दक्षिण अफ्रीका (South Africa) टी20 लीग के लिए शुरुआती नीलामी में स्थानीय खिलाड़ी 22 साल के ट्रिस्टन स्टब्स सबसे महंगे बिके। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को खरीदने के लिए कई टीमों में होड़ देखने को मिली। अंत में काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने उन्हें 92 लाख रैंड (500,000 डॉलर से ज्यादा) में हासिल किया।

साउथ अफ्रीका के ही अनकैप्ड खिलाड़ी डोनावन फरेरा (Donavon Ferreira) भी महफिल लूटने में सफल रहे। डोनावन फरेरा को इंडिया सीमेंट्स की फ्रेंचाइजी जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स ने 55 लाख रैंड (करीब 2.5 करोड़ रुपए) में खरीदा। 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज डोनावन फरेरा ने अब तक 2 फर्स्ट क्लास, 9 लिस्ट ए और 19 टी20 मैच खेले हैं। वह गेंदबाजी भी कर लेते हैं।

डोनावन ने अब तक के करियर में एक शतक और 4 अर्धशतक समेत 706 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं। खास यह है कि सीमित ओवर फॉर्मेट और टेस्ट फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्रमशः टेम्बा बावुमा और डीन एल्गर दोनों ही अनसोल्ड रह गए। दोनों पर किसी ने दांव नहीं लगाया।

साउथ अफ्रीका टी20 नीलामी में नहीं बिके शीर्ष 10 खिलाड़ी

1) डीन एल्गर
2) टेम्बा बावुमा
3) रोस्टन चेस
4) रॉस टेलर
5) दिनेश चांदीमल
6) कार्लोस ब्रैथवेट
7) लुईस ग्रेगरी
8) कीगन पीटरसन
9) फरहान बेहरदीन
10) उन्मुक्त चंद

साउथ अफ्रीका टी20 नीलामी में बिके शीर्ष 10 खिलाड़ी

1) ट्रिस्टन स्टब्स- 92 लाख रैंड (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)
2) रिली रोसौव- 69 लाख रैंड (प्रिटोरिया कैपिटल)
3) मार्को यॉनसन- 61 लाख रैंड (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)
4) वेन पार्नेल- 56 लाख रैंड (प्रिटोरिया कैपिटल)
5) सिसांडा मगला- 54 लाख रैंड (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)
6) हेनरिक क्लासेन- 45 लाख रैंड (डरबन सुपर जायंट्स)
7) रीजा हेंड्रिक्स- 45 लाख रैंड (जॉबर्ग सुपर किंग्स)
8) तबरेज़ शम्सी- 43 लाख रैंड (पार्ल रॉयल्स)
9) ड्वेन प्रिटोरियस- 41 लाख रैंड (डरबन सुपर जायंट्स)
10) रॉसी वैन डेर डूसेन- 39 लाख रैंड (एमआई केपटाउन)

साउथ अफ्रीका टी20 लीग में इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी की 6 टीमें- मुंबई इंडियंस केप टाउन (रिलायंस), प्रिटोरिया कैपिटल्स (जेएसडब्ल्यू), पार्ल रॉयल्स (रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप), डरबन सुपर जायंट्स (आरपीजी-संजीव गोयनका), जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स (इंडिया सीमेंट्स), सनराइजर्स ईस्टर्न केप (सनराइजर्स हैदराबाद)) हैं। इसमें हर टीम केवल 3.40 करोड़ रैंड (19 लाख डॉलर के करीब) खर्चकर सकती थी।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने मार्को यॉनसन को 61 लाख रैंड में खरीदा। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने रिली रोसोऊ को 69 लाख रैंड में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। लुंगी एनगिडी को 34 लाख डॉलर, जबकि तबरेज शम्सी को 43 लाख डॉलर में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने खरीदा।

नीलामी के बाद साउथ अफ्रीका टी20 लीग के खिलाड़ियों की सूची

जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स: फाफ डुप्लेसिस, गेराल्ड कोएत्जी, महेश थीक्षाना, रोमारियो शेफर्ड, हैरी ब्रुक, जेनमैन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, काइल वेरेन, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, ल्यूस डुप्लॉय, लुईस ग्रेगरी, लिजाड विलियम्स, डोनावन फरेरा, नांद्रे बर्गर, मालुसी सिबोटो, कालेब सेलेका।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: एडेन मार्कराम, ओटनील बार्टमैन, मार्को यॉनसन, ट्रिस्टन स्टब्स, सिसांडा मगला, जुनैद दाऊद, मेसन क्रेन, जॉन-जॉन स्मट्स, जॉर्डन कॉक्स, एडम रॉसिंगटन, रोएलोफ वैन डेर मेर्वे, मार्केस एकरमैन, जेम्स फुलर, ब्रायडन कारसे, सारेल एरवी, आया गकामाने, टॉम एबेल।

पार्ल रॉयल्स: डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, जोस बटलर, ओबेद मैककॉय, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, जेसन रॉय, डेन विलास, ब्योर्न फोर्टुइन, विहान लुबे, फेरिस्को एडम्स, इमरान मैनैक, इवान जोंस, रेमन सिममंड्स, मिशेल वैन बुरेन, इयोन मॉर्गन, कोडी यूसुफ।

डरबन सुपर जायंट्स: क्विंटन डीकॉक, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रीस टॉपली, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, कीमो पॉल, केशव महाराज, काइल एबॉट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, क्रिस्टियान जोंकर, वियान मुलडर, साइमन हार्मर।

एमआई केप टाउन: कगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, रॉसी वैन डेर डुसेन, रयान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, बेउरन हेंड्रिक्स, डुआन यॉनसेन, डेलानो पोटगाइटर, ग्रांट रुलोफसेन, वेस्ले मार्शल, ओली स्टोन, वकार सलामखिल, जियाद अबराम्स, ओडियन स्मिथ।

प्रिटोरिया कैपिटल्स: एनरिक नॉर्टजे, मिगेल प्रिटोरियस, रिले रोसौव, फिल साल्ट, वेन पार्नेल, जोश लिटिल, शॉन वॉन बर्ग, आदिल रशीद, कैमरन डेलपोर्ट, विल जैक्स, थ्यूनिस डी ब्रुइन, मार्को मरैस, कुसल मेंडिस, डेरिन डुपाविलॉन, जिमी नीशम, ईथन बॉश, शेन डैड्सवेल।