Rohit Sharma hit most sixes in 2020s decade for India: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा की छक्के लगाने की काबिलियत किसी से छिपी नहीं है और इसके दम पर ही उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ने में सफलता हासिल की जिनके नाम पर रोहित से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था।
रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 620 छक्के लगा चुके हैं और वो वनडे और टेस्ट प्रारूप में खेल रहे हैं। अब उनके छक्कों का आंकड़ा कहां जाकर रुकेगा इसके बारे मे कहना मुश्किल है, लेकिन फिलहाल हम आपको उनके एक और शानदार रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हैं तो काफी रोमांचक है।
2020 के दशक में रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा 2020 के दशक में या यूं कहें कि 2020 से अब तक वो छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं। 2020 के दशक में अब तक उन्होंने तीनों प्रारूपों को मिलाकर अब तक कुल 210 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं जो भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज हैं और वो भी बेहतरीन छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। सूर्यकुमार ने 2020 के दशक में अब तक 155 छक्के लगाकर रोहित के ठीक नीचे यानी दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
2020 के दशक में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर 106 छक्कों के साथ केएल राहुल मौजूद हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में 99 छ्क्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। गिल भी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर 98 छक्के लगाकर मौजूद हैं तो उनके ठीक नीचे विराट कोहली हैं जिन्होंने अब तक 89 छक्के लगाए हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या 87 छक्कों के साथ हैं तो टॉप 8 की लिस्ट में आखिरी पायदान पर 80 छक्कों के साथ ऋषभ पंत मौजूद हैं।
2020 के दशक में भारत के लिए सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज
210 – रोहित शर्मा<br>155 – सूर्यकुमार यादव
106 – केएल राहुल
99 – श्रेयस अय्यर
98 – शुभमन गिल
89 – विराट कोहली
87 – हार्दिक पंड्या
80 – ऋषभ पंत