IPL 2022 RCB vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 60वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रन से हरा दिया। जॉनी बेयरस्टो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इस जीत के साथ ही वह आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई। उसका नेट रनरेट भी + में हो गया।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। उसका अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से है, जिसमें उसे हर हाल में जीत हासिल करनी ही होगी। पूरी अंक तालिका देखने कि लिए यहां क्लिक करें।

ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेल गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए।

मैक्सवेल के अलावा कोहली ने 20, डुप्लेसिस ने 10, रजत पाटीदार ने 26, कार्तिक और हर्षल पटेल ने 11-11, शाहबाज और सिराज ने 9-9 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से कगिसो रबाडा ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा ऋषि धवन और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए। हरप्रीत बराड़ और अर्शदीप सिंह भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन ने अर्धशतक लगाए। शिखर धवन ने 21 और मयंक अग्रवाल ने 19 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में 3 विकेट गंवाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से हर्षल पटेल सबसे सफल रहे। उन्होंने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद और ग्लेन मैक्सवेल भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

फाफ डुप्लेसिस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। मयंक अग्रवाल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। संदीप शर्मा को बाहर बैठाया गया है। उनकी जगह हरप्रीत बराड़ को शामिल किया गया है। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने थीं। इससे पहले दोनों की भिड़ंत 27 मार्च 2022 को हुई थी। तब पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया था।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरीं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), फाफ डुप्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

IPL 2022 RCB vs PBKS: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Royal Challengers Bangalore 
155/9 (20.0)

vs

Punjab Kings  
209/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 60 )
Punjab Kings beat Royal Challengers Bangalore by 54 runs

Live Updates

IPL 2022, RCB vs PBKS Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): फाफ डुप्लेसिस का बल्ला चलता है तो गेंदबाजों की बखिया उधड़ जाती है।

23:49 (IST) 13 May 2022
नेट रनरेट बिगाड़ सकता है आरसीबी का खेल

पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रन से हरा दिया। इस जीत से वह अंक तालिका में 12 अंकों के साथ छठवें स्थान पर पहुंच गई। हालांकि आरसीबी 14 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है, लेकिन उनके सामने आगे अब दो कठिनाइयां हैं। पहली यह है कि उनका अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से है। जो इस सीजन अन्य सभी के मुकाबले सबसे अच्छा खेली है। दूसरी चिंता उसका का नेट रन रेट है। इस हार के बाद वह निगेटिव हो गया है। अगर बाकी टीमें 16 अंक हासिल करती हैं तो आरसीबी को गुजरात के खिलाफ जीत के बाद भी अन्य टीमों के नेट रनरेट पर निर्भर रहना पड़ेगा।

23:23 (IST) 13 May 2022
पंजाब किंग्स जीत के करीब

कगिसो रबाडा 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर हर्षल पटेल को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। हर्षल 7 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह जोश हेजलवुड आए। सिराज ने चौथी गेंद पर चौका लगाया। उन्नीस ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 9 विकेट पर 147 रन है।

23:13 (IST) 13 May 2022
राहुल चाहर ने एक और विकेट झटका

राहुल चाहर 17वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर हर्षल पटेल ने चौका जड़ा, लेकिन चौथी गेंद पर वानिंदु हसरंगा अपना विकेट गंवा बैठे। हसरंगा को बाउंड्री लाइन पर हरप्रीत बराड़ ने लपका। हसरंगा 3 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए हैं। सत्रह ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 8 विकेट पर 137 रन है।

23:08 (IST) 13 May 2022
रबाडा ने झटका शाहबाज अहमद का विकेट

कगिसो रबाडा 16वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर शाहबाज अहमद को पवेलियन भेजा। उन्होंने शाहबाद अहमद को बैकवर्ड पॉइंट पर भानुका राजपक्षे के हाथों कैच कराया। शाहबाज अहमद 14 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह वानिंदु हसरंगा क्रीज पर आए हैं। हर्षल पटेल ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया। सोलह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 7 विकेट पर 130 रन है।

23:02 (IST) 13 May 2022
अर्शदीप सिंह ने बड़ी मछली को बनाया अपना शिकार

अर्शदीप 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक का विकेट झटका। अर्शदीप की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर थी। कार्तिक ने शॉर्ट धर्ड मैन की ओर खेला था, लेकिन गेंद सीधा वहां पर मौजूद भानुका राजपक्षे की हथेलियों में समा गई। कहना गलत नहीं होगा कि डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट अर्शदीप ने बड़ी मछली को अपना शिकार बना लिया। पंद्रह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 6 विकेट पर 120 रन है। कार्तिक की जगह हर्षल पटेल क्रीज पर आए हैं।

