इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 56वें मुकाबले यानी आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को दुबई में में 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई। उसके 14 अंक हो गए। वह तीसरे पायदान पर पहुंच गई। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर चौथे पायदान पर खिसक गई। एलिमिनेटर मैच में दोनों का मुकाबला होगा। हैदराबाद की जीत से कोलकाता की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने उसे 150 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। हैदराबाद ने इस लक्ष्य को 17.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 151 रन बनाकर हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर ने नाबाद 85 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। ऋद्धिमान साहा ने 45 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया।
IPL 2020 Live Score, SRH vs MI Live Cricket Score: जानिए मैच के ताजा अपडेट्स
इससे पहले कीरोन पोलार्ड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद पर 41 रन बनाए थे। उन्होंने दो चौके और 4 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव 36 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 33 रन का योगदान दिया। नाथन कूल्टर नाइल (1) को जेसन होल्डर ने आउट किया। टी20 क्रिकेट में यह उनका 100वां विकेट है। हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा ने 3 विकेट लिए। होल्डर और शहबाज नदीम को 2-2 सफलता मिली।
[ie_ipl_scorecard match_id=47993]


सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने लगातार पांचवीं बार प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 17.1 ओवर में 151 रन बना लिए। उसके लिए दोनों ओपनर डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा ने अर्धशतक लगाया। वॉर्नर ने नाबाद 85 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। साहा ने 45 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया।
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने 13 ओवर में 122 रन की साझेदारी कर ली है। वॉर्नर ने पहले छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद साहा ने सिंगल लेकर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। दोनों बल्लेबाजों ने हैदराबाद को जीत के करीब पहुंचा दिया है। हैदराबाद को जीत के लिए 42 गेंद पर 28 रन बनाए थे।
हैदराबाद की पारी के आधे ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 89 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा 28 गेंद पर 44 और डेविड वॉर्नर 32 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 60 रनों की आवश्यकता है।
हैदराबाद ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में तूफानी बल्लेबाजी की है। उसने बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा ने मुंबई के गेंदबाजों को जमकर धोया है। वॉर्नर 19 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 5 चौके लगाए हैं। दूसरे छोर पर साहा भी तेज खेल रहे हैं। उन्होंने 17 गेंद पर 28 रन बनाए हैं। इस दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया है। हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 14 ओवर में अब 94 रन बनाने हैं।
मुंबई ने हैदराबाद को 150 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद पर 41 रन ठोक दिए। उन्होंने दो चौके और 4 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव 36 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 33 रन का योगदान दिया। नाथन कूल्टर नाइल (1) को जेसन होल्डर ने आउट किया। टी20 क्रिकेट में यह उनका 100वां विकेट है। हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा ने 3 विकेट लिए। होल्डर और शहबाज नदीम को 2-2 सफलता मिली।
मुंबई की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। सनराइजर्स की टीम शानदार गेंदबाजी कर रही है। उसने लगातार तीन विकेट लेकर मुंबई को दबाव में ला दिया है। ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे हैं। किशन ने 24 गेंद पर 25 रन बनाए हैं तो पोलार्ड ने 11 गेंद पर 6 रन। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में काबिल हैं। आखिरी 4 ओवरों में ये तेज बल्लेबाजी कर सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव 29 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। शहबाज नदीम की गेंद पर ऋद्धिमान साहा ने उन्हें स्टंप किया। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। उनके बाद क्रीज पर आए क्रुुणाल पंड्या खाता खोले बगैर आउट हो गए। नदीम की गेंद पर केन विलियमसन ने उनका कैच लिया। सौरभ तिवारी 1 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने। साहा ने उनका कैच लिया।
मुंबई की टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 20 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, ईशान किशन ने 14 गेंद पर 8 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को शुरुआती झटकों से संभाल लिया है। 30 रनों से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। दोनों तेज बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में मुंबई की टीम को दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है।
मुंबई ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में 2 विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा के बाद क्विंटन डीकॉक भी आउट हो चुके हैं। सूर्यकुमार यादव और ईशन किशन क्रीज पर हैं। सूर्यकुमार ने 12 गेंद पर 19 रन बना लिए हैं। वहीं, किशन अभी अपना खाता नहीं खोल सके हैं। क्विंटन डीकॉक 13 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें संदीप ने बोल्ड कर दिया।
मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वे 7 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। संदीप शर्मा की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने उनका कैच लिया। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। वे बेहतरीन फॉर्म में हैं। दूसरे छोर पर क्विंटन डीकॉक क्रीज पर हैं।
डेविड वॉर्नर (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, राशिद खान, शहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी, जेम्स पैटिंसन।
प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ी खबर ये है कि रोहित शर्मा की वापसी हुई है। उन्हें चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया है। मुंबई ने जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और जयंत यादव को आराम दिया है। इनके स्थान पर रोहित के अलावा धवल कुलकर्णी और जेम्स पैटिंसन को टीम में लिया है। हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की जगह प्रियम गर्ग को टीम में शामिल किया है।
चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई अपने पिछले मुकाबलों में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से हराकर प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने नई और पुरानी गेंद से शानदार स्विंग गेंदबाजी की है। रोहित की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रहे कीरोन पोलार्ड प्रभावशाली रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज होल्डर और संदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और अनुभवी राशिद खान की मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी में पैनापन है।
आक्रामक जॉनी बेयरस्टो को अंतिम 11 से बाहर करने का कठिन फैसला लेने के बाद टीम सही संयोजन बनाने में कामयाब दिख रही है। ऋद्धिमान साहा ने डेविड वॉर्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है जबकि जेसन होल्डर ने टीम को ऑलराउंडर खिलाड़ी का विकल्प दिया है।
हैदराबाद की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखने के लिए शारजाह में मुंबई इंडियंस की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। हैदराबाद की टीम का नेट रनरेट प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमों से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं।