दूसरे हाफ के अंतिम 10 मिनटों में हरियाणा स्टीलर्स ने शानदार वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-5 में शनिवार को गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स की टीम को छह अंकों के अंतर से हरा दिया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में शुरुआती 30 मिनटों में हरियाणा को पीछे रखने वाली गुजरात ने उसे 42-36 से मात दी।
हरियाणा की जीत में अहम भूमिका प्रशांत कुमार राय ने निभाई। गुजरात के मजबूत डिफेंस के सामने उन्होंने रेड के 18 प्रयासों में 14 में सफलता हासिल की। शानदार डिफेंस के लिए मशहूर गुजरात टैकल से इस मैच में सिर्फ आठ अंक ही ले पाई। पहले हाफ की शुरुआत में दोनों टीमें लगभग बराबरी पर चल रही थीं। गुजरात ने दो लगातार अंक लेकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन हरियाणा ने स्कोर कुछ ही देर में स्कोर 5-6 कर लिया था। लेकिन गुजरात ने सुकेश और सचिन के दम पर 9-6 से बढ़त ले ली थी।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Bengal Warriors vs UP Yoddha Match :
इसी बढ़त को कायम रखते हुए गुजरात 15-10 से आगे थी। लेकिन तभी मोहित चिल्लर की जगह मैट पर आए वजीर सिंह ने सफल रेड मारते हुए तीन अंक लेकर अपनी टीम को कुछ राहत दी। यहां से लग रहा था कि हरियाणा वापसी कर लेगी। लेकिन पहले हाफ के अंतिम मिनट में गुजरात ने हरियाणा को ऑल आउट कर स्कोर 20-13 कर लिया और इसी के साथ दूसरे हाफ में गई।
बढ़त के साथ दूसरे हाफ में उतरी गुजरात का आत्मविश्वास काफी ऊपर था। उसने हरियाणा की लगभग हर रेड को असफल किया और अपनी रेड में सफलता हासिल की। स्कोर गुजरात के पक्ष में 26-16 था।
मैच के 27वें मिनट में रोहित गुलिया की रेड को असफल करते हुए हरियाणा ने दो अंक लिए और फिर प्रशांत कुमार की सफल रेड तथा गुजरात के कप्तान सुकेश हेगड़े की रेड के असफल करने के साथ ही उसने स्कोर 20-26 कर लिया था और फिर 30वें मिनट में गुजरात को ऑल आउट कर स्कोर 25-28 कर लिया।
गुजरात के पास अब सिर्फ तीन अंकों की बढ़त थी जिसे सचिन ने सफल रेड मार कर एक अंक की ही रहने दिया और फिर प्रशांत की सफल रेड के दम पर हरियाणा ने स्कोर 29-29 से बराबर कर लिया। इसी के साथ प्रशांत ने अपना सुपर-10 पूरा किया। हरियाणा 31-29 से आगे हो गई थी। 35वें मिनट में वजीर ने डू ऑर डाई रेड से चार अंक लेते हुए हरियाणा को 35-29 से आगे कर दिया। गुजरात की टीम बाकी के बचे पांच मिनटों में काफी प्रयास के बाद भी अंकों के अंतर को पाट नहीं पाई और हार गई।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Gujarat Fortunegiants vs Haryana Steelers Match :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”342″]
-हरियाणा स्टीलर्स ने 42-36 से मुकाबला अपने नाम किया।
-महेंद्र राजपूत टैकल। गुजरात 35, हरियाणा 39
-मैच खत्म होने में डेढ़ मिनट बाकी। गुजरात 33, हरियाणा 37
-मोहित छिल्लर को ग्रीन कार्ड मिला।
-मोहित छिल्लर को ग्रीन कार्ड मिला। हरियाणा 37, गुजरात 32
-प्रवेश टैकल। हरियाणा 36, गुजरात 4 अंक पीछे।
-मोहित छिल्लर ने सचिन को टैकल किया। गुजरात 30, हरियाणा 36
-मैच खत्म होने में 4 मिनट बाकी। हरियाणा 35, गुजरात 30