22:55 (IST) 13 May 2022
आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 36 गेंद में 92 रन

चौदह ओवर का खेल हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 5 विकेट पर 118 रन है। दिनेश कार्तिक के 8 गेंद में 10 और शाहबाज अहमद के 8 गेंद में 4 रन हैं। उसे जीत के लिए अभी 36 गेंद में 92 रन बनाने हैं।

22:42 (IST) 13 May 2022
हरप्रीत बराड़ ने बैंगलोर को दिया पांचवां झटका

हरप्रीत बराड़ 12वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को लॉन्ग ऑफ पर अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल 22 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शाहबाज अहमद क्रीज पर आए। बारह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 5 विकेट पर 106 रन है। दिनेश कार्तिक के एक गेंद में एक रन हैं। शाहबाज अहमद के 3 गेंद में एक रन हैं।

22:38 (IST) 13 May 2022
राहुल चाहर ने पंजाब को दिलाई चौथी सफलता

राहुल चाहर ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब किंग्स को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने रजत पाटीदार को लॉन्ग ऑन पर शिखर धवन के हाथों कैच कराया। रजत 21 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने मैक्सवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 64 रन की साझेदारी की। उनकी जगह दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए हैं। ग्यारह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 4 विकेट पर 104 रन है।

22:29 (IST) 13 May 2022
आरसीबी ने 9 ओवर में बनाए 84 रन, गंवाए 3 विकेट

नौ ओवर का खेल हो चुका है। नौवें ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 13 रन आए। रजत पाटीदार ने हरप्रीत बराड़ के इस ओवर की चौथी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। नौ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 84 रन है। मैक्सवेल के 12 गेंद में 20 और रजत के 17 गेंद में 23 रन हैं।

22:23 (IST) 13 May 2022
राहुल चाहर ने एक ओवर में लुटाए 18 रन

राहुल चाहर 8वां ओवर लेकर आए। उनका यह ओवर काफी महंगा रहा। इस ओवर में उन्होंने 18 रन दिए। मैक्सवेल ने दूसरी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। रजत पाटीदार ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया। आठ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 3 विकेट पर 71 रन है।

22:21 (IST) 13 May 2022
मैक्सवेल और रजत पाटीदार पर आई बड़ी जिम्मेदारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुरुआती 6 ओवर में 53 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए। इस समय क्रीज पर ग्लेन मैक्सवेल और रजत पाटीदार हैं। मैक्सवेल ने 7 गेंद में 8 और पाटीदार ने 10 गेंद में 5 रन बनाए हैं।

22:08 (IST) 13 May 2022
ऋषि धवन को एक ओवर में मिली दो सफलताएं

ऋषि धवन की चौथी गेंद पर महिपाल लोमरोर ने छक्का जड़कर अपना खाता खोला। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। महिपाल 3 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋषि की यह गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ थी। लोमरोर आगे निकल कर आए और पुल किया। टाइमिंग बढ़िया थी लेकिन शॉट को ऊंचाई नहीं मिली और मिडविकेट पर शिखर धवन ने आसान कैच लपक लिया। लोमरोर की जगह ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए।

22:05 (IST) 13 May 2022
ऋषि धवन ने पंजाब को दिलाई दूसरी सफलता

ऋषि धवन पांचवां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर कैच की अपील हुई। अंपायर ने डुप्लेसिस को नॉट आउट दिया। मयंक ने रिव्यू लिया। अल्ट्रा एज में दिखा कि गेंद बल्ले को चूमते हुए विकेटकीपर के पास गई। डुप्लेसिस को पवेलियन लौटना पड़ा। डुप्लेसिस 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह महिपाल लोमरोर क्रीज पर आए।

21:57 (IST) 13 May 2022
कगिसो रबाडा ने पंजाब किंग्स को दिलाई पहली सफलता

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह दूसरा ओवर लेकर आए। उनके ओवर में कोहली ने तीसरी और पांचवीं गेंद पर चौके लगाए। कोहली ने हरप्रीत बराड़ के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर छक्का भी लगाया, लेकिन चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल चाहर को अपना कैच थमा दिया। कगिसो रबाडा की यह गेंद बैक ऑफ लेंथ बॉल थी। कोहली ने पुल करने का प्रयास किया। अल्ट्रा एज में दिखा कि गेंद ग्लब्स पर लग कर पेट पर लगी और फिर शॉर्ट थर्डमैन के फील्डर राहुल चाहर के पास गई। कोहली को अपना विकेट गंवाना पड़ा। कोहली दर्द में भी थे क्योंकि गेंद उनके पेट पर लगी थी। कोहली 14 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रजत पाटीदार क्रीज पर आए हैं।

