आईपीएल 10 में महेंद्र सिंह धोनी पुणे की कप्तानी करते नहीं देखेंगे। आ रही खबरों के मुताबिक धोनी को कप्तानी से हटा दिया। पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका पिछले बार आईपीएल में टीम के प्रर्दशन से खुश नहीं थे। यही वजह है कि उन्हें कप्तानी से हटा दिया। टीम मालिक संजीव ने कहा,” हमने आगामी सीजन के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया है। हमें एक युवा कप्तान चाहिए था। पिछले साल अच्छे खिलाड़ी होने के बावजूद टीम ने बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया था। हम उससे अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। हमें इस फैसले को लेकर धोनी से बात की और उन्होंने अपना पूरा समर्थन दिया।” पांच अप्रैल से शुरु होने जा रहे आईपीएल 10 में पुणे की टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ करेंगे। धोनी को कप्तानी से हटाने के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने निराशा जताई है। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्‍मद अजहरुद्दीन ने इस बात पर ऐतराज जताया। मोहम्‍मद अजहरुद्दीन ने कहा कि यह फैसला बेहद अपमानजनक तरीके से लिया गया। अजहर ने कहा कि धोनी के कप्तान रहते टीम इंडिया और आईपीएल में अपनी टीम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने कई सफलताएं हासिल की हैं। उनको हटाने के बाद धोनी के कद और रुतबे को ध्यान में रखना चाहिए। धोनी के कप्तानी से हटते ही उनके फैनस को ये बात रास नहीं आई। धोनी के कई प्रशंसको ने इस बात गुस्सा किया तो वहीं कुछ गुस्से में दिखे। पढ़ें कुछ कमेंट

https://twitter.com/MahiRatfc/status/833265493570101248?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/10_Rashmi/status/833379867592884228?ref_src=twsrc%5Etfw

https://www.youtube.com/watch?v=TVkEXLi7s9g

पिछले साल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल में ना होने की वजह से धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम की कप्तानी की थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। पुणे की टीम आईपीएल के नौवें संस्करण में आठ टीमों के बीच सातवें स्थान पर रही थी। टीम ने 14 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की थी। बता दें धोनी ने पिछले महीने भारतीय टीम के एकदिवसीय और टी20 कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ हुई एकदिवसीय और टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम मालिक धोनी से ऐसे ही प्रर्दशन की उम्मीद आईपीएल में भी कर रहे होगें।