भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। उनका स्टाइल, उनका अंदाज किसी एक्ट्रेस या इंफ्लूएंसर से कम नहीं है। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो बहुत वायरल हो रहा है।

सारा तेंदुलकर पार्टी में पहुंचीं

सारा तेंदुलकर कुछ दिन पहले एक पार्टी में पहुंचीं थीं। काले रंग के ड्रेस में उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई। सारा पार्टी में अपनी करीबी दोस्तों के साथ डांस करती नजर आई। उन्होंने अपना एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। फैंस ने इस वीडियो काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया।

सारा तेंदुलकर ने शेयर किया था वीडियो

सारा तेंलकर ने कुछ समय अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बताया था। सारा से एक सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें ‘टाइटैनिक’ फिल्म पसंद है। इस पर उन्होंने जवाब दिया, “ये क्लासिक है।” उन्होंने इस वीडियो में बताया कि लड़कियों को ‘लिटिल ब्लैक ड्रेस’ हमेशा पसंद आती है। इसके साथ ही, जब उनसे मार्गेरिटा पिज्जा के बारे में पूछा गया तो भी उन्होंने यही जवाब दिया है।

शहनील गिल भी हैं लोकप्रिय

इस वीडियो पर शहनील गिल ने लाइक किया है। शहनील भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन हैं। सारा और शुभमन की अफेयर की अफवाहें लंबे समय चल रही हैं। शहनील भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर करीब 4 लाख फॉलोअर्स हैं।