21:46 (IST) 13 May 2022
डुप्लेसिस ने तीसरी ही गेंद पर जड़ा चौका

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स के लिए हरप्रीत बराड़ पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर विराट कोहली ने अपना और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का खाता खोला। तीसरी गेंद पर फाफ डुप्लेसिस ने चौका जड़ा। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 7 रन आए। पहले ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बिना विकेट पर 7 रन है। विराट कोहली के 3 गेंद में 1 रन हैं। फाफ डुप्लेसिस के 3 गेंद में 5 रन हैं।

21:26 (IST) 13 May 2022
पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर बनाए 209 रन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल 20वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर लिविंगस्टोन कोई रन नहीं ले पाए। दूसरी गेंद पर वह विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक को अपना कैच थमा बैठे। लिविंगस्टोन 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 42 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए। लिविंगस्टोन की जगह राहुल चाहर क्रीज पर आए। चाहर ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। चौथी गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में ऋषि धवन बाउंड्री पर ग्लेन मैक्सवेल को अपना कैच थमा बैठे। उनकी जगह कगिसो रबाडा आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर लेग बाई से एक रन चुराया। आखिरी गेंद पर राहुल चाहर 2 रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। इस तरह पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया।

21:16 (IST) 13 May 2022
उन्नीसवें ओवर में लिविंगस्टोन ने 2 चौके और 2 छक्के

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जोश हेजलवुड 19वां ओवर लेकर आए। लिविंगस्टोन ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। लिविंगस्टोन ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर फिर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर दौड़कर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर उन्होंने फिर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास ही रखी। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 24 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 205 रन है। लियाम लिविंगस्टोन के 40 गेंद में 70 रन हैं। ऋषि धवन के 2 गेंद में 7 रन हैं।

21:10 (IST) 13 May 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिली छठी सफलता, लिविंगस्टोन अर्धशतक के करीब

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल 18वां ओवर लेकर आए। हरप्रीत बराड़ ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। हालांकि, अगली ही गेंद पर विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक को अपना कैच थमा बैठे। हरप्रीत बराड़ 5 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। हरप्रीत की जगह ऋषि धवन क्रीज पर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। अठारह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 181 रन है। लियाम लिविंगस्टोन के 34 गेंद में 47 रन हैं। ऋषि धवन के 2 गेंद में 7 रन हैं।

21:01 (IST) 13 May 2022
हसरंगा ने जितेश शर्मा की बिखेरीं गिल्लियां

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए वानिंदु हसरंगा 17वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर जितेश शर्मा को बोल्ड कर दिया। जितेश शर्मा 5 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा हरप्रीत बराड़ क्रीज पर आए।

20:56 (IST) 13 May 2022
जितेश शर्मा ने 2 गेंद में ठोके 2 चौके

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जोश हेजलवुड 16वां ओवर लेकर आए। जितेश शर्मा ने उनकी पांचवीं और छठी गेंद पर चौके लगाए। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 11 रन आए। सोलह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 163 रन है। लियाम लिविंगस्टोन के 30 गेंद में 43 रन हैं। जितेश शर्मा के 4 गेंद में 9 रन हैं।

20:51 (IST) 13 May 2022
हर्षल पटेल ने मयंक अग्रवाल को दिखाई पवेलियन की राह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल 15वां ओवर लेकर आए। मयंक अग्रवाल ने उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार चौके लगाए। हालांकि, आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। हर्षल की गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने मंयक अग्रवाल को बैकवर्ड पॉइंट पर लपका। मयंक अग्रवाल 16 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह जितेश शर्मा क्रीज पर आए हैं। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 10 रन तो आए, लेकिन एक विकेट भी गंवाया। पंद्रह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 152 रन है। लियाम लिविंगस्टोन के 28 गेंद में 41 रन हैं।

20:44 (IST) 13 May 2022
लिविंगस्टोन ने चौके के बाद जड़ा छक्का

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शाहबाज अहमद 14वां ओवर लेकर आए। लियाम लिविंगस्टोन ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया और अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक मयंक अग्रवाल को दी। मयंक ने आखिरी गेंद पर एक रन लिया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 12 रन आए। तेरह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर तीन विकेट पर 142 रन है। लियाम लिविंगस्टोन के 27 गेंद में 41 रन हैं। मयंक अग्रवाल के 11 गेंद में 10 रन हैं।

20:39 (IST) 13 May 2022
लिविंगस्टोन ने जड़ा चौका

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल 13वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर लिविंगस्टोन ने चौका लगाया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 7 रन आए। तेरह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर तीन विकेट पर 130 रन है। लियाम लिविंगस्टोन के 22 गेंद में 30 रन हैं। मयंक अग्रवाल के 10 गेंद में 9 रन हैं।

