इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR)के ओपनर बल्लेबाज टॉम कोल्हर कैडमोर का रॉजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आसान कैच टपका दिया। इस दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर बरस पड़े। उन्होंने मैक्सवेल के प्रदर्शन का पूरा विश्लेषण किया और उन्हें बेपरवाह (Disintrested) बता दिया।

यह कैच छोड़ने से पहले बल्लेबाजी के दौरान भी ग्लेन मैक्सवेल कुछ खास नहीं कर सके। वह गोल्डेन डक हुए। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। इसके बाद जब उन्होंने यश दयाल की गेंद पर कैडमोर का कैच छोड़ा तो इरफान पठान भड़क गए। उनके साथ जतिन सप्रू और आर विनय कुमार कमेंट्री कर रहे थे।

कैडमोर जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए

हालांकि, कैडमोर इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए। 15 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। इरफान पठान ने ग्लेन मैक्सवेल को बेपरवाह बताया। इसके बाद कहा कि बड़ा प्राइस टैग होने के बाद भी वह कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने ब्रेक लिया। इस सीजन 4 बार शून्य पर आउट होने का भी जिक्र किया। मैक्सवेल का यह सीजन काफी खराब रहा है।

ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 में 5.8 की औसत से केवल 52 रन बनाए हैं। राजस्थान के खिलाफ गोल्डेन डक होकर मैक्सवेल ने दिनेश कार्तिक के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार आईपीएल में शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है। दोनों 18-18 बार डक पर आउट हो चुके हैं।