रियो ओलम्पिक के लिए सलमान खान को गुडविल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस पर पहलवान योगेश्वर दत्त ने नाराजगी जताई है। भारतीय ओलंपिक संघ ने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की जगह सलमान खान को एंबेसेडर के रूप में चुना। सलमान की नियुक्ति की घोषणा शनिवार को की गई। इसके बाद उन्होंने मुक्केबाज मैरी कोम के साथ प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया। इसमें सलमान ने कहा कि वह इन खेलों को ज्यादा लोकप्रिय बनाने का प्रयास करेंगे क्योंकि ओलम्पिक खेलों के लिए भारत को उतने दर्शक नहीं मिल पाते जितने मिलने चाहिए।
वही मुक्केबाज ने सलमान खान की नियुक्ति पर सोशल साइट टि्वटर के जरिए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा,’Ambassador का क्या काम होता है कोई मुझे बता सकता है क्या। क्यूँ पागल बना रहे हो देश कि जनता को।’
Ambassador का क्या काम होता है कोई मुझे बता सकता है क्या. क्यूँ पागल बना रहे हो देश कि जनता को.😡 https://t.co/vtjb0XWdP8
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 23, 2016
योगेश्वर इस समय जॉर्जिया में हैं। वे वहां पर रियो ओलंपिक्स की तैयारियों में जुटे हुए हैं। योगेश्वर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जेएनयू और सियाचिन हादसे में शहीद हुए हनमनथप्पा को लेकर भी अपने विचार सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किए थे। इधर, सलमान ने कहा कि अन्य खेलों के कम लोकप्रिय होने के लिये आमतौर पर क्रिकेट पर दोष मढ़ा जाता रहा है। लेकिन उनका सोचना है कि लोग खुद ही अन्य खेल नहीं देखना चाहते हैं।