श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गाले में टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले की दूसरी पारी में श्रीलंका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि दूसरी पारी में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस विकेट का श्रेयस गेंदबाज विलियम ओरोर्क से ज्यादा टिम साउदी को जाता है जिनका हैरअंगेज कैच देखकर सभी हैरान रह गए।

निसांका ने की डिफेंड करने की कोशिश

तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद निसांका कैच आउट हुए। 35 साल के साउदी का कैच देखकर उनके साथी भी हैरान रह गए। ओरोर्क की गेंद में एक्सट्रा बाउंस में था। निसांका ने डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगकर स्लिप की ओर गई।

चौथी स्लिप का कैच साउदी ने पकड़ा

चौथी स्लिप पर कोई खिलाड़ी नहीं था। ऐसा लगा कि गेंद निकल जाएगी। हालांकि तभी तीसरी स्लिप पर खड़े टिम साउदी ने अपने दाएं ओर डाइव लगाई और एक हाथ से कैच लपक लिया। तेज रफ्तार से जाती हुई गेंद साउदी के हाथ में आकर जैसे चिपक गई। साउदी का कैच देखते ही पूरी कीवी टीम जश्न मनाने लगी वहीं निसांका हैरान रह गए। साउदी की कैच की तारीफ सोशल मीडिया पर हो गई है।

श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए 305

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 305 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने इसके बाद पहली पारी में 340 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 35 रन की बढ़त हासिल हुई। न्यूजीलैंड की पहली पारी में डैरिल मिचेल ने 55 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने तेजी से नाबाद 49 रन की पारी खेली। वहीं श्रीलंका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।