भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ओलंपिक की तैयारी में जुटी हुई हैं। वो लगातार वर्कआउट की तस्वीर और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ओलंपिक गेम्स जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक खेले जाएंगे। कोविड-19 महामारी के कारण गेम्स को एक साल के लिए टाला गया था। सानिया ने वर्कआउट के बाद एक तस्वीर शेयर की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
सानिया ने शुक्रवार (11 जून) को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- वह हमेशा के लिए कहेगी ‘मुझे यह मिल गया है।’ आंखों में आंसू के साथ भी। सानिया की इस तस्वीर पर बॉक्सर आमिर खान और क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी ने कमेंट किया। आमिर की पत्नी फरयाद मखदूम ने कमेंट करते हुए सानिया को ‘बेबी’ कहा। वहीं, उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम ने कमेंट में दिल की इमोजी पोस्ट की। मशहूर धारावाहिक नागिन-3 की एक्ट्रेस रक्षंदा खान ने सानिया की तस्वीर को बेहतरीन बताया।
View this post on Instagram
सानिया इस साल फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं ले सकीं। इसके अलावा वीजा मिलने में देरी के कारण डब्ल्यूटीए 250 के नॉटिंघम ओपन से ग्रास कोर्ट पर सीजन की शुरुआत भी नहीं कर पाई। सानिया जल्द ही इंग्लैंड जाने वाली हैं। वहां पहुंचने के बाद उन्हें 10 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। इसके बाद वो 14 जून से बर्मिंघम ओपन में हिस्सा लेंगी। सानिया 20 जून से ईस्टबोर्न ओपन में खेलेंगी। उसके बाद वो विम्बलडन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। छोटे-छोटे टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर सानिया ओलंपिक की तैयारियों को पुख्ता करना चाहती हैं।
सानिया ने हाल ही में बताया था कि उन्हें बीजिंग ओलंपिक में बाहर होने के बाद डिप्रेशन से गुजरना पड़ा था। सानिया ने अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। वे कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और एफ्रो-एशियन गेम्स को मिलाकर 14 मेडल जीत चुकी हैं। इनमें 6 गोल्ड मेडल हैं। इस बार वो ओलंपिक में पदक का सूखा ख