Spain vs Russia, FIFA World Cup 2018: फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में उलटफेर का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। मेजबान रूस ने लुज्निकी स्टेडियम में पेनाल्टी शूटआउट तक गए रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन को 4-3 (1-1) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। सोवियत संघ के बिखरने के बाद पहली बार रूस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुआ है। मेजबान टीम के लिए पेनाल्टी शूटआउट में चारों खिलाड़ियों ने गोल दागे जबकि स्पेन के दो खिलाड़ी गोल करने से चूक गए। स्पने ने मैच की सधी हुई शुरुआत की और पहले मिनट से ही गेंद पर नियंत्रण बनाते हुए अपना स्वाभाविक खेल खेला जिसका लाभ उन्हें जल्द ही मिला। मैच के 12वें मिनट में बॉक्स के बाईं ओर मिली फ्री-किक पर मिडफील्डर इस्को ने शानदार क्रॉस दिया और गेंद मेजबान टीम के डिफेंडर सर्गेई इग्नाशेविक के पांव से लगकर गोल में चली गई। इसके साथ ही इग्नाशेविक विश्व कप में आत्मघाती गोल दागने वाले सबसे अधिक उम्र (38 साल 352 दिन) के खिलाड़ी बन गए।

एक गोल की बढ़त बनाने के बाद भी स्पने ने रूस के डिफेंस का भेदने की कोशिशें जारी रखी जिससे मेजबान टीम को काउंटर अटैक करने के मौके मिले। 41वें मिनट में रूस को कॉर्नर मिला और क्रॉस के दौरान गेंद एफ सी बार्सिलोना से खेलने वाले डिफेंडर जेरार्ड पीके के हाथ से जा टकराई जिसके कारण मेजबान टीम को पेनाल्टी मिली। स्ट्राइकर अर्टयोम डज्युबा ने पेनाल्टी पर गोल दागकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण बनाने पर विश्वास दिखाया। 51वें मिनट में मिडफील्डर कोके ने बॉक्स में मौजूद स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा को पास दिया जिन्होंने हेडर से गाले करने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर से मार बैठे।

कोस्टा के प्रयास के बाद स्पेन ने अपने खेल में आक्रामकता दिखाई और बॉक्स के पास रूस के डिफेंस के मुश्किल में डाले रखा। अंतिम 10 मिनटों में दोनों टीमों के बीच दूसरा गोल दागने की जद्दोजहद तेज हो गई। मेजबान टीम को 87वें मिनट में काउंटर अटैक पर गोल करने का शानदार मौका मिला लेकिन स्पेन के बॉक्स में एलेक्जेंडर गोलोविन गलती कर बैठे और मैच अतिरिक्त समय में चला गया। अतिरिक्त समय में भी स्पेन का दबदबा देखने का मिला लेकिन वे गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए जिस कारण मैच पेनाल्टी शूटआट में गया। मेजबान टीम के लिए पेनाल्टी शूटआउट में फेडर स्मोलोव, इग्नाशेविक, गोलोविन और डेनिस चेरीशेव ने गोल किए। स्पेन के लिए आंद्रेस इनिएस्ता, जेरार्ड पीके और सर्गियो रामोस गोल करने में कामयाब रहे लेकिन कोके और इयागो आसपास गोल दागने से चूक गए।

FIFA World Cup 2018 Live Streaming, Spain vs Russia Live Score at Sony Ten 2 Football

[show_fifa_scorecard id=’22024′]

Live Blog

Spain vs Russia, FIFA World Cup 2018 Score Updates in English:

22:15 (IST)01 Jul 2018
रूस ने दर्ज की जीत

रूस ने पेनल्टी में बाजी मारकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ स्पेन का सफर समाप्त।

22:04 (IST)01 Jul 2018
पेनल्टी शूटआउट तक मैच पहुंचा

अतिरिक्त समय में भी कोई टीम गोल नहीं दाग सकी और अब मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंच चुका है।

21:23 (IST)01 Jul 2018
एक्स्ट्रा टाइम तक पहुंचा मैच

इंजुरी टाइम में भी कोई अन्य गोल नहीं हो सका। मैच फिलहाल 1-1 की बराबरी पर ही है। मुकाबला एकस्ट्रा टाइम तक पहुंच चुका है। 15-15 मिनट के दो हाफ अब खेले जाएंगे।

