क्रिकेटर शुभमन गिल का बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। टिकटॉक पर शेयर किए गए वीडियो में एक महिला कहती है कि उसने अभी-अभी सारा को ‘बास्टियन’ में देखा। इसके बाद एक क्लिप आती है, जिसमें एक टेबल पर शुभमन और सारा बैठे दिखाई देते हैं।

वीडियो में दिख रही महिला ने जगह का नाम मुंबई का बास्टियन रेस्टोरेंट बताया, वहीं अन्य रिपोर्टों के अनुसार दोनों दुबई में थे। फैंस दोनों की डेटिंग की खबरों से हैरान हैं। हालांकि, सारा और शुभमन दोनों में किसी ने भी अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले सारा का अपने को-एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशनशिप में होने की चर्चा थी। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने वीर पहाड़िया को डेट किया।

वहीं शुभमन गिल की बात करें तो दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की खबरें आती रही हैं। हालांकि, इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई। इस बीच हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया, जिससे ये अटकलें तेज हो गईं कि उनका रिश्ता खत्म हो गया है। सारा ने हाल ही में कॉफी विद करण शो में स्वीकार किया था कि विजय देवरकोंडा पर उनका क्रश है।

बॉलीवुड और क्रिकेट ने कई जोड़ियां बनाई हैं। शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी की। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी की। संगिता विजलानी और अजहरुद्दीन के अलावा हरभजन सिंह और गीत बसरा, जहीर खान और सगारिका घाटगे, युवराज सिंह और हेजल कीच ने शादी की। वहीं केएल राहुल और अथिया शेट्टी भी एक दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

सारा ने 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। वह हाल ही में आनंद एल राय की अतरंगी रे में दिखी थीं। उनकी अपकमिंक प्रोजेक्ट की बात करें तो वह विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। शुभमन गिल की बात करें तो दाएं हाथ का बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहा है। वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी वनडे में उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक भी लगाया।