चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ही दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से हैं, लेकिन उन्होंने कभी विश्व कप नहीं जीता है। हालांकि, दोनों ही चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी हैं।

SA vs NZ Champions Trophy 2025 LIVE Score: Watch Here

दोनों ने इस ट्रॉफी को तब उठाया (1998 में साउथ अफ्रीका और 2000 में न्यूजीलैंड) था, जब इसे ICC नॉकआउट कहा जाता था। अब दोनों ही इसे दोबारा जीतने चाह रहीं होंगी। साउथ अफ्रीका के लिए चैंपियंस ट्रॉफी इसलिए भी खास है, क्योंकि 2027 में उसे पड़ोसी जिम्बाब्वे और नामीबिाय के साथ इसकी सह-मेजबानी करनी है। साल 2019 विश्व कप में ट्रॉफी के करीब पहुंचने (फाइनल खेलना) के बाद न्यूजीलैंड भी हर हाल में फाइनल में पहुंचना चाहेगा। ऐसा लगता है कि दोनों के पास फाइनल में पहुंचने का बेहतर मौका है।

SA vs NZ Champions Trophy Semi Final LIVE Streaming: Watch Here

Match Ended

ICC Champions Trophy, 2025

South Africa 
312/9 (50.0)

vs

New Zealand  
362/6 (50.0)

Match Ended ( Day – 2nd Semi-Final )
New Zealand beat South Africa by 50 runs

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर लगेगा रनों का अंबार

दोनों टीमें सोमवार को अलग-अलग समय पर दुबई से लाहौर पहुंचीं। गद्दाफी स्टेडियम पर रन बनाने के लिए परिस्थितियां अच्छी हैं। दोनों के पास बड़े स्कोर बनाने की क्षमता है, जो बताता है कि प्रशंसक रनों का मेला देखने के लिए तैयार होंगे। दोनों ही टीमों को चोट के कारण तेज गेंदबाजों की गैरमौजदूगी का सामना करना पड़ा। स्पिन विभाग में अंतर है।

SA vs NZ 2nd Semi-Final Weather Pitch Report In Hindi: Read Here

सिर्फ 1 स्पिनर संग उतरेगा साउथ अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने केशव महाराज के रूप में केवल एक विशेषज्ञ के साथ काम करने का विकल्प चुना। केशव महाराज की इकॉनमी रेट यहां देखने लायक हैं। न्यूजीलैंड ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन में कप्तान मिचेल सैंटनर और ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल दोनों को शामिल किया। कुल मिलाकर, यह एक बराबरी का मुकाबला होने वाला है। न्यूजीलैंड ने 2011 और 2015 दोनों ही विश्व कप से दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर दिया था, लेकिन यह याद रखना चाहिए कि इनमें से आखिरी मैच दस साल पहले हुआ था और तब से बहुत क्रिकेट खेला जा चुका है।

ये हैं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रेयान रिकेल्टन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: विल यंग, रचिन रविंद्र/डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विल ओ’रुर्के।

SA vs NZ Dream11 Team Prediction: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच की ड्रीम 11 की संभावित प्लेइंग इलेवन 1

  • कप्तान: केन विलियमसन।
  • उपकप्तान: हेनरिक क्लासेन।
  • विकेटकीपर: टॉम लैथम, हेनरिक क्लासेन।
  • बल्लेबाज: केन विलियमसन, टेम्बा बावुमा, रचिन रविंद्र।
  • ऑलराउंडर: माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, मार्को यानसेन।
  • गेंदबाज: मैट हेनरी, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

SA vs NZ Dream11 Team Prediction: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच की ड्रीम 11 की संभावित प्लेइंग इलेवन 2

  • कप्तान: रचिन रविंद्र।
  • उपकप्तान: मार्को यानसेन।
  • विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, रेयान रिकेल्टन।
  • बल्लेबाज: केन विलियमसन, रासी वैन डेर डुसेन, रचिन रविंद्र।
  • ऑलराउंडर: मिचेल सैंटनर, ग्लेन फिलिप्स, मार्को यानसेन।
  • गेंदबाज: केशव महाराज, मैट हेनरी, कगिसो रबाडा।