20:34 (IST) 13 May 2022
शाहबाज अहमद के ओवर में पड़े 2 चौके

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शाहबाज अहमद 12वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर लिविंगस्टोन ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल को किस्मत से चौका मिल गया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 15 रन आए। बारह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर तीन विकेट पर 123 रन है। लियाम लिविंगस्टोन के 18 गेंद में 24 रन हैं। मयंक अग्रवाल के 8 गेंद में 8 रन हैं।

20:32 (IST) 13 May 2022
हसरंगा ने अपने ओवर में दिए सिर्फ 3 रन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए वानिंदु हसरंगा 11वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में सिर्फ 3 रन आए। ग्यारह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 108 रन है। लियाम लिविंगस्टोन के 14 गेंद में 14 रन हैं। मयंक अग्रवाल के 6 गेंद में 3 रन हैं।

20:25 (IST) 13 May 2022
66 रन बना जॉनी बेयरस्टो पवेलियन लौटे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शाहबाज अहमद 10वां ओवर लेकर आए। बेयरस्टो ने उनकी पहली ही गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए। गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में खड़ी हो गई और मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। बेयरस्टो 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 29 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मयंक अग्रवाल क्रीज पर आए हैं। दस ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर तीन विकेट पर 105 रन है।

20:21 (IST) 13 May 2022
पंजाब किंग्स 100 के पार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए वानिंदु हसरंगा 9वां ओवर लेकर आए। बेयरस्टो ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 6 रन आए। नौ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना दो विकेट पर 101 रन है। जॉनी बेयरस्टो के 28 गेंद में 66 रन हैं। लियाम लिविंगस्टोन के 9 गेंद में 10 रन हैं।

20:14 (IST) 13 May 2022
लिविंगस्टो ने शाहबाज की गेंद पर जड़ा चौका

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शाहबाज अहमद 8वां ओवर लेकर आए। लिविंगस्टोन ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 9 रन आए। आठ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना दो विकेट पर 95 रन है। जॉनी बेयरस्टो के 25 गेंद में 61 रन हैं। लियाम लिविंगस्टोन के 6 गेंद में 9 रन हैं।

20:10 (IST) 13 May 2022
वानिंदु हसरंगा ने आरसीबी को दिलाई सफलता

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए वानिंदु हसरंगा सातवां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर भानुका राजपक्षे ने अपना खाता खोला। हालांकि, चौथी गेंद पर हवाई ड्राइव करने की कोशिश में हर्षल पटेल को शॉर्ट थर्डमैन पर अपना कैच थमा बैठे। भानुका 3 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर आए। लिविंगस्टोन ने छठी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में सिर्फ 3 रन आए और एक विकेट भी गंवाया। सात ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना दो विकेट पर 86 रन है। जॉनी बेयरस्टो के 23 गेंद में 60 रन हैं। लियाम लिविंगस्टोन के 2 गेंद में एक रन हैं।

20:06 (IST) 13 May 2022
जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी अंदाज में पूरा किया पचासा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज छठा ओवर लेकर आए। बेयरस्टो पहली गेंद पर बीट हुए। डुप्लेसिस ने रिव्यू लिया, लेकिन बेकार हो गया और पंजाब के खाते में 4 रन भी आए। इसके बाद बेयरस्टो ने तीसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर छक्के लगाए और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। बेयरस्टो ने 21 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 23 रन आए। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना एक विकेट पर 83 रन है। जॉनी बेयरस्टो के 22 गेंद में 59 रन हैं। भानुका राजपक्षे का अभी खाता नहीं खुला है।

IPL 2022, RCB vs PBKS Live Score: बैंगलोर के कप्तान और ओपनर फाफ डुप्लेसिस की फॉर्म को निरंतर नहीं कहा जा सकता। उन्होंने इस सीजन 5 बार 10 का आंकड़ा भी नहीं छुआ है, जो किसी भी ओपनर के लिए सबसे कम है। इस सूची में केन विलियमसन, रोहित शर्मा, केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे नाम भी हैं। हालांकि, फाफ डुप्लेसिस जब-जब 30 का आंकड़ा पार करते हैं तो उनके औसत और स्ट्राइक रेट में जमीन-आसमान का फर्क होता है। उन्होंने 30 के नीचे स्कोर वाली 8 पारियों में 11.8 के औसत और 94 के स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए हैं। जब वह 30 रन से ज्यादा बनाते हैं तो उनका औसत 98.3 और स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहता है। उन्होंने इस तरह 295 रन बनाए हैं।