IPL 2022 RCB vs RR Live Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 39वें मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 29 रनों से हरा दिया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। बैंगलोर की टीम 145 रनोंं के टारगेट के जवाब में 19.3 ओवर में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान की टीम ने 2019 के बाद पहली बार बैंगलोर के खिलाफ जीत हासिल की। इसके साथ ही अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई।
बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया। विराट आज फाफ डुप्लेसिस के साथ पारी की शुरुआत करने आए। पहले ओवर में उन्होंने दो चौके जड़े,लेकिन इसके बाद पवेलियन लौट गए। सातवें ओवर में कुलदीप सेन ने फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा दिया। 10वें ओवर में रजत पाटीदार को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12वें ओवर में सुयश प्रभुदेसाई को चलता किया। दिनेश कार्तिक रन आउट हुए। 16 वें ओवर में शाहबाज अहमद को अश्विन ने चलता किया। 18वें ओवर में मोहम्मद सिराज को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। आखिरी ओवर में हर्षल पटेल को कुलदीप सेन ने आउट किया।
राजस्थान के लिए रियान पराग ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में ही लग गया। देवदत्त पडिक्कल को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। चौथे ओवर में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन भेजा। पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड ने जोश बटलर को आउट किया। 10वें ओवर में वनिंदु हसरंगा ने संजू सैमसन को पवेलियन भेजा।
IPL 2022 RCB vs RR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
15वें ओवर में डेरेल मिशेल को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। शिरमोन हेटमायर को हसरंगा ने पवेलियन भेजा। 18वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजकर आठवां झटका दिया। 19 वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा रन आउट हुए।बैंगलोर ने अनुज रावत की जगह रजत पाटिदार को मौका दिया गया। वहीं राजस्थान में दो बदलाव हुए। करुण नायर की जगह डेरेल मिशेल और ओबेड मैकॉय की जगह कुलदीप सेन को मौका मिला।
Indian Premier League, 2022
Royal Challengers Bangalore
115 (19.3)
Rajasthan Royals
144/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 39 )
Rajasthan Royals beat Royal Challengers Bangalore by 29 runs
IPL 2022, RCB vs RR : बैंगलोर की टीम लगातार दूसरा मैच हारी। 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
हर्षल पटेल को कुलदीप सेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। बैंगलोर की टीम 19.3 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट। राजस्थान को 29 रनों से जीत मिली। बैंगलोर की लगातार दूसरी हार।
19 ओवर का खेल समाप्त। बैंगलोर का स्कोर 9 विकेट पर 115 रन। जीत के लिए 1 ओवर में 30 रनों की जरूरत। हर्षल पटेल 8 और जोश हेजलवुड 0 पर क्रीज पर।
मोहम्मद सिराज को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। टीम का स्कोर 18 ओवर में 9 विकेट पर 107 रन। जीत के लिए दो ओवर में 38 रनों की जरूरत।
वनिंदु हसरंगा को कुलदीप सेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। टीम का स्कोर 16.4 ओवर में 8 विकेट पर 102 रन। जीत के लिए 20 गेंदों पर 43 रनों की जरूरत।
बैंगलोर को 7वां झटका लगा। शाहबाज अहमद 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अश्विन के ओवर 4 रन बने और एक विकेट गिरा। जीत के लिए 4 ओवर में 51 रनों की जरूरत।
बैंगलोर का स्कोर 14 ओवर में 6 विकेट पर 83 रन। वनिंदु हसरंगा 2 ओर शाहबाज अहमद 17 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 6 ओवर में 62 रनों की जरूरत।
बैंगलोर को लगा छठा झटका। दिनेश कार्तिक 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह रन आउट हुए। टीम का स्कोर 12.4 ओवर में 6 विकेट पर 72 रन। जीत के लिए 44 गेंदों पर 73 रनों की जरूरत।
सुयश प्रभुदेसाई को अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। 12 ओवर का खेल समाप्त। बैंगलोर का स्कोर 5 विकेट पर 67 रन। जीत के लिए 8 ओवर में 78 रनों की जरूरत।
रजत पाटीदार को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। 10 ओवर का खेल समाप्त। बैंगलोर का स्कोर 4 विकेट पर 58 रन। 10 ओवर में जीत के लिए 87 रनों की जरूरत।
आठ ओवर के खेल समाप्त। बैंगलोर का स्कोर 3 विकेट पर 45 रन। रजत पाटीदार 6 और शाहबाज अहमद 3 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 12 ओवर में 100 रनों जरूरत।
कुलदीप सेन ने अगली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा। वह डक पर आउट हुए। कुलदीप हैट्रिक पर। बैंगलोर की टीम संकट में।
