दुनिया के सबसे तेज रनर माने जाने वाले उसेन बोल्ट को ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने रेस के लिए चैलेंज किया। हालांकि, यह चैलेंज मजाक-मजाक में दिया गया। दरअसल, 21 अगस्त को इस महान रनर का जन्मदिन था। उसकी बधाई देते हुए प्रिंस हैरी ने यह चैलेंज दिया था। इस चैलेंज को बोल्ट ने मान भी लिया। प्रिंस हैरी ने लिखा था, ‘बधाई हो उसेन बोल्ट, अब तुम सबसे महान बन गए हो लेकिन क्या फिर भी तुम मेरे साथ एक रीमैच करना चाहोगे। 30वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई।’ इसके साथ प्रिंस हैरी ने एक फोटो भी शेयर की थी। उसमें प्रिंस हैरी बोल्ट से आगे थे। इसके बाद रिप्लाई में बोल्ट ने लिखा, ‘हां, चलिए करते हैं। जन्मदिन पर बधाई देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।’
दरअअसल, जिस रेस की फोटो प्रिंस हैरी ने ट्वीट की थी वह 2012 में हुई थी। यह रेस जमाइका में ही हुई थी। तब प्रिंस हैरी वहां के टूर पर आए हुए थे। यह रेस प्रिंस हैरी ने ही जीती थी। इस बार ओलंपिक में बोल्ट ने तीन मेडल जीते। ये मेडल 100 मीटर, 200 मीटर और 4X100 में आए। रियो ओलंपिक में तीन गोल्ड जीतने के बाद बोल्ट ने लगातार तीन ओलंपिक में गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड बना दिया है।
हालांकि, इस बार उनकी जीत के साथ एक और चीज की चर्चा हुई। दरअसल, ओलंपिक खत्म होने के बाद उनकी कुछ आपत्तिजनक फोटोज वायरल हो गईं। उन फोटोज में वह एक लड़की के साथ बेड पर लेटे हुए थे और उसे किस भी कर रहे थे। वह लड़की रियो की ही रहने वाली थी। वह 20 साल की थी। जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम डुआर्ट है। लड़की ने बताया था कि उसे अंदाजा नहीं था कि वह मशहूर धावक उसेन बोल्ट हैं।
Read Also: उसेन बोल्ट के साथ इंटिमेट तस्वीरें वायरल होने के बाद लड़की ने कहा- मैं शर्म से मर रही हूं
Congratulations @usainbolt – now you're officially the greatest you might be ready for a re-run! ? Happy 30th -H. pic.twitter.com/Wa0yOZMDc2
— The Prince and Princess of Wales (@KensingtonRoyal) August 21, 2016
Let's do it. Respect for the bday wishes https://t.co/HS6wGKrD86
— Usain St. Leo Bolt (@usainbolt) August 22, 2016