान मैच रुका रहा और हर कोई हैरानी से लाइव मैच में घुसे इस प्लेन को देखता रहा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने खुद इस घटना का वीडियो शेयर किया। इस दृश्य को देखकर फैंस काफी हैरान रह गए। सभी ने अलग-अलग तरह का रिएक्शन दिया। कुछ को खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता थी वहीं कुछ ने कहा कि ऐसा पहला भी हो चुका है।
इस घटना के बाद मैच फिर से शुरू हो गया। न्यूजीलैंड ने ये रोमांचक मुकाबला आखिरी ओवर में जाकर जीता। टिम सेइफर्ट ने 88 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत तय की। तीन टी20 मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम की।