भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू शुक्रवार को स्पेनिश टेनिस स्टार कैरोलिना मारिन के खिलाफ बैडमिंटन महिला एकल ओलंपिक फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए खेलने उतरेंगी। उल्टे हाथ की खिलाड़ी कैरोलिना इस समय दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं। कैरोलिना का शानदार रिकॉर्ड हैं। साल 2014 में सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्होंने चीन की खिलाड़ी ली को हराकर विश्व चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया था। ये खिताब जीतने वाली वो तीसरी यूरोपिएन और पहली स्पेनिश खिलाड़ी हैं। इसके बाद साल 2015 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को हराकर कैरलिना ने फिर इस खिताब पर कब्जा किया। रियो ओलंपिक में भी कैरोलिना ने लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता चीन की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
कैरियर रिकॉर्ड
कैरोलिना अपने जीवन में 313 में खेली हैं जिनमें से उन्होंने 239 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 74 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनका जीत का अनुपात 76.36 का है। उनके नाम कुल 19 खिताब हैं। अगर हम खिलाड़ियों की बात करें तो कैरोलिना भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ सात मैच खेली हैं जिनमें 4 में जीत नेहवाल और तीन में कैरोलिना को मिली है। वहीं कैरोलिना और सिंधू आजतक छह बार आमने सामने आईं हैं। जिनमें चार पर जीत कैरोलिना को और दो बार सिंधू को मिली है।
पी वी सिंधू से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
इंडियन बैडमिंटन लीग:
कैरोलिना साल 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इसमें कैरोलिना बेंगलुरु टीम का हिस्सा था
सेमीफाइनल के समय ये ट्वीट किया गया था जिसमें चारों खिलाड़ियों में कैरोलिना को पसंदीदा माना गया है।
Womens #badminton SFs at 5:50 PM & 7:30 PM IST.#CarolinaMarin – favorite for Gold ≈50% odds.#Sindhu – underdog ≈6% pic.twitter.com/LG8sdaMiOe
— Anamika (@AnaMyID) August 18, 2016
करीब 10 महीने पहले डेनमार्क ओपन में सिंधू कैरोलिना को मात दे चुकी हैं। देखिए उस मैच का वीडियो।