IPL 2022 RCB vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 60वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रन से हरा दिया। जॉनी बेयरस्टो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इस जीत के साथ ही वह आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई। उसका नेट रनरेट भी + में हो गया।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। उसका अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से है, जिसमें उसे हर हाल में जीत हासिल करनी ही होगी। पूरी अंक तालिका देखने कि लिए यहां क्लिक करें।

ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेल गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए।

मैक्सवेल के अलावा कोहली ने 20, डुप्लेसिस ने 10, रजत पाटीदार ने 26, कार्तिक और हर्षल पटेल ने 11-11, शाहबाज और सिराज ने 9-9 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से कगिसो रबाडा ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा ऋषि धवन और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए। हरप्रीत बराड़ और अर्शदीप सिंह भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन ने अर्धशतक लगाए। शिखर धवन ने 21 और मयंक अग्रवाल ने 19 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में 3 विकेट गंवाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से हर्षल पटेल सबसे सफल रहे। उन्होंने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद और ग्लेन मैक्सवेल भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

फाफ डुप्लेसिस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। मयंक अग्रवाल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। संदीप शर्मा को बाहर बैठाया गया है। उनकी जगह हरप्रीत बराड़ को शामिल किया गया है। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने थीं। इससे पहले दोनों की भिड़ंत 27 मार्च 2022 को हुई थी। तब पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया था।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरीं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), फाफ डुप्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

IPL 2022 RCB vs PBKS: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Royal Challengers Bangalore 
155/9 (20.0)

vs

Punjab Kings  
209/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 60 )
Punjab Kings beat Royal Challengers Bangalore by 54 runs

Live Updates

IPL 2022, RCB vs PBKS Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): फाफ डुप्लेसिस का बल्ला चलता है तो गेंदबाजों की बखिया उधड़ जाती है।

19:57 (IST) 13 May 2022
मैक्सवेल ने बैंगलोर को दिलाई पहली सफलता

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल पांचवां ओवर लेकर आए। शिखर धवन ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर लेग बाई से एक रन चुरा लिया। चौथी गेंद पर बेयस्टो ने एक रन लिया, इसके बाद ओवरथ्रो का एक रन और चुरा लिया। अगली गेंद पर फिर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर धवन ने अपना विकेट गंवा दिया। मैक्सवेल ने उन्हें बोल्ड किया। धवन ने स्वीप करने के चक्कर में अपना विकेट गंवाया। धवन 15 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांचं ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 60 रन है। जॉनी बेयरस्टो के 15 गेंद में 37 रन हैं। धवन की जगह भानुका राजपक्षे क्रीज पर आए हैं।

19:50 (IST) 13 May 2022
शिखर धवन ने जड़ा चौका

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जोश हेजलवुड चौथा ओवर लेकर आए। शिखर धवन ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 7 रन आए। चौथे ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 50 रन है। शिखर धवन के 11 गेंद में 15 रन हैं। जॉनी बेयरस्टो के 13 गेंद में 34 रन हैं।

19:45 (IST) 13 May 2022
IPL 2022 PBKS vs RCB: सिराज के ओवर में भी पड़े चौके-छक्के

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज तीसरा ओवर लेकर आए। शिखर धवन ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक जॉनी बेयरस्टो को दी। बेयरस्टो ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक धवन को दी। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 13 रन आए। तीसरे ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 43 रन है। शिखर धवन के 6 गेंद में 8 रन हैं। जॉनी बेयरस्टो के 12 गेंद में 34 रन हैं।

19:40 (IST) 13 May 2022
जोश हेजलवुड ने अपने पहले ओवर में लुटाए 22 रन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जोश हेजलवुड दूसरा ओवर लेकर आए। बेयरस्टो ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं लिया फिर चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। अगली गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर फिर छक्का लगाया। आखिरी गेंद को भी सीमा रेखा के पार भेज दिया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 22 रन आए। दूसरे ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 30 रन है।शिखर धवन के 3 गेंद में 2 रन हैं। जॉनी बेयरस्टो के 9 गेंद में 27 रन हैं।

19:34 (IST) 13 May 2022
RCB vs PBKS Live Match Score: पहले ओवर से पंजाब के खाते में 8 रन आए

पंजाब किंग्स की ओर से जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल पहला ओवर लेकर आए। बेयरस्टो ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और पंजाब किंग्स का खाता खोला। तीसरी गेंद पर शिखर धवन खाता नहीं खोल पाए। अगली गेंद को शॉर्ट मिड विकेट पर खेलकर एक रन लिया और अपना खाता खोला। बेयरस्टो ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, आखिरी गेंद पर वह बीट हुए। पहले ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है।

19:25 (IST) 13 May 2022
प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए पंजाब किंग्स को हर हाल में चाहिए जीत

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अब तक 11 में से 5 मैच जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। पंजाब किंग्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस मैच को जीतकर अंतिम चार में अपनी संभावनाएं जिंदा रखना चाहेगी। वहीं, पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीद को जगाए रखने के लिए यह मैच जीतना अनिवार्य है।

19:11 (IST) 13 May 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने अब तक 12 में से 7 मैच जीते हैं। उसके 14 अंक हैं। वह आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।

19:06 (IST) 13 May 2022
ये है पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।

19:04 (IST) 13 May 2022
ये है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

IPL 2022, RCB vs PBKS Live Score: बैंगलोर के कप्तान और ओपनर फाफ डुप्लेसिस की फॉर्म को निरंतर नहीं कहा जा सकता। उन्होंने इस सीजन 5 बार 10 का आंकड़ा भी नहीं छुआ है, जो किसी भी ओपनर के लिए सबसे कम है। इस सूची में केन विलियमसन, रोहित शर्मा, केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे नाम भी हैं। हालांकि, फाफ डुप्लेसिस जब-जब 30 का आंकड़ा पार करते हैं तो उनके औसत और स्ट्राइक रेट में जमीन-आसमान का फर्क होता है। उन्होंने 30 के नीचे स्कोर वाली 8 पारियों में 11.8 के औसत और 94 के स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए हैं। जब वह 30 रन से ज्यादा बनाते हैं तो उनका औसत 98.3 और स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहता है। उन्होंने इस तरह 295 रन बनाए हैं।