मोहाली में बुधवार को हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने करियर का एक और ब्लॉकबस्टर पारी खेली। रोहित ने 153 गेंदों में 208 रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज माने जाने वाले सुरंगा लकमल एक ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। रोहित ने 41वें ओवर में जब अपना शतक पूरा किया तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि महज 9 ओवर के अंदर ही वो अपना दोहरा शतक जमा पाएंगे। लेकिन रोहित ने यह कर दिखाया। रोहित शर्मा अपनी इसी खासियत की वजह से जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार ऐसी परिस्थितियों में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। रोहित ने मोहाली में अपना 16वां शतक तथा तीसरा दोहरा शतक जमाया। बतौर कप्तान यह उनकी पहली डबल सेंचुरी थी। रोहित के इस पारी से फैंस के साथ-साथ टीम के खिलाड़ी भी बेहद खुश नजर आए। लेकिन स्टेडियम में रोहित की वाइफ रितिका सजदेह भी मौजूद थी।

वह रोहित के हर शॉट का आनंद उठा रही थी। पारी के अंतिम ओवर में रोहित को अपना दोहरा शतक बनाने के लिए नौ रनों की जरूरत थी। गेंदबाजी करने खुद कप्तान थिसारा परेरा आए। उनकी पहली ही गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया, जबकि अगली दो गेंदों पर दो-दो रन लेकर उन्होंने अपनी डबल सेंचुरी पूरी की। इसके बाद एक तरफ जहां रोहित शर्मा मैदान पर खुशी से झूम उठे तो वहीं दूसरी ओर स्टेडियम में मौजूद रितिका की आंखों से आंसू निकलने लगे।
Rohit Sharma’s wife Ritika was in tears after watching her husband score his third ODI double hundred on their second wedding anniversary. #INDvSL pic.twitter.com/gH7xfqOWXi
— CricTracker (@Cricketracker) December 13, 2017
बता दें कि 13 दिसंबर यानी आज ही रोहित शर्मा की मैरिज एनीवर्ससरी है। 2015 में इसी दिन उन्होंने रितिका सजदेह से शादी की थी। उन्होंने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाकर रितिका को एक शानदार गिफ्ट दिया है। भारत इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी करना चाहेगा।

