क्रिकेट फैंस को अपने चहेते खिलाड़ियों के बारे में जानने की इच्छा रहती है। आज हम आपके लिए लाएं आपके पसंदीदा खिलाड़ी के घरों की जानकारी। आपके चेहते खिलाड़ी महंगे घरों में रहते हैं। एक साधारण आदमी के लिए इन घरों में रहना सपने की बात है।
सचिन तेंदुलकर- क्रिकेटर के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर मुंबई में रहते हैं। सचिन के घर की दो मंजिल अंडरग्राउंड हैं तो वहीं तीन मंजिल ऊपर हैं। घर की बेसमेंट को पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं छत पर स्वीमिंग पूल बना है। बताया जाता है कि सचिन ने इस बंगले को 40 करोड़ में खरीदा था। घर लेने के बाद सचिन ने इसे दोबारा बनवाने के लिए 39 करोड़ खर्च किए।
महेन्द्र सिंह धोनी– भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। धोनी का घर अब रिंग रोड स्थित सिमलिया फार्म हाउस में शिफ्ट हो गया है। पहले धोनी का घर रांची के हरमू रोड़ पर स्थित था। धोनी को कार और बाइक्स का काफी शौक है। धोनी के पास हार्ले डेविडसन जैसी कई महंगी बाइक्स हैं तो वहीं उनके पास हमर कार के अलावा कई आलीशान गाड़ियां भी है।
विराट कोहली- विराट कोहली का परिवार दिल्ली में रहता है लेकिन हाल ही में विराट ने मुंबई के वर्ली में बन रहे एक लक्सुरियस काम्प्लेक्स में एक घर बुक किया है। विराट का ये घर 35वें फ्लोर होगा। इसकी घर की कीमत 34 करोड़ है। विराट के इस घर में पांच कमरे हैं। घर में सभी सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। विराट की पसंद को देखते हुए घर के अंदर एक जिम भी बनाया गया है।
सौरभ गांगुली- पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को प्रिंस ऑफ कोलकाता कहा जाता है। टीम में कई खिलाड़ी उन दादा कहकर पुकारते हैं। दादा का कोलकाता में एक आलीशान घर है जिसमें 48 कमरें हैं। दादा के घर में एक क्रिकेट पिच भी है, जिस पर पहले दादा अभ्यास किया करते।
युवराज सिंह- भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज सिंह का चंडीगड में रहते हैं। पिछले साल शादी के बाद वो नए घर में शिफ्ट हो गए। युवी का ये घर चंडीगढ़ के एमडीसी सेक्टर-फौर्मी में है। युवराज का नया घर शादी से कुछ पहले ही बनकर तैयार हुआ है।
माइकल क्लार्क – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को हरियाली बेदह पसंद है। घर में कई पेड़-पौधे लगाए गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्टस के मुताबिक क्लार्क का घर 230 एकड़ में फैला है। घर में हर तरह की सुविधा है। इस घर में खेल का विशेष ध्यान दिया गया है। इस घर में टेनिस कोर्ट के साथ-साथ क्रिकेट की पिच भी है।
डेविड वार्नर- ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के घर की कीमत 6,500,000 डॉलर है। उनके इस घर में 5 बेडरूम हैं। घर के अंदर का दर्शय बेहद खूबसूरत है।
