भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह भारत की सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाली खेल शख्सियतों में शामिल हैं। सानिया अपने खेल के अलावा अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। यही कारण है कि उनकी पोस्ट की गई हर तस्वीर वायरल हो जाती है। सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लव लेटर शेयर किया है।
एथलीट्स के लिए शेयर किया लव लेटर
सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसका शीर्षक लव लेटर था। यह लव लेटर किसी शख्स के लिए नहीं था बल्कि एथलीट्स के लिए था। इस लेटर में सभी एथलीट्स के संघर्ष के बारे में बात की गई है।
सानिया ने दिया सुझाव
सानिया ने इस लव लेटर में एथलीट्स के लिए लिखा गया कि, ‘आपसे कहेंगे कि आप अपने सपनों के बारे में सोचें। अपन पैशन फॉलो करें, इससे आपको पैसा मिलेगा, ट्रेवल करने को मिलेगा लोकप्रियता मिलेगा हालांकि कोई नहीं बताएगा कि खेल को खेल रखना कितना मुश्किल है। यह सफर कितना अकेला कर देता है। जब चीजें आपके हिसाब से न हो तो आपको कितना ध्यान रखना पड़ता है।’
खिलाड़ी के संघर्षों पर की बात
इसमें उन्होंने खिलाड़ी के जीवन के संघर्षों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया खिलाड़ी को कितना कुछ त्यागन पड़ता है। खिलाड़ी को समय के साथ समझ आता है कि उसे पैसा, लोकप्रियता खिताब नहीं चाहिए होती लोगों का अप्रूवल चाहिए होता है। यह आसान नहीं है लेकिन यह सफर खिलाड़ी की जिंदगी बना देता है।
परुपल्ली कश्यप ने दिया रिएक्शन
इस पोस्ट पर साइना नेहवाल के पति का रिएक्शन भी मौजूद है। कॉमवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट परुपल्ली कश्यप ने इस पोस्ट फायर इमोजी पोस्ट किया है। कई लोगों ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह पोस्ट एक खिलाड़ी का जीवन सही तरीके से बयां कर रही है।