-डू ऑर डाई रेड में वजीर सिंह ने दोनों डिफेंडर्स को आउट किया। गुजरात दूसरी बार ऑल आउट। गुजरात 29, हरियाणा 35
-हरियाणा ने सुकेश हेगड़ो को टैकल कर मैच में पहली बार बढ़त बनाई। हरियाणा 30, गुजरात 29
-मैच के 33वें मिनट मुकाबला 29-29 की बराबरी पर।
-महेंद्र राजपूत का टच प्वाइंट। गुजरात 29, हरियाणा 27
-वजीर सिंह ने सफल रेड की। गुजरात ऑलआउट। हरियाणा 25, गुजरात 28
-महेंद्र राजपूत ने रेड में अंक जुटाया। हरियाणा 21, गुजरात 28
-गुजरात ऑलाउट के करीब। गुजरात 26, हरियाणा 21
-गुजरात का रिव्यू खत्म।
-हरियाणा के मोहित ने सुकेश हेगड़े टैकल किया। गुजरात 26, हरियाणा 20
-मैच खत्म होने में 11 मिनट बाकी। गुजरात (26) के पास 7 अंक की बढ़त।
-हरियाणा स्टीलर्स ने रोहित गुलिया को सुपर टैकल किया। गुजरात 26, हरियाणा 18
-दीपक कुमार दहिया ने खाली रेड की। गुजरात 26, हरियाणा 16
-मैच के 25वें मिनट गुजरात (25) ने 11 अंक की लीड बनाई।
-गुजरात ने विकास को टैकल किया। हरियाणा 14, गुजरात 24
-गुजरात (22) तेजी से अंक जुटाता हुआ। टीम के पास 8 अंक की लीड।
-गुजरात के सचिन लॉबी में प्रवेश कर गए। हरियाणा 14, गुजरात 20
-दूसरा हाफ शुरू
-हरियाणा ऑलआउट। पहले हाफ तक गुजरात 20, हरियाणा 13
-रोहित गुलिया ने मोहित छिल्लर को टच आउट किया। हरियाणा 13, गुजरात 13
-सुकेश हेगड़े ने रेड में कोई अंक नहीं जुटाया।
-वजीर सिंह ने रेड में 2 अंक जुटाए। हरियाणा 13, गुजरात 15
-हरियाणा ने रोहित को सुपर टैकल किया। हरियाणा 10, गुजरात 14
-हरियाणा के 3 डिफेंडर कोर्ट पर मौजूद। गुजरात 12, हरियाणा 8
-अबोजार ने मैच का पहला टैकल प्वाइंट लिया। गुजरात 11, हरियाणा 8
-सचिन ने शानदार स्केप के जरिए रेड में अंक जुटाया। हरियाणा 8, गुजरात 10
-हरियाणा के सुरजीत ने बोनस और रेड अंक लिया। हरियाणा 8, गुजरात 9
-सचिन की सफल रेड। गुजरात 9, हरियाणा 6
-हरियाणा (5) इस वक्त 3 अंक की लीड पर है। मैच शुरू हुए 10 मिनट हो चुके हैं।
-गुजरात के सुकेश हेगड़े ने रेड में 2 अंक जुटाए। गुजरात 8, हरियाणा 5
-मैच बेहद कांटे की टक्कर का चल रहा है। गुजरात 6, हरियाणा 5
-मैच के छठे मिनट तक गुजरात 5, हरियाणा 3
-सुरेंद्र नाडा को नितिन ने रेड में आउट किया। गुजरात 4, हरियाणा 2
-प्रशांत कुमार राय ने हरियाणा के लिए पहला अंक जुटाया। हरियाणा 1, गुजरात 3
-मोहित छिल्लकर को सचिन ने रेड में आउट किया। मैच का पहला प्वाइंट गुजरात के नाम।
-सुकेश हेगड़े की खाली रेड।
-गुजरात ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
-गुजरात इस वक्त सभी 12 टीमों में से सबसे शानदार फॉर्म में है।
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स :
रेडर- अमित राठी, महेंद्र गणेश राजपूत, पवन कुमार शेरावक, राकेश नरवाल, सचिन, सुकेश हेगड़े, सुल्तान डांगे
डिफेंडर – अबोजर मोहाजेर मिघानी, सी कालिया अरासान, मनोज कुमार, प्रवेश भाईंसवाल, सुनील कुमार, विकास काले
ऑलराउंडर – महिपाल नरवाल, रोहित गुलिया, सियोंग रियोल किम
हरियाणा स्टीलर :
रेडर – खोम्सन थोंग्खाम, दीपक कुमार, सुरजीत सिंह, प्रशांत के राय, दीपक दहिया, वजीर सिंह, विकास खंदोला, आशीष छोकर
डिफेंडर – मोहित छिल्लर, नीरज कुमार, विकास, सुरेंदर नाडा, महेंद्र सिंह ढाका, जीवा गोपाल, राकेश एस कुमार
ऑलराउंडर – डेविड मोसंबयी, मयूर शिवतारकर, दीपक राठी, प्रमोद नरवाल।