बैंगलोर को लगा दूसरा झटका। फाफ डुप्लेसिस 23 रन बनाकर आउट। कुलदीप सेन ने उन्हें पवेलियन भेजा। नए बल्लेबाज के तौर पर ग्लेन मैक्सवेल आए हैं।
पावरप्ले समाप्त। बैंगलोर का स्कोर 1 विकेट पर 37 रन। डुप्लेसिस 33 और रजत पाटिदार 2 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 14 ओवर में 108 रनों की जरूरत।
4 ओवर का खेल समाप्त। बैंगलोर का स्कोर 1 विकेट पर 22 रन। रजत पाटीदार 1 और फाफ डुप्लेसिस 11 रन बनाकर क्रीज पर। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 7 रन बने। जीत के लिए 16 ओवर में 123 रनों की जरूरत।
विराट कोहली को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। 1.4 ओवर में टीम का स्कोर 1 विकेट पर 10 रन। जीत के लिए बैंगलोर को 110 गेंदों पर 135 रनों की जरूरत।
पहले ओवर का खेल समाप्त। विराट कोहली को दो जीवनदान मिले। ओवर में 9 रन बने। बैंगलोर का स्कोर 1 ओवर में बगैर किसी विकेट के 9 रन।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू। फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली क्रीज पर। कोहली स्ट्राइक लेंगे। राजस्थान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत ट्रेंट बोल्ट ने की।
राजस्थान ने बैंगलोर को 145 रनों का टारगेट दिया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। रियान पराग ने 31 गेंदों पर 56 रनों की नाबाद पारी खेली। हर्षल पटेल ने आखिरी ओवर में 18 रन दिए।
प्रसिंद्ध कृष्णा रन आउट हुए। उन्होंने 2 रन बनाए। राजस्थान का स्कोर 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन। रियान पराग 33 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान को लगा 7वां झटका। ट्रेंट बोल्ट को पांच रन पर हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा। राजस्थान का स्कोर 17.1 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन।
राजस्थान को लगा छठा झटका। वनिंदु हसरंगा ने शिरमोन हेटमायर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। टीम का स्कोर 15.3 ओवर में 6 विकेट पर 102 रन।
डेरेल मिशेल 16 रन बनाकर जोश हेजलवुड के शिकार बने। राजस्थान का स्कोर 14.2 ओवर में 99 रन 5 विकेट के नुकसान पर।
14 ओवर का खेल खत्म। राजस्थान का स्कोर 99 रन 4 विकेट पर। रियान पराग 21 और डेरेल मिशेल 16 रन बनाकर क्रीज पर। ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में 4 रन बने।
राजस्थान को लगा चौथा झटका। संजू सैमसन को वनिंदु हसरंगा ने 27 रन पर पवेलियन भेज दिया। टीम का स्कोर 9.3 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर रियान पराग आए हैं।
राजस्थान का स्कोर 8 ओवर में 3 विकेट पर 65 रन। संजू सैमसन 26 और डेरेल मिशेल 5 रन बनाकर क्रीज पर। शाहबाज अहमद के ओवर में 16 रन बने।
पावरप्ले समाप्त। राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 43 रन। डेरेल मिशेल 0 और संजू सैमसन 10 रन बनाकर क्रीज पर। वनिंदु हसरंगा के ओवर में 10 रन बने।
जोश हेजलवुड ने राजस्थान को बड़ा झटका दिया। जोश बटलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। संजू सैमसन और डेरेल मिशेल क्रीज पर।
राजस्थान को लगा दूसरा झटका। रविचंद्रन अश्विन को सिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। टीम का स्कोर 4 ओवर में 2 विकेट पर 33 रन।
राजस्थान को लगा पहला झटका। देवदत्त पडिक्कल को मोहम्मद सिराज ने 7 रन पर पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 14 रन 1 विकेट पर। रविचंद्रन अश्विन 8 और जोश बटलर 3 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू। जोश बटलर और देवदत्त पडिक्कल। शाहबाज अहमद ने गेंदबाजी की शुरुआत। पहले ओवर में 5 रन बने।
IPL 2022, RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला। हैदराबाद ने उसे 9 विकेट से हराया था। बैंगलोर की टीम केवल 68 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला। उन्होंने 15 रन से मैच जीता। उस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने क्रमशः 116 रन और 54 रन बनाए। इन दोनों टीमों ने अब तक आईपीएल के इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ 23 मैच खेले हैं जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 13 मैच जीते जबकि राजस्थान रॉयल्स 10 मैच जीतने में सफल रही।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसी, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार और सिद्धार्थ कौल।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शुभम गढ़वाल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, तेजस बरोका, अनुनय सिंह, केसी करियप्पा, संजू सैमसन, जोस बटलर, रेसी वान डेर डुसेन, नाथन कूल्टर नाइल, जिमी नीशाम, डेरिल मिशेल, करुण नायर, ओबेद मैकॉय, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।