भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने 58 किग्रा वर्ग कुश्ती मुकाबले में रेपीचाज़ के दूसरे दौर में कजाकिस्तान की महिला पहलवान को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। साक्षी पहले राउंड के बाद 5-0 से पीछे चल रही थी लेकिन साक्षी ने आखिरी मिनट में शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर 5-5 बराबर कर दिया। इसके बाद आखिरी 9 सेकेंड में साक्षी  ने 3 अंक और जूटा कर 8-5 के अंतर से मैच और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। साक्षी ने  6 घंटे में चार कुश्ती लड़ी है जिनमें से एक क्वार्टर फाइनल में उन्हें रशियन महिला पहलवान से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। बाद में रशियन खिलाड़ी कबोवा के फाइनल में पहुंचने पर साक्षी को रेपीचाज़ में लड़ने का अवसर मिला जिसमें साक्षी ने लगातार दो मैच जीतकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

Rio 2016 Olympics: भारत का खाता खुला, साक्षी मलिक ने महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीता

2008 में सुशील कुमार भी रेपीचाज़ के जरिए ही कांस्य पदक जीतने में सफल हुए थे इस तरह रियो से खाली हाथ लौटने का भारतीय दल का संकट टल गया है। 1996 के ओलंपिक के बाद से भारत हर ओलंपिक में एक ना एक पदक जीतने जरूर सफर रहा है लेकिन रियो में 12 दिन बीत जाने के बाद भी भारतीय दल अब तक एक भी पदक नहीं जीत पाया था। साक्षी की इस जीत के बाद ट्वीटर पर उनके लिए बधाईं का तांता लग गया। पूरा देश उनकी जीत पर बेहद उत्साहित दिख रहा है।

साक्षी के मेडल जीतने के बाद से आधी रात से ही उनके समर्थन में ट्वीटर पर ट्वीट होने लगे हैं। भारतीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने ट्वीट करके साक्षी को बधाई दी हैं।

पूर्व खेल मंत्री अजय माकन ने भी ट्वीट करके साक्षी को बढाई दी।

Rio Olympics 2016: यूरोपिएन ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार

रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय शूटर हिना सिद्धू ने भी साक्षी के समर्थन में ट्वीट किया।

बॉक्सिंग में ओलंपिक कांस्य पदक जीत चुकी मेरीकॉम ने भी साक्षी को बधाई देते हुए उनके समर्थन में ट्वीट किया।

देखिए कैस आखिरी 9 सेकेंड में जीती साक्षी मैच

रियो ओलंपिक से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।

साक्षी मलिक का परिवार जीत के बाद जश्न मनाते हुए।