20:17 (IST)01 Jul 2018
पहले हाफ तक मुकाबला बराबरी पर

पहले हाफ का समय समाप्त हो चुका है। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। रूस को अपने घरेलू दर्शकों से काफी सपोर्ट मिल रहा है। 

20:02 (IST)01 Jul 2018
लीड में स्पेन

मैच के 31वें मिनट तक स्पेन 1-0 से लीड पर है। ग्रुप दौर में स्पेन की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही है और टीम के पहले मैच से पूर्व ही कोच युलेन लोपेतेगुई को बर्खास्त कर दिया गया था।

19:39 (IST)01 Jul 2018
पहले 9 मिनट तक कोई गोल नहीं

मैच के पहले 9 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। रूस की टीम विश्व कप फाइनल्स से पहले आठ महीने तक कोई जीत दर्ज नहीं कर पाई थी लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत में लय हासिल करने में सफल रही। टीम पिछले साल नवंबर में स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेलने के बाद जीत के लिए तरस रही थी।

19:25 (IST)01 Jul 2018
रूस का अटैक मजबूत

रूस का अटैक में डिएगो कोस्टा, सिल्वा, लुकास जैसे नाम शामिल हैं। वहीं मिडफील्डर आंद्रे इनिएस्ता और सिल्वा भी रूस के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। फिलहाल राष्ट्रगान का समय हो चुका है।

19:22 (IST)01 Jul 2018
फॉर्मेशन
19:22 (IST)01 Jul 2018
रूस का डिफेंस भेदना नहीं आसान

रूस के सामने कार्वहल, पिके जैसे डिफेंडर हैं जिन्हें भेद पाना आसान नहीं होगा। वहीं रूस के डिफेंस को भी चौकन्ना रहने की जरूरत है। उरुग्वे के अटैक ने उसे कमजोर साबित किया था और स्पेन का अटैक उरुग्वे से बेहतर है।

19:19 (IST)01 Jul 2018
रूस का अटैक स्पेन पर पड़ सकता है भारी

स्पेन के सामने यह आक्रमण पंक्ति कितनी कारगर साबित होगी यह देखना दिलचस्प होगा। रूस का अटैक उसके स्टार स्ट्राइकर डेनिस चेरिशेव पर निर्भर है जो इस विश्व कप में अभी तक तीन गोल कर चुके हैं जबकि एक में उन्होंने असिस्ट किया है। 

19:16 (IST)01 Jul 2018
रूस:

गोलकीपर : इगोर एकिन्फीव, व्लादिमीर गैबुलोव, एंड्री ल्यूनेव।

डिफेंडर : व्लादिमीर ग्रेनाट, रुस्लान कंबोलोव, फेडर कुद्रीशोव, इल्या कुटेपोव, आंद्रे सेम्योनोव, इगोर स्मोलनिकोव, मारियो फनार्डेज।

मिडफील्डर: युरी गाजिंस्की, एलेक्जेंडर गोलोविन, एलन ड्झागोव, युरी झिर्कोव, रोमन जोबिन, डालेर कुज्येव, एंटोन मिरंचुक, एलेक्जेंडर सामेडोव, एलेक्जेंडर ताश, डेनिस चेरीशेव। 

फॉरवर्ड : अर्टयोम डज्युबा, एलेक्सी मिरांचुक, फेडर स्मोलोव। 

19:15 (IST)01 Jul 2018
स्पेन :

गोलकीपर : डेविड डि गिया, पेपे रियना, केपा अरीर्जाब्लागा।

डिफेंडर : जॉर्डी आल्बा, नाचो मोनरियल, अल्वारो ऑडरियोजोला, नाचो फर्नाडीज, दानी कार्वाहाल, जेरार्ड पिके, सर्जियो रामोस, सेजार अजपिलिकुएटा।

मिडफील्डर : सर्जियो बुस्क्वेट्स, इस्को, थियागो अल्कांत्रा, डेविड सिल्वा, आंद्रेस इनिएस्ता, साउल निगुएज, कोके।

फॉरवर्ड : मार्को असेंसियो, इयागो, डिएगो कोस्टा, रोर्डिगो मोरेनो, लुकस वाजक्वेज।