शेन वार्न और विवादों का चोली-दामन जैसा रिश्ता रहा है। इस बार उन पर बेस्ट फ्रेंड की एक्स वाइफ से नजदीकियां बढ़ाने का आरोप लगा है। उस बेस्ट फ्रेंड का नाम है माइकल क्लार्क। माइकल क्लार्क की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में आईसीसी वनडे विश्व कप जीता था। माइकल क्लार्क ने कुछ दिन पहले ही कायली बोल्डी (Kyly Boldy) से तलाक लिया है।
क्लार्क ने ऑस्ट्रेलियाई मॉडल, एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटेटर से 2012 में शादी की थी। दोनों की एक चार साल की बेटी भी है। खबरें हैं कि माइकल क्लार्क के अपनी सेकेट्री से संबंध थे। यही वजह माइकल और कायली के बीच तलाक का कारण बनी।
कायली ने माइकल क्लार्क से अलग होने के बाद एक बयान जारी किया था। उस बयान में उन्होंने कहा था, कुछ समय तक अलग रहने के बाद, हमने एक जोड़े के रूप में अलग होने का कठिन फैसला लिया। एक-दूसरे के लिए सबसे बड़े सम्मान के साथ, हम आपसी निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हमारी बेटी के सह-पालन के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए, यह हमारे लिए सबसे अच्छा है।
शेन वार्न के लड़कियों के साथ अफेयर के चर्चे होना आम बात है। वार्न ने 1 सितंबर, 1995 को सिमोन कैलहन के साथ शादी थी। उनकी शादी 10 साल चली। वार्न के लड़कियों के साथ कथित संबंधों से निराश होकर सिमोन ने 2005 में उनसे अलग हो गईं। दोनों के तीन बच्चे हैं। जिनके नाम ब्रुक, समर और जैक्सन हैं। वार्न और सिमोन फिर से साथ आए, लेकिन 2010 में फिर यह रिश्ता टूट गया।
उस समय वार्न और एलिजाबेथ हर्ले के बीच रिश्ता कारण बना। वार्न और हर्ले तीन साल तक साथ रहने के बाद अलग हो गए। 2014 में वार्न ने लॉन्जरी मॉडल और डीजे एमिली स्कॉट को डेट करना शुरू किया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई के इस दिग्गज लेग-स्पिनर ने कथित तौर पर कुछ और महिलाओं को भी डेट किया।

शेन वार्न ने कायली की इन तस्वीरों के अलावा उनकी और भी कई पोस्ट को लाइक किया है।