RR IPL Team 2025 Players List, Rajasthan Royals Team Players List, Squad 2025: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन पांच खिलाड़ी खरीदे। ऑक्शन के पहले दिन टीम की नजर मुख्य तौर पर गेंदबाजों पर थी। उन्होंने लंबे समय तक कोई बोली नहीं लगाई लेकिन इसके बाद जोफ्रा आर्चर को खरीदा। यह टीम की सबसे महंगी बोली साबित हुई। दूसरे दिन टीम ने भारतीय खिलाड़ियों पर दांव लगाया। उन्होंने सबसे पहले नितीश राणा को खरीदा। वहीं इसके बाद तुषार देशपांडे को भी अपने साथ जोड़ा।

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल की पहली चैंपियन है। हालांकि इसके बाद से कभी भी खिताब नहीं जीत सके। राजस्थान रॉयल्स 2024 के मेगा ऑक्शन से अपने लिए एक मजबूत टीम बनना चाहती है। टीम ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है यही कारण है कि आईपीएल ऑक्शन में उतरते समय उनके पास कोई भी राइट टू मैच यानी कि आईटीएम कार्ड मौजूद नहीं था। राजस्थान रॉयल्स ने 120 करोड़ में से एक बड़ी रकम खर्च की जिसके बाद ऑक्शन में उनके पास केवल 51 करोड़ रुपए बचे हैं।

टीम ने अपनी कप्तान संजू सैमसन को 18 करोड रुपए में और यशस्वी जायसवाल को भी उतनी ही रकम में अपने साथ जोड़ा है। वहीं रियान पराग और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को 14-14 करोड रुपए में अपने साथ बनाए रखा है। विदेशी खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर पर टीम ने 11 करोड़ रुपए खर्च किए जबकि संदीप शर्मा पर टीम ने चार करोड रुपए लुटाए।

खिलाड़ीरकम
संजू सैमसन18 करोड़
यशस्वी जायसवाल18 करोड़
रियान पराग14 करोड़
ध्रुव जुरेल14 करोड़
शिमरोन हेटमायर11 करोड़
संदीप शर्माचार करोड़
जोफ्रा आर्चर 12.50 करोड़
महेश तीक्षना4.40 करोड़ रुपए
वानिंदु हसरंगा5.25 करोड़ रुपए
आकाश मधवाल1.20 करोड़ रुपए
कुमार कार्तिकेय30 लाख रुपए
नितीश राणा4.20 करोड़ रुपए
तुषार देशपांडे6.50 करोड़ रुपए
शुभम दुबे80 लाख रुपए
युद्धवीर चक्र35 लाख रुपए
अशोक शर्मा30 लाख रुपए
फजलहक फारुकीदो करोड़ रुपए
क्वेना मफाका1.50 करोड़
वैभव सूर्यवंशी1.10 करोड़