भारतीय महिला हॉकी टीम पूल बी में जापान के खिलाफ मैच जीतकर अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतर चुकी है। महिला टीम ने पिछले साल जून में विश्व लीग सेमीफाइनल के क्लासिफिकेशन मैच में जापान को हराकर पांचवां स्थान हासिल किया था जिससे वह 1980 के मास्को ओलंपिक के बाद पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही।  जापान की टीम अभी विश्व रैंकिंग में भारत से तीन पायदान ऊपर दसवें स्थान पर है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई नील हागुड जैसे अनुभवी कोच की निगरानी में भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों में कांस्य और एशियाई चैंपियनशिप 2012 में रजत पदक जीत चुकी है। कोच हागुड अपने दूसरे कार्यकाल में उस सफलता को दोहराना चाहेंगे। पिछले साल नवंबर में दूसरी बार टीम से जुड़ने वाले हागुड ने कहा, ‘दूसरा कार्यकाल भी पहले जैसा ही है। टीम को अगले स्तर पर ले जाना महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य बहुत सरल है। पहले अंतिम आठ में जगह बनाना और उसके बाद तो यह दो मैच जीतने का सवाल हो जाता है।’

Rio olympics 2016 से जुड़ी तमाम खबरों के लिए क्लिक करें

Live Updates:

मैच 2-2 से ड्रॉ रहा

गोल करने में नाकाम

पेनल्टी कार्नर मिला

तीसरा क्वार्टर समाप्त, भारत की अच्छी वापसी

भारत ने पेनल्टी कार्नर रोका

जापान को पेनल्टी कार्नर मिला

गोल, भारत को दूसरी सफलता

भारत को एक और पनेल्टी कार्नर

भारत गोल करने में नाकाम

नवजोत तैयार

भारत को पेनल्टी कार्नर

भारत को फ्री हिट मिली

भारत ने पनेल्टी कार्नर बचा लिया

भारत 2-1 से पीछे

भारत को पहली सफलता

भारत को पहला पेनल्टी कार्नर मिला

दूसरे हाफ के बाद मैच शुरू

फर्स्ट हाफ के बाद भारत 2-0 से पीछे

जापान ने दूसरा गोल किया

जापान 1-0 से आगे

जापान ने पेनल्टी कार्नर पर भारत की गोल पोस्ट पर पहला गोल दाग दिया है।

भारत को फ्री हिट

अभी तक दोनों टीमों कोई गोल नहीं दाग पाईं हैं।